संदेश

मार्च, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

"तन्हाई रास आने लगी"

चित्र
वो तो पुरानी बातें थी जब हम...... अकेलेपन से डरते थे कोई न कोई साथ रहे ऐसा सोचा करते थे कभी तन्हा हुए तो  टीवी चलाते, रेडियो बजाते... फिर भी चैन न आये तो फोन करते, दोस्तों को बुलाते..... जाने क्यों तन्हाई से डरते थे पर जब से मिले तुम..!!! सब बदल सा गया, बस तेरे ख्यालों में... मन अटक सा गया..!!! अब कोई साथ हो , तो वह खलता है मन में बस तेरा ही सपना पलता है... सपनीली दुनिया में  ख्वावों की मन्जिल है उसमें हम तुम रहते फिर तन्हा किसको कहते ? अब तो घर के उस कोने में मन अपना लगता है, जहाँ न आये कोई बाधा  ख्यालों में न हो खलल  बस मैं और तुम..... मेरे प्यारे मोबाइल!!! आ तेरी नजर उतारूँ अब तुझ पर ही मैं अपना हर पल वारूँ..... जब से तुझसे मन लगाने लगी तब से....सच में..... तन्हाई रास आने लगी......। अब तो ....... कहाँ हैं...कैसे हैं ....कोई साथ है..... कोई फर्क नहीं पड़ता.... रास्ता भटक गये!!! तो भी नहीं कोई चिन्ता बस तू और ये इन्टरनैट साथ रहे ...... तो समझो सब कुछ सैट अब तो बस .…...... तुझ पर ही मन...

सुख-दुख के भंवरजाल से माँ बचा लो....

चित्र
जाने क्या मुझसे खता हो गयी ? यूँ लग रहा माँ खफा हो गई... माँ की कृपा बिन जीवन में मेरी देखो तो क्या दुर्दशा हो गयी...... माँ! माफ कर दो, अब मान जाओ इक बार मुझ पर कृपा तो बनाओ कृपा बिन तो मेरी उजड़ी सी दुनिया माँ ! बर्बाद होने से मुझको बचाओ..... माँ! तेरे आँचल के साया तले तो चिलमिलाती लू भी मुझे छू न पायी तेरी ओट रहकर तो तूफान से भी, निडर हो के माँ मैंने नजरें मिलाई..... तेरे साथ बिन मेरा,  मन डर रहा माँ ! तन्हा सा जीवन, भय लग रहा माँ ! दिव्य ज्योति से मन के अंधेरे मिटा दो, शरण में हूँ माँ मैं ,चरण में जगह दो...... ना मैं जोग जानूँ न ही तप मैं जानूँ नियम भी न जानूँ, न संयम मैं जानूँ पाप-पुण्य हैं क्या, धर्म-कर्म कैसे ? सुख -दुख के भंवरजाल से माँ बचा लो.... गुमराह हूँ मैंं, माँ सही राह ला दो, भंवर में है नैया, पार माँ लगा दो... तुम बिन नहीं मेरा,कोई सहारा माँ मूरख हूँ, अवगुण मेरे तुम भुला दो... खता माफ कर दो,माँ मान जाओ, विश्वास भक्ति का, मेरे मन में जगाओ.... भंवर में है नैया, पार माँ लगा लो... सुख-दुख के भंवरजाल से माँ बचा लो...   ...

ऐ वसंत! तुम सबको खुशियों की वजह दे दो ....

चित्र
                     चित्र : साभार Shutterstock से ऐ रितुराज वसंत ! तुम तो बहुत खुशनुमा हो न !!! आते ही धरा में रंगीनियां जो बिखेर देते हो ! बिसरकर बीती सारी आपदाएं  खिलती -मुस्कराती है प्रकृति, मन बदल देते हो, सुनो न ! अब की कुछ तो नया कर दो ! ऐ वसंत ! तुम सबको खुशियों की वजह दे दो। हैं जो दुखियारे, जीते मारे -मारे कुछ उनकी भी सुन लो, कुछ दुख तुम ही हर लो, पतझड़ से झड़ जायें उनके दुख,कोंपल सुख की दे दो ! ऐ वसंत ! तुम सबको खुशियों की वजह दे दो । तेरे रंगीन नजारे, आँखों को तो भाते हैं । पर  लब ज्यों ही खिलते हैं, आँसू भी टपक जाते हैं, अधरों की रूठी मुस्कानो को हंसने की वजह दे दो ! ऐ वसंत! तुम सबको खुशियों की वजह दे दो । तेरी ये शीतल बयार, जख्मों को न भाती है भूले बिसरे घावों की,पपड़ी उड़ जाती है, उन घावों पर मलने को, कोई मलहम दे दो ! ऐ वसंत ! तुम सबको खुशियों की वजह दे दो । तरसते है जो भूखे, दो जून की रोटी को मधुमास आये या जाये, क्या जाने वे तुझको, आने वाले कल की,उम्मीद नयी दे दो ! ऐ वसंत !...

इम्तिहान - "जिन्दगी का "

चित्र
उम्मीदें जब टूट कर बिखर जाती है, अरमान दम तोड़ते यूँ ही अंधेरों में । कंटीली राहों पर आगे बढ़े तो कैसे ? शून्य पर सारी आशाएं सिमट जाती हैं । विश्वास भी स्वयं से खो जाता है, निराशा के अंधेरे में मन भटकता है। जायें तो कहाँ  लगे हर छोर बेगाना सा , जिन्दगी भी तब स्वयं से रूठ जाती है। तरसती निगाहें  सहारे की तलाश में , आकर सम्भाले कोई ऐसा अजीज चाहते हैं । कौन वक्त गँवाता है , टूटे को जोड़ने में बेरुखी अपनों की और भी तन्हा कर जाती है । बस यही पल अपना इम्तिहान होता है .... कोई सह जाता है , कोई बैठे रोता है । बिखरकर भी जो निखरना चाहते है.... वे ही उस असीम का आशीष पाते हैं । उस पल जो बाँध लें, खुद को अपने में इक ज्योत नजर आती मन के अँधेरे में.... हौसला रखकर मन में जो आशा जगाते हैं, इक नया अध्याय तब जीवन में पाते हैं ।।                 चित्र : साभार Shutterstock से...

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी1 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं