श्राद्ध में करें तर्पण — मनहरण घनाक्षरी छंद
परिचय
श्राद्ध और तर्पण भारतीय संस्कृति की ऐसी परंपराएँ हैं, जिनमें पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव जुड़ा है। इस मनहरण घनाक्षरी छंद में श्राद्ध-कर्म, तर्पण, पिंडदान और पितरों के प्रति आस्था से जुड़े भावों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है। साथ ही, वृद्धजनों की सेवा और सम्मान को भी आवश्यक संस्कार के रूप में रेखांकित किया है।
श्राद्ध में करें तर्पण,
श्रद्धा मन से अर्पण,
पितरों को याद कर,
पूजन कराइये।
ब्राह्मण करायें भोज,
उन्नति मिलेगी रोज,
दान, दक्षिणा, सम्मान,
शीष भी नवाइये ।
पिण्डदान का विधान,
पितृदेव हैं महान,
बैतरणी करें पार
गयाजी तो जाइये ।
तर्पण से होगी मुक्ति,
श्राद्ध है पावन युक्ति,
पितृलोक से उद्धार,
स्वर्ग पहुँचाइये ।
पितृदेव हैं महान,
श्राद्ध में हो पिण्डदान,
जवा, तिल, कुश जल,
अर्पण कराइये ।
श्राद्ध में जिमावे काग,
श्रद्धा मन अनुराग,
निभा सनातन रीत,
पितर मनाइये ।
पितर आशीष मिले
वंश खूब फूले फले ,
सुख समृद्धि संग,
खुशियाँ भी पाइये ।
सेवा करें बृद्ध जन,
बात सुने पूर्ण मन,
विधि का विधान जान,
रीतियाँ निभाइये ।
निष्कर्ष
पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इन परंपराओं का निर्वाह करते हुए जीवित माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा, सम्मान तथा उनकी भावनाओं का आदर करना भी उतना ही आवश्यक है।
हार्दिक अभिनंदन🙏
पढ़िए एक और मनहरण घनाक्षरी छंद

बहुत बढ़िया अभिव्यक्ति,सुधा दी।
जवाब देंहटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर रचना
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर रचना
जवाब देंहटाएंWelcome to my blog
अति सुन्दर मनहरण घनाक्षरी छन्द ।बहुत खूब सुधा जी !
जवाब देंहटाएं