संदेश

नवगीत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रीत की बरखा लिए, लो आ गए ऋतुराज | बसंत कविता

चित्र
यह कविता वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति के प्रेममय रूप को दर्शाती है, जहाँ ऋतुराज अपने साथ सुगंध, संगीत और नवजीवन लेकर आते हैं।" प्रीत की बरखा लिए लो आ गए ऋतुराज प्रीत की मधुर अनुभूति बाग की क्यारी के पीले हाथ होते आज, प्रीत की बरखा लिए, लो आ गए ऋतुराज । फूल,पाती, पाँखुरी, धुलकर निखर गई, श्वास में सरगम सजी, खुशबू बिखर गई । भ्रमर - दल देखो हुए हैं, प्रेम के मोहताज, प्रीत की बरखा लिए, लो आ गए ऋतुराज  । आम बौराने लगे, कोयल मधुर गाती ठूँठ से लिपटी लता, हिल-डुल रही पाती लगती बड़ी बहकी हवा, बदले से हैं अंदाज, प्रीत की बरखा लिए, लो आ गए ऋतुराज  । सौंधी महक माटी की मन को भा रही है, अंबर से झरती बूँद  आशा ला रही है ।  टिप-टिप मधुर संगीत सी, भीगे से ज्यों अल्फ़ाज़, प्रीत की बरखा लिए, लो आ गए ऋतुराज । ✨धन्यवाद🙏 ऐसे ही एक और रचना निम्न लिंक पर ●  बसंत की पदचाप #वसंत_ऋतु #हिंदी_कविता #प्रेम_कविता #NaturePoetry #SpringSeason #HindiPoetry

तूफानी जज़्बात | सम्भाले ना सम्भल रहे अब – भावुक हिंदी नवगीत

चित्र
 तूफानी जज़्बात : आत्मसम्मान और भीतर के संघर्ष की भावुक हिंदी नवगीत (कविता) - परिचय - क्या आप भी अपने जज़्बातों को दबाकर जी रहे हैं?  "तूफानी जज़्बात" एक ऐसी कविता है जो आत्मसम्मान, मजबूरी और भीतर के दर्द को बहुत गहराई से व्यक्त करती है । किसको कैसे बोलें बोलों, क्या अपने हालात  सम्भाले ना सम्भल रहे अब,तूफानी जज़्बात मजबूरी वश या भलपन में, सहे जो अत्याचार जख्म हरे हो कहते मन से , करो तो पुनर्विचार तन मन ताने देकर करते साफ-साफ इनकार, बोले अब न उठायेंगे,  तेरे पुण्यों का भार  तन्हाई भी ताना मारे, कहती छोड़ो साथ सम्भाले ना सम्भल रहे, अब तूफानी जज़्बात सबकी सुन सुन थक कानों ने भी , सुनना है छोड़ा खुद की अनदेखी पे आँखें भी , रूठ गई हैं थोड़ा ज़ुबां लड़खड़ा के बोली , अब मेरा भी क्या काम चुप्पी साधे सब सह के तुम, कर लो जग में नाम चिपके बैठे पैर हैं देखो, जुड़ के ऐंठे हाथ सम्भाले ना सम्भल रहे अब तूफानी जज़्बात रूह भी रहम की भीख माँगती, दबी पुण्य के बोझ पुण्य भला क्यों बोझ हुआ, गर खोज सको तो खोज खुद की अनदेखी है यारों, पापों का भी पाप  तन उपहार मिला है प्रभु से, इसे सहेजो आप...

ज्यों घुमड़ते मेघ नभ में, तृषित धरणी रो रही

चित्र
चित्र साभार pixabay.com से  मन विचारों का बवंडर लेखनी चुप सो रही ज्यों घुमड़ते मेघ नभ में  तृषित धरणी रो रही अति के मारे सबसे हारे शरण भी किसकी निहारें रक्त के प्यासों से कैसे बचके निकलेंगें बेचारे किसको किसकी है पड़ी इंसानियत जब खो रही हद हुई मतान्धता की शब्द लेते जान हैं कड़क रही हैं बिजलियाँ किसपे गिरे क्या भान है कौन थामें निरंकुशता धारना जब सो रही प्रसिद्धि की है लालसा  सर पे है जुनून हावी गीत गाता मंच गूँगा पंगु मैराथन का धावी लायकी बन के यूँ काहिल बोझा गरीबी ढ़ो रही ।। पढ़िए मन पर आधारित एक और रचना निम्न लिंक पर-- ●  मन कभी बैरी सख बनके क्यों सताता है

गैरों के हाथों ना सौंप दें ,यारा ! निज जीवन का रिमोट

चित्र
जीवन है अपना, आओ स्वयं को  स्वयं ही करना सीखें प्रमोट ! गैरों के हाथों ना सौंप दें, यारा ! निज जीवन का रिमोट ! किसने जाना किन हालों में कैसा जीवन हमने जिया मथकर इससे निकले हलाहल को हमने भी स्वयं पिया मन की सुनके मन के मुताबिक कौन करेगा हमें सपोट  गैरों के हाथों ना सौंप दें, यारा ! निज जीवन का रिमोट ! किसी के शब्दों से आहत मन दुख के समन्दर डूबा जाये गाकर महिमा कोई मन को झाड़ चने की खूब चढ़ाये शब्द छुएं सहमें अंतर्मन  बने ना हम यूँ 'टच मी नॉट' गैरों के हाथों ना सौंप दें यारा !  निज जीवन का रिमोट ! कर दें सबके स्वार्थ सिद्ध तो तारीफें सुन दिन बन जाये ना जो कहें तो, अब तक की करनी में भी पानी फिर जाये फिर दूजों की मर्जी से ही दबते  'सैड या हैप्पी' मोड गैरों के हाथों ना सौंप दें यारा ! निज जीवन का रिमोट ! अपनी कमी-खूबी पहचाने  निज व्यक्तित्व निखारें हम अपनी खुशी अब अपने जिम्मे  जान के जान संवारें हम खुल के जिएं फिर निर्भय होके प्रमुदित मन 'औ' आत्मिक थॉट गैरों के हाथों ना सौंप दें यारा ! निज जीवन का रिमोट !        चित्र, साभार pixabay से...

आस का वातावरण फिर, इक नया विश्वास लाया

चित्र
आस का वातावरण फिर,  इक नया विश्वास लाया । सो रहे सपनों को उसने, आज फिर से है जगाया । चाँद ज्यों मुस्का के बोला, चाँदनी भी दूर मुझसे । हाँ मैं तन्हा आसमां में, पर नहीं मजबूर खुद से । है अमावश का अंधेरा, पूर्णिमा में खिलखिलाया । आस का वातावरण फिर,  इक नया विश्वास लाया । शूल से आगे निकल कर, शीर्ष पर पाटल है खिलता । रात हो कितनी भी काली, भोर फिर सूरज निकलता । राह के तम को मिटाने, एक जुगनू टिमटिमाया । आस का वातावरण फिर, इक नया विश्वास लाया ।   चाह से ही राह मिलती, मंजिलें हैं मोड़ पर । कोशिशें अनथक करें जो, संकल्प मन दृढ़ जोड़ कर । देख हर्षित हो स्वयं फिर, साफल्य घुटने टेक आया । आस का वातावरण फिर, इक नया विश्वास लाया ।

वक्त यही अब बोल रहा है

चित्र
कर ले जो भी करना चाहे वक्त यही अब बोल रहा है देख बुढ़ापा बैठ कनपटी  पोल उम्र की खोल रहा है जान ले अन्तर्मन में जाकर क्यों तूने ये जीवन पाया क्या करना बाकी था तुझको जो फिर फिर धरती में आया आधे-अधूरे मकसद तेरे चित्त चितेरा डोल रहा है कर ले जो भी करना चाहे वक्त यही अब बोल रहा है माँगा तूने ही ये सबकुछ जिसपे धड़ीभर अश्रु बहाता कर्मों के लेखे-जोखे से सुख-दुख का है गहरा नाता और किसी को वजह बनाकर मन में जहर क्यों घोल रहा है कर ले जो भी करना चाहे वक्त यही अब बोल रहा है साँझ सुरमयी हो जीवन की तो सूरज सा तपता जा भव कष्टों से जीव मुक्त हो दुष्कर सत्पथ पे बढ़ता जा कर अनुवर्तन उन कदमों का जिनका जीवन मोल रहा है कर ले जो भी करना चाहे वक्त यही अब बोल रहा है देख बुढ़ापा बैठ कनपटी  पोल उम्र की खोल रहा है।।

दर्द होंठों में दबाकर....

चित्र
उम्र भर संघर्ष करके रोटियाँ अब कुछ कमाई झोपड़ी मे खाट ताने नींद नैनों जब समायी नींद उचटी स्वप्न भय से क्षीण काया जब बिलखती दर्द होठों में दबाकर भींच मुट्ठी रूह तड़पती... शिथिल देह सूखा गला जब घूँट जल को है तरसता हस्त कंपित जब उठा वो सामने मटका भी हँसता ब्याधियाँ तन बैठकर फिर आज बिस्तर हैं पकड़ती दर्द होंठों में दबाकर भींच मुट्ठी रुह तड़पती ये मिला संघर्ष करके मौत ताने मारती है असह्य सी इस पीर से अब जिन्दगी भी हारती है खत्म होती देख लिप्सा रोटियाँ भी हैं सुबकती दर्द होंठों में दबाकर भींच मुट्ठी रुह तड़पती                           चित्र साभार गूगल से.... ऐसे ही एक और रचना वृद्धावस्था पर  " वृद्धावस्था   "

'वृद्धाश्रम'-- दूजी पारी जीवन की....

चित्र
ऐसी निष्ठुर रीत से उनकी ये प्रथम मुलाकात हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई शब्द चुभे हिय में नश्तर से नयनों से लहू टपकता था पतझड़े पेड़ सा खालीपन मन सूनेपन से उचटता था कष्ट हँसे जब पुष्प चुभोये कण्टक की बरसात हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई फिर पत्थर सा हुआ हृदय आँखों में नीरवता छायी एक असहनीय मजबूरी वृद्धाश्रम तक ले आयी मोह का धागा टूट गया जाने ऐसी क्या बात हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई नये सिरे से शुरू था जीवन नहीं मृत्यु से ही भय था दूजी पारी थी जीवन की दूजा ही ये आश्रय था अपलक स्तब्ध थी आँखें उम्र ढ़ली शुरुआत हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई                 चित्र साभार गूगल से...

सुहानी भोर

चित्र
उदियांचल से सूर्य झांकता, पनिहारिन सह चिड़िया चहकी। कुहकी कोयल डाल-डाल पर, ताल-ताल पर कुमुदिनी महकी। निरभ्र आसमां खिला-खिला सा, ज्यों स्वागत करता हो रवि का। अन्तर्द्वन्द उमड़े भावों से, लिखने को मन आतुर कवि का।। दुहती ग्वालिन दुग्ध गरगर स्वर, चाटती बछड़ा गाय प्यार से। गीली-गीली चूनर उसकी, तर होती बछड़े की लार से। उद्यमशील निरन्तर कर्मठ, भान नहीं उनको इस छवि का। अन्तर्द्वन्द उमड़े भावों से, लिखने को मन आतुर कवि का कहीं हलधर हल लिए काँध पर, बैलों संग खेतों में जाते। सुरभित बयार से महकी दिशाएं, कृषिका का आँचल महकाते। सुसज्जित प्रकृति भोर में देखो, मनमोहती हो जैसे अवि का। अन्तर्द्वन्द उमड़े भावों से, लिखने को मन आतुर कवि का          चित्र, साभार गूगल से...

नवगीत--- 'तन्हाई'

चित्र
 अद्य को समृद्ध करने हेतु अपने सुख थे त्यागे अब न अपने साथ कोई जो थे अपनी राह भागे स्वस्थ थे सुख ले न पाये , थी कहाँ परवाह तन की। भविष्य के सपने सजाते, ना सुनी यूँ चाह मन की। व्याधियां हँसने लगी हैं, सो रहे दिन रात जागे। अब न अपने साथ कोई, जो थे अपनी राह भागे। आज ऐसे यूँ अकेले, जिन्दगी के दिन हैं कटते । अल्लसुबह से रात बीते, यूँ अतीती पन्ने फटते। जागते से नेत्र बोले, स्वप्न झूठी बात लागे। अब न अपने साथ कोई, जो थे अपनी राह भागे।     चित्र गूगल से साभार

गीत - हम क्रांति के गीत गाते चलें

चित्र
  राष्ट्र की चेतना को जगाते चलें हम क्रांति के गीत गाते चलें... अंधेरे को टिकने न दें हम यहाँ भय को भी छिपने न दें हम यहाँ मन में किसी के निराशा न हो आशा का सूरज उगाते चलें । हम क्रांति के गीत गाते चलें... जागे धरा और गगन भी जगे दिशा जाग जाए पवन भी जगे नया तान छेड़े अब पंछी यहाँ नव क्रांति के स्वर उठाते चलें हम क्रांति के गीत गाते चलें... अशिक्षित रहे न कोई देश में पराश्रित रहे न कोई देश में समृद्धि दिखे अब चहुँ दिश यहाँ सशक्त राष्ट्र अपना बनाते चलें हम क्रांति के गीत गाते चलें । प्रदूषण हटाएंं पर्यावरण संवारें पुनः राष्ट्रभूमि में हरितिमा उगायें सभ्य, सुशिक्षित बने देशवासी गरीबी ,उदासी मिटाते चलें हम क्रांति के गीत गाते चलें । जगे नारियाँ शक्ति का बोध हो हो प्रगति, न कोई अवरोध हो अब देश की अस्मिता जाए शक्ति के गुण गुनगुनाते चलें हम क्रांति के गीत गाते चलें । युवा देश के आज संकल्प लें नव निर्माण फिर से सृजन का करें मानवी वेदना को मिटाते हुए धरा स्वर्ग सी अब बनाते चलें हम क्रांति के गीत गाते चलें ।

नवसृजित हो रही सृष्टि....

चित्र
अस्तित्व सृष्टि का आज यहाँ जब डोल रहा क्रोधित कोरोना बन हमसे ये बोल रहा हो सावधान मानव मत अत्याचार करो इस विभत्सता हेतु ना मुझे लाचार करो                  तेरी बाँधी नफरत          की गठरी खोल रहा         अस्तित्व सृष्टि का आज          यहाँ जब डोल रहा मजबूर हुई मनु मैं तेरी ही करनी से तूने लगाव जो छोड़ दिया निज धरनी से                          तेरे विध्वंस को आज               मेरा मन तोल रहा             अस्तित्व सृष्टि का आज             यहाँ जब डोल रहा ठहरो तनिक तुम अपने में ही रह जाओ नवसृजित हो रही सृष्टि बाधा मत लाओ     बेदम सृष्टि में कोई     सुधारस घोल रहा     अस्तित्व सृष्टि का आज     यहाँ जब डोल रहा         ...

आज जीने के लिए

चित्र
शक्ति की आराध्य जो रूप चण्डी चाहिए गा सके झूठी कथा , वो भुशुण्डि चाहिए। सत्य साक्षात्कार हो, हर तरफ दुत्कार हो । दोष अपने सर धरे, और जो लाचार हो। यूँ बिके मजबूर से, आज मण्डी चाहिए। गा सके झूठी कथा, वो भुशुण्डि चाहिए हाथ पर यों हाथ धर, सब  मिले आराम से । हुक्म पर दुनिया चले, सिद्ध हों सब काम से। उच्च पद डिग्री बिना, खास झण्डी चाहिए । गा सके झूठी कथा, वो भुशुण्डि चाहिए। यौवना को देखकर, लार टपकाते यहाँ । नर  मुखौटे में सभी सियार छुप जाते यहाँ। आज जीने के लिए , इक शिखण्डी चाहिए। गा सके झूठी कथा ऐसा भुशुण्डि चाहिए

बसंत तेरे आगमन पर

चित्र
बसंत तेरे आगमन पर खिलखिलाई ये धरा भी इक नजर देखा गगन ने तो लजाई ये धरा भी कुहासे की कैद से अब मुक्त रवि हर्षित हुआ रश्मियों से जब मिला तो मुस्कराई ये धरा भी बसंत तेरे आगमन पर खिलखिलाई ये धरा भी नभ निरभ्र  आज ज्यों उत्सव कोई मना रहा शशि सितारों संग निशा की बारात लेके आ रहा शशि निशा की टकटकी पर फुसफुसाई ये धरा भी बसंत तेरे आगमन पर खिलखिलाई ये धरा भी अधखिली सी कुमुदिनी पे भ्रमर जब मंडरा रहा पास आकर बड़ी अदा से मधुर गुनगुना रहा दूर जाये जब भ्रमर तो तिलमिलाई ये धरा भी बसंत तेरे आगमन पर खिलखिलाई ये धरा भी इक नजर देखा गगन ने तो लजाई ये धरा भी                               चित्र साभार गूगल से पढ़िए बसंत ऋतु पर एक गीत बसंत की पदचाप

बसंत की पदचाप

चित्र
                                                                                        चित्र साभार प्रिंट्स से बसंत की पदचाप सुन शिशिर अब सकुचा रही कुहासे की चादर समेटे  ्पतली गली से जा रही । हवाएं उधारी ले धरा पात पीले झड़ा रही       नवांकुर से होगा नवसृजन       मन्द-मन्द मुस्करा रही । फूली सरसों लहलहाके सबके मन को भा रही अमराइयों में झूम-झूमे    कोकिला भी गा रही । शिशिर देखे पीछे मुड़ के जीते कैसे मुझसे लड़ के !       रवि-रश्मियां भी खिलखिला के वसंत-राग गा रही  । पंखुड़ियाँ फूलों लदी सुगन्ध हैंं फैला रही गुनगुना रहे भ्रमर   तितलियां मंडरा रही । नवेली सी सजी धरा घूँघट में यूँ शरमा रही रति स्वयं ज्यों काम संग  अब धरा में आ रही । बसंत ऋतु पर एक और रचना पढ़िए निम्न लिंक पर ●  ऐ बसंत ...

फ़ॉलोअर

लेबल

कविता84 कविता -हास्यव्यंग1 कहानी18 कह़ानी1 कहानीकविता1 कांवड़1 काव्य रचना1 काव्य-संग्रह1 किसान1 कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 कृत्रिम बुद्धिमत्ता1 कोरोना काल1 गजल9 ग़ज़ल1 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गणपति वंदना1 गणेश भक्ति1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत17 गीतात्मक कविता1 गुरु महिमा कविता1 गुरु महिमा पर दोहा मुक्तक1 गृहस्थ जीवन1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई | पावस पर कविता | बरसात पर कविता | सावन | शिव भक्ति1 छंद1 छंद कविता1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 जीवन की समझ सकारात्मक सोच1 जीवन की सीख1 जीवन दर्शन4 जैसे को तैसा1 डिजिटल जुड़ाव1 तकनीक1 त्याग1 देशभक्ति1 दोहा मुक्तक2 दोहा-मुक्तक1 दोहे7 ध्यान1 नवगीत15 नारी सम्मान1 नारी सशक्तिकरण1 पकौड़े1 परिवार1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी3 पारिवारिक रिश्ते1 पारिवारिक लघुकथा1 पारिवारिक संवेदना1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा2 प्रकृति3 प्रकृति कविता3 प्राणायाम1 प्रार्थना5 प्रेणादायक आलेख1 प्रेम कविता1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता2 बच्चों की परवरिश1 बरसात पर कविता2 बारिश पर गीत1 बाल कविता3 बाल मन1 बुज़ुर्ग1 भक्ति कविता5 भक्ति रचना1 भगवान गणेश1 भगवान शिव3 भारतीय त्योहार1 भारतीय संस्कृति1 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मन और लेखनी1 मन के भाव1 मनहरण घनाक्षरी3 मनहरण घनाक्षरी छंद4 ममता1 महादेव1 महिला सशक्तिकरण1 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ1 माँ का त्याग1 माँ का प्रेम1 माँ की ममता1 माँ-बेटी1 माता पिता1 माता-पिता1 मातृ प्रेम1 मानवीय संवेदना1 मानवीय संवेदनाएँ1 मानवीय स्वभाव1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 योग1 रक्षाबंधन1 राम भक्ति4 रिश्ते6 रोला छंद2 लघु कथा4 लघु कहानी5 लघुकथा20 लघुकथा | व्यंग्य | समाज | कोरोना काल | मानवीय संवेदना1 लेख6 वर्षा ऋतु3 वसंत पर कविता1 विवाह1 विश्वमोहन1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 व्यंग्य1 शरद ऋतु2 शराब की लत1 शिक्षक दिवस1 शिक्षा -परीक्षा1 शिक्षा-परीक्षा1 शिव भक्ति4 शिव महिमा1 शुभकामना कविता1 श्रीराम2 संघर्ष1 संत1 संवेदनाएँ1 संस्कृति1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच2 सच्ची घटना1 सद्गुरु1 समय1 समीक्षा1 सामाजिक कहानी1 सामाजिक व्यंग्य1 सामाजिक सरोकार1 सामाजिक सोच1 सावन3 सावन पर कविता1 साहित्य1 सृजनशीलता1 सैनिक1 स्वास्थ्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी कविता10 हिंदी कहानी1 हिंदी दोहे1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य2
ज़्यादा दिखाएं