परित्यक्ता नहीं..परित्यक्त | पति की बेवफाई और सास ससुर का साथ - हिन्दी कहानी

चित्र
परिचय क्या एक पत्नी सिर्फ इसलिए सब कुछ सहती रहे क्योंकि उसके पास मायके से विदा लेने बाद जाने के लिए कोई और ठिकाना नहीं है ? क्या प्रेम विवाह करने वाली स्त्री अपने ही रिश्तों में सबसे अधिक अकेली हो जाती है ? यह कहानी है सना की जिसे पति की बेवफाई ने तोड़ने की कोशिश की लेकिन उसके सास ससुर ने उसे परित्यक्ता नहीं बल्कि सम्मानित बेटी बनाकर दुनिया के सामने एक मिसाल कायम कर दी पढ़िए रिश्तों विश्वासघात और स्वाभिमान की हृदयस्पर्शी हिंदी कहानी दिल्ली की हल्की ठंडी सुबह थी। खिड़की से छनकर आती धूप ड्रॉइंग रूम के फर्श पर सुनहरी चादर बिछा रही थी, लेकिन सना के मन में जैसे धूप का एक कतरा भी नहीं बचा था। पिछले कुछ महीनों से वह प्रतीक के व्यवहार में बदलाव साफ महसूस कर रही थी। देर रात तक मोबाइल पर मुस्कुराकर बातें करना, उसके आते ही स्क्रीन लॉक कर देना, छोटी-छोटी बातों पर झल्ला उठना—सब कुछ बदलता जा रहा था। "प्रतीक! आज बच्चों के स्कूल में पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग है... तुम भी चलोगे?" सना ने धीमे स्वर में पूछा। प्रतीक ने मोबाइल से नजर उठाए बिना कहा— "मुझसे क्यों पूछ रही हो? अपने काम खुद नहीं कर ...

ज्येष्ठ की तपिश और प्यासी चिड़िया

Many sparrows sitting on the edge of a container having water

सुबह की ताजी हवा थी महकी
कोयल कुहू - कुहू बोल रही थी ।
घर के आँगन में छोटी सोनल
अलसाई आँखें खोल रही थी ।
चीं-चीं कर कुछ नन्ही चिड़ियां
सोनल के निकट आई ।
सूखी चोंच उदास थी आँखें
धीरे से वे फुसफुसाई ।
सुनो सखी ! कुछ मदद करोगी ?
छत पर थोड़ा नीर रखोगी ?

बढ़ रही अब तपिश धरा पर,
सूख गये हैं सब नदी-नाले ।
प्यासे हैं पानी को तरसते,
हम अम्बर में उड़ने वाले ।
तुम पंखे ,कूलर, ए.सी. में रहते
हम सूरज दादा का गुस्सा सहते
झुलस रहे हैं, हमें बचालो !
छत पर थोड़ा पानी तो डालो !
जेठ जो आया तपिश बढ गयी,
बिन पानी प्यासी हम रह गयी ।

सुनकर सोनल को तरस आ गया
चिड़ियों का दुख दिल में छा गया
अब सोनल सुबह सवेरे उठकर
चौड़े बर्तन में पानी भरकर,
साथ में दाना छत पर रखती है ।
चिड़ियों का दुख कम करती है ।

मित्रों से भी विनय करती सोनल
आप भी रखना छत पर थोड़ा जल ।।



चित्र: साभार गूगल से...










टिप्पणियाँ

  1. मित्रों से भी विनय करती सोनल
    आप भी रखना छत पर थोड़ा जल ।
    प्रेरित करती हुई पंक्तियाँ।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज सोमवार 24 फरवरी 2020 को साझा की गई है...... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बहुत धन्यवाद यशोदा जी !
    सादर आभार....।

    जवाब देंहटाएं
  4. सुधा जी आपकी लिखी रचना को मेरी धरोहर ब्लॉग पर 24 फरवरी 2020 को साझा की गई है

    सदर
    मेरी धरोहर

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुंदर व प्यारी सी रचना, जो पाठकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। बहुत-बहुत शुभकामनाएँ आदरणीया ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद, पुरुषोत्तम जी !
      सादर आभार।

      हटाएं
  6. बहुत प्रेरणा दायक बाल कविता।
    बच्चों के साथ बड़े भी इन संवेदनाओं पर ध्यान रखें तो सब कुछ अच्छा हो सकता है ।
    सुंदर सृजन सुधा जी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद कुसुम जी!
      सादर आभार।

      हटाएं
  7. बहुत प्यारी रचना । नन्हीं सोनल के माध्यम से अच्छी प्रेरणा देती सुंदर रचना ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर प्रेरणादायक रचना, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
  9. प्रकृति की व्यथा
    चिड़िये की कथा।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.विश्वमोहन जी!

      हटाएं
  10. वाह!बहुत खूबसूरत ,प्रेरणादायक सृजन सुधा जी ।

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत अच्छी लगी,अच्छी बातें सिखाती यह कविता ।

    सुधा जी,अभिनंदन ।

    जवाब देंहटाएं
  12. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार नुपुरं जी!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर