जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

अहा ! कितने व्यूअर् होंगे !

 




अपनी चादर में पैर रुकते नहीं जमाने के

ऐसे फैला कि हक उसी का है ।

चुप है दूजा कि छोड़ रहने दो, कलह न हो

वो तो निपट कायर ही समझ बैठा है।

शान्ति से शान्ति की वार्ता अगर चाहे कोई

गीदड़ भभकी से भय बनाके ऐसे ऐंठा है।

शेर कब तक सहे गीदड़ की ये ललकार आखिर

एक गर्जन से ही लाचार छुपा दुबका है।

करें तो क्या करें बिल में छुपे इन जयचन्दों का

कहीं अर्जुन भी वही प्रण लिए ऐंठा हैं।

तमाशा देखने को हैं कितने आतुर  देखो !

मुँह में राम बगल में छुरी दबा के बैठा है।

मदद की गुहारें भी हवा में दफन होती हैं यहाँ

इयरफोन में सुनने लायक ही कौन रहता है ।

महाभारत हुआ तो अहा ! कितने 'व्यूअर' होंगे !

कलयुगी व्यास अब वीडियो बनाने बैठा है।



टिप्पणियाँ

  1. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (23-3-21) को "सीमित है संसार में, पानी का भण्डार" (चर्चा अंक 4014) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सादर धन्यवाद एवं आभार कामिनी जी!मेरी रचना को मंच प्रदान करने हेतु।

      हटाएं
  2. बहुत सुन्दर , बहुत सुन्दर सराहनीय |

    जवाब देंहटाएं
  3. मुँह में राम बगल में छुरी दबा के बैठा है।

    मदद की गुहारें भी हवा में दफन होती हैं यहाँ

    वर्तमान के परिक्षेत्र में आपकी रचना सटीक बैठती है

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद राजपुरोहित जी!
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  4. वाह, सुधा जी बिना बोले आप ने कइयों को आईना दिखाया होगा।और। समझने वाले को समझ भी आया होगा ।। सार्थक रचना के लिए आपको बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  5. सुधा जी, समझने वाले समझ गए हैं, ना समझे वो अनाड़ी है ।

    जवाब देंहटाएं
  6. कलयुगी व्यास अब वीडियो बनाने बैठा है। वाह। क्या बात है। बहुत खूब। सार्थक सृजन। आपको बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  7. क्या खूब कहा है ... बहुत बढ़िया ।

    जवाब देंहटाएं
  8. महाभारत हुआ तो अहा ! कितने 'व्यूअर' होंगे !

    कलयुगी व्यास अब वीडियो बनाने बैठा है।
    बहुत सुंदर और सटीक अभिव्यक्ति,सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह कलयुगी व्यास वीडियो बनाने बैठा है इसका जवाब नहीं

    जवाब देंहटाएं
  10. महाभारत हुआ तो अहा ! कितने 'व्यूअर' होंगे !

    कलयुगी व्यास अब वीडियो बनाने बैठा है।

    वाह!!बेहतरीन सृजन सखी।

    जवाब देंहटाएं
  11. महाभारत हुआ तो अहा ! कितने 'व्यूअर' होंगे !
    कलयुगी व्यास अब वीडियो बनाने बैठा है।
    सटीक भावाभिव्यक्ति सुधा जी ।

    जवाब देंहटाएं
  12. कोरोना के चक्कर में सिनेमा हॉल्स में तो मेगा-बजट वाली महाभारत चल नहीं पाएगी, सिर्फ़ इन्टरनेट का ही आसरा रहेगा.
    यानी कि घाटे का सौदा !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, सही कहा आपने ...
      हार्दिक धन्यवाद एवं आभार सर!

      हटाएं
  13. तमाशा देखने को हैं कितने आतुर देखो !

    मुँह में राम बगल में छुरी दबा के बैठा है।
    वाह! लाज़वाब!!

    जवाब देंहटाएं
  14. आज कल दिखावे के ही बोलबाला है । लाइमलाइट में रहने के लिए शायद यही सब ज़रूरी लगता ।
    सार्थक व्यंग्य ।

    जवाब देंहटाएं
  15. व्यंग की तीखी धार नज़र आ रही है हर पंक्ति में ...
    आज के समय को पैनी नज़र से देखने और लिखने का बाखूबी प्रयास किया है इस व्यंग में आपने ...
    बहुत प्रभावशाली रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  16. उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद हिमकर श्याम जी!
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  17. कलयुग की महिमा का खूबसूरत वर्णन

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद प्रीति जी!
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  18. सटीक महिमा मंडन हमारे कलयुगीन व्यास माहाशयों का। वैदिक साहित्य रचियताओं ने गूढ़ ज्ञान में डुबकी लगाई तो वैदिक संपदा का अर्जन किया था पर इन कुटिल ज्ञानियों की मात्र एक क्लिक पर सब कुछ उपलब्ध है। बहुत बढिया व्यंग लिखा आपने। हार्दिक शुभकामनाएं ❤❤🙏🌹🌹

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद सखी रचना के भाव एवं सार को समझने व स्पष्ट करने हेतु...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  19. अब मेल से मिल जाती हैं आपकी रचनाएँ प्रिय सुधा जी। हार्दिक स्नेह आपके लिए❤❤🌹🌹🙏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपकी कोशिश कामयाब रही सखी!मैं तो कुछ भी सुधार नहीं कर पायी...।
      अभी भी कोशिश ही कर रही हूँ।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

दर्द होंठों में दबाकर....

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी1 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं