जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

ज्येष्ठ की तपिश और प्यासी चिड़िया बाल कविता|

परिचय :-

जेठ की तपती दोपहर और सूखते जलस्रोतों के बीच प्यासे पक्षियों की पीड़ा अक्सर अनदेखी रह जाती है।
यह कविता उसी संवेदना को शब्द देती है, जहाँ नन्हीं सोनल पक्षियों की मौन पुकार सुनकर उनके लिए पानी और दाना रखने का छोटा लेकिन सुंदर प्रयास करती है।
यह रचना केवल एक बाल कविता नहीं, बल्कि प्रकृति, दया और जीवों के प्रति प्रेम का संदेश भी है।
अगर हम सभी अपनी छत या आँगन में थोड़ा सा पानी रख दें, तो कई नन्हीं जानों की प्यास बुझ सकती है।

ज्येष्ठ की तपिश में पक्षियों को पानी देती सोनल
गर्मियों में छत पर रखा पानी अनेक
पक्षियों की प्यास बुझा सकता है।


सुबह की ताजी हवा थी महकी
कोयल कुहू - कुहू बोल रही थी ।
घर के आँगन में छोटी सोनल
अलसाई आँखें खोल रही थी ।

चीं-चीं कर कुछ नन्ही चिड़ियाँ
सोनल के पास आई ।
सूखी चोंच उदास थी आँखें
धीरे से वे यह बतलाई --


सुनो सखी ! कुछ मदद करोगी ?
छत पर थोड़ा नीर रखोगी ?

बढ़ रही अब तपिश धरा पर,
सूख गये हैं सब नद-नाले ।
प्यासे हैं पानी को तरसते,
हम अम्बर में उड़ने वाले ।

तुम पंखे ,कूलर, ए.सी. में रहते,
हम सूरज दादा का गुस्सा सहते ।

झुलस रहे हैं, हमें बचालो !
छत पर थोड़ा पानी तो डालो !
जेठ महीना जब से आया,
बिन पानी जीवन मुरझाया ।

सुनकर सोनल को तरस आ गया,
चिड़ियों का दुख दिल में छा गया ।

अब वह सुबह सवेरे उठकर
चौड़े बर्तन में पानी भरकर,
साथ में दाना छत पर रखती है ।
चिड़ियों का दुख कम करती है ।

मित्रों से भी विनय करती सोनल
आप भी रखना छत पर थोड़ा जल ।।

 निष्कर्ष :-

यह कविता केवल बच्चों की सरल रचना नहीं, बल्कि मानवता और प्रकृति प्रेम का सुंदर संदेश है। यदि हम सभी अपनी छत पर थोड़ा पानी और दाना रखें, तो अनेक पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण केवल पेड़ लगाने से नहीं, जीवों की रक्षा से भी होता है।


✨धन्यवाद🙏


पढ़िए एक और बाल कविता निम्न लिंक पर
● कहाँ गए तुम सूरज दादा







टिप्पणियाँ

  1. मित्रों से भी विनय करती सोनल
    आप भी रखना छत पर थोड़ा जल ।
    प्रेरित करती हुई पंक्तियाँ।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज सोमवार 24 फरवरी 2020 को साझा की गई है...... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बहुत धन्यवाद यशोदा जी !
    सादर आभार....।

    जवाब देंहटाएं
  4. सुधा जी आपकी लिखी रचना को मेरी धरोहर ब्लॉग पर 24 फरवरी 2020 को साझा की गई है

    सदर
    मेरी धरोहर

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुंदर व प्यारी सी रचना, जो पाठकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। बहुत-बहुत शुभकामनाएँ आदरणीया ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद, पुरुषोत्तम जी !
      सादर आभार।

      हटाएं
  6. बहुत प्रेरणा दायक बाल कविता।
    बच्चों के साथ बड़े भी इन संवेदनाओं पर ध्यान रखें तो सब कुछ अच्छा हो सकता है ।
    सुंदर सृजन सुधा जी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद कुसुम जी!
      सादर आभार।

      हटाएं
  7. बहुत प्यारी रचना । नन्हीं सोनल के माध्यम से अच्छी प्रेरणा देती सुंदर रचना ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर प्रेरणादायक रचना, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
  9. प्रकृति की व्यथा
    चिड़िये की कथा।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.विश्वमोहन जी!

      हटाएं
  10. वाह!बहुत खूबसूरत ,प्रेरणादायक सृजन सुधा जी ।

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत अच्छी लगी,अच्छी बातें सिखाती यह कविता ।

    सुधा जी,अभिनंदन ।

    जवाब देंहटाएं
  12. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार नुपुरं जी!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं