बच्चों को समझाने का सही तरीका – सासू माँ की सीख देने वाली कहानी

चित्र
क्या आपका बच्चा भी जिद करता है? जानिए एक छोटी सी कहानी से बड़ा parenting मंत्र…   बच्चों को डांटने के बजाय प्यार और धैर्य से समझाना क्यों जरूरी है? पढ़िए सासू माँ की सीख देती यह प्रेरणादायक हिंदी कहानी। आरव की जिद और निधि की परेशानी माँजी, आरव बहुत जिद्दी है...।  मैंने उसे कितना समझाया, पर वो माना ही नहीं… और आपने तो पल भर में मना लिया। कैसे माँजी? आप कैसे मना लेती हैं उसे? उसे क्या, आप तो सभी बच्चों को मना लेती हैं… आश्चर्य भरी मुस्कान के साथ निधि अपनी सासू माँ से पूछ ही रही थी कि तभी प्रीति (देवरानी) ने किचन से आवाज लगाई— किचन में छोटी सी सीख “दीदी, ज़रा ये दूध पतीली में डाल दीजिए न…  मुझसे गिर जाता है। पैकेट से डालते वक्त दूध उछल कर बाहर गिर जाता है।” सिखाने का तरीका निधि किचन में गई और दूध पतीली में डालते हुए बोली— “अरे ! ऐसे कैसे गिर जाता है तुमसे दूध? देखो, धीरे-धीरे डालो… पतली धार में। अगर एकदम से ज्यादा दूध डालोगी, वो भी खाली पतीले में, तो उछलेगा ही न।” सासू माँ दूर से सब सुनकर मुस्कुरा रही थीं। थोड़ी देर बाद निधि चाय लेकर आई और सासू माँ को देते हुए फिर बोली— “अब ...

सैनिक, संत, किसान (दोहा मुक्तक)

Sainik, sant, kisan poem


सैनिक

रक्षा करते देश की, सैनिक वीर जवान ।

लड़ते लड़ते देश हित, करते निज बलिदान ।

ओढ़ तिरंगा ले विदा,  जाते अमर शहीद,

नमन शहीदों को करे, सारा हिंदुस्तान ।।


संत

संत समागम कीजिए, मिटे तमस अज्ञान ।

राह सुगम होंगी सभी, मिले सत्य का ज्ञान ।

अमल करे उपदेश जो, होगा जीवन धन्य,

मिले परम आनंद तब, खिले मनस उद्यान ।


किसान

खून पसीना एक कर , खेती करे किसान

अन्न प्रदाता है वही, देना उसको मान ।

सहता मौसम मार वह, झेले कष्ट तमाम,

उसके श्रम से पल रहा सारा हिंदुस्तान ।




        सैनिक, संत, किसान

1) सीमा पर सैनिक खड़े, खेती करे किसान ।

   संत शिरोमणि से सदा,  मिलता सबको ज्ञान।

   गर्वित इन पर देश है , परहित जिनका ध्येय,

   वंदनीय हैं सर्वदा, सैनिक संत किसान ।।



2) सैनिक संत किसान से,  गर्वित हिंदुस्तान ।

    फर्ज निभाते है सदा,  लिये हाथ में जान ।

    रक्षण पोषण धर्म की,  सेवा पर तैनात,

     करते उन्नति देश की,  सदा बढ़ाते मान ।।



हार्दिक अभिनंदन आपका 🙏

पढ़िए एक और रचना निम्न लिंक पर

● मुक्तक - नसीब


टिप्पणियाँ

  1. वाह !! अति सुन्दर सृजन । विविधता से परिपूर्ण अनूठी अभिव्यक्ति सुधा जी !

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर मंगलवार 26 अगस्त 2025 को लिंक की जाएगी ....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!

    !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद आ.रविंद्र जी !मेरी रचना चयन करने हेतु ।
      सादर आभार ।

      हटाएं
  3. सैनिक, संत और किसान देश और समाज के हित में दिन-रात लगे रहते हैं, सुंदर दोहे!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत हि सुंदर मुक्तक, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सम्भाले ना सम्भल रहे अब तूफानी जज़्बात

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा