संदेश

लौट आये फिर कहीं प्यार

चित्र
सांझ होने को है, रात आगे खड़ी। बस भी करो अब शिकवे, बात बाकी पड़ी । सुनो तो जरा मन की, वह भी उदास है । ऐसा भी क्या तड़पना अपना जब पास है । ना कर सको प्रेम तो, चाहे झगड़ फिर लो । नफरत की दीवार लाँघो, चाहे उलझ फिर लो । शायद सुलझ भी जाएंं, खामोशियों के ये तार । लौट आयेंं बचपन की यादें, लौट आये फिर कहीं प्यार  ? खाई भी गहरी सी है, चलो पाट डालो उसे । सांझ ढलने से पहले, बगिया बना लो उसे । नन्हींं नयी पौध से फिर, महक जायेगा घर-बार । लौट आयें बचपन की यादें, लौट आये फिर कहीं प्यार ? अहम को बढाते रहोगे, स्वयं को भुलाते रहोगे । वक्त हाथों से फिसले तभी, कर न पाओगे तुम कुछ भी सार । लौट आयें बचपन की यादें लौट आये फिर कहीं प्यार ? ढले साँझ समझे अगर बस सिर्फ पछताओगे बस में न होगा समय फिर क्या तुम कर पाओगे आ भी जाओ जमीं कह रही अब गिरा दो अहम की दीवार लौट आयें बचपन की यादें लौट आये फिर कहीं प्यार ? लौट आओ वहींं से जहाँँ हो, बना लो पुनः परिवार लौट आयेंं बचपन की यादें, लौट आये फिर कहीं प्यार ?                      ...

समय तू पंख लगा के उड़ जा......

माँँ !  मुझे भी हॉस्टल में रहना है,मेरे बहुत से दोस्त हॉस्टल में रहते हैं, कितने मजे है उनके !....हर पल दोस्तों का साथ नहीं कोई डाँट-डपट न ही कोई किचकिच । मुझे भी जाना है हॉस्टल, शौर्य अपनी माँ से कहता तो माँ उसे समझाते हुए कहती "बेटा ! जब बड़े हो जाओगे तब तुम्हे भी भेज देंगे हॉस्टल ।फिर तुम भी खूब मजे कर लेना" । समझते समझाते शौर्य कब बड़ा हो गया पता ही नहीं चला, और आगे की पढ़ाई के लिए उसे भी हॉस्टल भेज दिया गया। बहुत अच्छा लगा शुरू-शुरू में शौर्य को हॉस्टल मेंं ।परन्तु जल्दी ही उसे घर और बाहर का फर्क समझ में आने लगा । अब वह घर जाने के लिए छुट्टियों का इन्तजार करता है,और घर व अपनोंं की यादों में कुछ इस तरह गुनगुनाता है । समय तू पंख लगा के उड़ जाकर उस पल को पास ले आ । जब मैंं मिल पाऊँ माँ -पापा से , माँ-पापा मिल पायें मुझसे वह घड़ी निकट तो ला ! समय तू पंख लगा के उड़ जा । छोटे भाई बहन मिलेंगे प्यार से मुझसे, हम खेलेंगे और लडे़ंगे फिर से । वो बचपन के पल फिर वापस ले आ ! समय तू थोड़ा पीछे मुड़ जा ! तब ना थी कोई टेंशन-वेंशन ना था कोई लफड़ा, ना आगे की फि...

सुख-दुख

चित्र
   दुख एक फर्ज है, फर्ज तो है एहसान नहीं ।   फर्ज है हमारे सर पर, कोई भिक्षा या दान नहीं ।  दुख सहना किस्मत के खातिर, कुछ सुख आता पर दुख आना फिर ।  दुख सहना किस्मत के खातिर ।     दुख ही तो है सच्चा साथी सुख तो अल्प समय को आता है ।     मानव जब तन्हा  रहता है, दुख ही तो साथ निभाता है । फिर दुख से यूँ घबराना क्या ? सुख- दुख में भेद  बनाना क्या ? जीवन है तो सुख -दुख भी हैं, ख्वाबों मे सुख यूँ सजाना क्या ? एक  सिक्के के ही ये दो पहलू सुख तो अभिलाषा में अटका दुख में अटकलें लगाना क्या ?  मानव रूपी अभिनेता हम सुख-दुख अपने किरदार हुए. । जो मिला सहज स्वीकार करें  सुख- दुख में हम इकसार बने ।

कर्तव्य परायणता

चित्र
उषा की लालिमा पूरब में नजर आई....... जब  दिवाकर रथ पर सवार, गगन पथ पर बढने लगे..... निशा की विदाई का समय निकट था...... चाँद भी तारों की बारात संग जाने लगे .......... एक दीपक अंधकार से लडता, एकाकी खडा धरा पर..... टिमटिमाती लौ लिए फैला रहा  प्रकाश तब...... अनवरत करता रहा कोशिश वह अन्धकार मिटाने की...... भास्कर की अनुपस्थिति में उनके दिये उत्तदायित्व निभाने की.... उदित हुए दिनकर, दीपक ने मस्तक अपना झुका लिया...... दण्डवत किया प्रणाम ! पुनः कर्तव्य अपना निभा लिया...... हुए प्रसन्न भास्कर ! देख दीपक की कर्तव्य परायणता को...... बोले "पुरस्कृत हो तुम कहो क्या पुरस्कार दें तुमको".......? सहज भाव बोला दीपक, देव ! "विश्वास भर रखना"........ कर्तव्य सदा निभाऊंगा, मुझ पर आश बस रखना....... उत्तरदायित्व मिला आपसे,कर्तव्य मैं निभा पाया....... "कर्तव्य" ही सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है ,  जो मैने आपसे पाया......

आशान्वित हुआ फिर गुलमोहर | हिंदी कविता

चित्र
परिचय जीवन में सुख और दुःख दोनों ही आते-जाते रहते हैं। कभी सफलता की बहार मन को आनंद से भर देती है तो कभी अचानक आए संकट सब कुछ बिखेर देते हैं। प्रस्तुत कविता में एक गुलमोहर के माध्यम से यही संदेश दिया गया है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आशा का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। खडा था वह आँगन के पीछे लम्बे ,सतत प्रयास  और  अथक, इन्तजार के बाद आयी खुशियाँ । शाखा -शाखा खिल उठी थी, खूबसूरत फूलों से मंद हवा के झोकों के संग, होले-होले जैसे पत्ती-पत्ती खुशियों का, जश्न मनाती धीमी-धीमी हिलती-डुलती, खिलते फूलो संग जैसे मधुर-मधुर सा गीत, गुनगुनाती खुशियाँ ही खुशियाँ थी हर-पल, दिन भी थे हसीन चाँदनी में झूमती, मुस्कुराती टहनी, रातें भी थी रंगीन आते-जाते पंथी भी मुदित होते, खूबसूरत फूलोंं पर कहते "वाह ! खिलो तो ऐसे जैसे , खिला सामने गुलमोहर । विशाल गुलमोहर हर्षित हो प्रसन्न, देखे अपनी खिलती सुन्दर काया, नाज किये था मन ही मन, कितना प्यारा था वह क्षण ! खुशियों की दोपहर अभी ढली नहीं कि - दुख का अंधकार तूफान बनकर ढा गया, बेचारे गुलम...

नारी ! अब तेरे कर्तव्य और बढ़ गये.....

चित्र
बढ़ रही दरिन्दगी समाज में, नारी ! तेरे फर्ज और बढ गये  माँ है तू सृजन है तेरे हाथ में, अब तेरे कर्तव्य और बढ गये संस्कृति, संस्कार  रोप बाग में , माली तेरे बाग यूँ उजड गये  दया,क्षमा की गन्ध आज है कहाँ ? फूल में सुगन्ध आज है कहाँ ? ममत्व,प्रेम है कहाँँ तू दे रही ? पशु समान पुत्र बन गये ..... नारी ! तू ही पशुता का नाश कर, समष्ट सृष्टि का नया विकास कर । नारी ! तेरे फर्ज और बढ़ गये अब तेरे कर्तव्य और बढ़ गये मशीनरी विकास आज हो रहा , मनुष्यता का ह्रास आज हो रहा । धर्म-कर्म भी नहीं रहे यहाँ , अन्धभक्ति ही पनप रही यहाँ । वृद्ध आज आश्रमों  में रो रहे , घर गिरे मकान आज हो रहे...... सेवा औऱ सम्मान अब रहा कहाँ ? घमंड और अपमान ही बचा यहाँ । संस्कृति विलुप्त आज हो रही माँ भारती भी रुग्ण हो के रो रही माँ भारती की है यही पुकार अब , बचा सके तो तू बचा संस्कार अब"। अनेकता में एकता बनी रहे .......... बन्धुत्व की अमर कथा बनी रहे । अनेक धर्म लक्ष्य सबके एक हों , सम्मान की प्राची प्रथा बनी रहे सत्यता का मार्ग अब दिखा उन्हें शिष्टता , सहिष्णुता...

"सैनिक---देश के"

चित्र
कब तक चलता रहेगा बोलो, लुका-छुपी का खेल ये ?....... अब ये दुश्मन बन जायेंगे, या फिर होगा मेल रे ?......... उसने सैनिक मार गिराये, तुमने बंकर उडा दिये........ ईंट के बदले पत्थर मारे, ताकत अपनी दिखा रहे........ संसद की कुर्सी पर बैठे, नेता रचते शेर रे........... एक दिन सैनिक बनकर देखो, कैसे निकले रेड़ रे......... शहादत की चाह से सैनिक कब सरहद पर जाता है ?....... हर इक पिता कब पुत्र-मरण में, सीना यहाँ फुलाता है ?........ गर्वित देश और अपने भी, ये हैंं शब्दों के फेर रे........... कब तक चलता रहेगा बोलो, लुका-छिपी का खेल ये ?......... भरी संसद में नेताओं पर , जूते फेंके जाते हैं........... सरहद पर क्यों हाथ बाँधकर, सैनिक भेजे जाते हैं ?......... अजब देश के गजब हैं नुख्से , या हैं ये भी राजनीति के खेल रे ?........ कब तक चलता रहेगा बोलो, लुका-छिपी का खेल ये ?........... विपक्षी के दो शब्दों से जहाँ, स्वाभिमान हिल जाते हैं........ नहीं दिखे तब स्वाभिमान जब, सैनिकों पे पत्थर फैंके जाते हैं......     आजाद देश को रखने वाले, स्वयं ग...

फ़ॉलोअर

लेबल

कविता84 कविता -हास्यव्यंग1 कहानी18 कह़ानी1 कहानीकविता1 कांवड़1 काव्य रचना1 काव्य-संग्रह1 किसान1 कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 कृत्रिम बुद्धिमत्ता1 कोरोना काल1 गजल9 ग़ज़ल1 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गणपति वंदना1 गणेश भक्ति1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत17 गीतात्मक कविता1 गुरु महिमा कविता1 गुरु महिमा पर दोहा मुक्तक1 गृहस्थ जीवन1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई | पावस पर कविता | बरसात पर कविता | सावन | शिव भक्ति1 छंद1 छंद कविता1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 जीवन की समझ सकारात्मक सोच1 जीवन की सीख1 जीवन दर्शन4 जैसे को तैसा1 डिजिटल जुड़ाव1 तकनीक1 त्याग1 देशभक्ति1 दोहा मुक्तक2 दोहा-मुक्तक1 दोहे7 ध्यान1 नवगीत15 नारी सम्मान1 नारी सशक्तिकरण1 पकौड़े1 परिवार1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी3 पारिवारिक रिश्ते1 पारिवारिक लघुकथा1 पारिवारिक संवेदना1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा2 प्रकृति3 प्रकृति कविता3 प्राणायाम1 प्रार्थना5 प्रेणादायक आलेख1 प्रेम कविता1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता2 बच्चों की परवरिश1 बरसात पर कविता2 बारिश पर गीत1 बाल कविता3 बाल मन1 बुज़ुर्ग1 भक्ति कविता5 भक्ति रचना1 भगवान गणेश1 भगवान शिव3 भारतीय त्योहार1 भारतीय संस्कृति1 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मन और लेखनी1 मन के भाव1 मनहरण घनाक्षरी3 मनहरण घनाक्षरी छंद4 ममता1 महादेव1 महिला सशक्तिकरण1 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ1 माँ का त्याग1 माँ का प्रेम1 माँ की ममता1 माँ-बेटी1 माता पिता1 माता-पिता1 मातृ प्रेम1 मानवीय संवेदना1 मानवीय संवेदनाएँ1 मानवीय स्वभाव1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 योग1 रक्षाबंधन1 राम भक्ति4 रिश्ते6 रोला छंद2 लघु कथा4 लघु कहानी5 लघुकथा20 लघुकथा | व्यंग्य | समाज | कोरोना काल | मानवीय संवेदना1 लेख6 वर्षा ऋतु3 वसंत पर कविता1 विवाह1 विश्वमोहन1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 व्यंग्य1 शरद ऋतु2 शराब की लत1 शिक्षक दिवस1 शिक्षा -परीक्षा1 शिक्षा-परीक्षा1 शिव भक्ति4 शिव महिमा1 शुभकामना कविता1 श्रीराम2 संघर्ष1 संत1 संवेदनाएँ1 संस्कृति1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच2 सच्ची घटना1 सद्गुरु1 समय1 समीक्षा1 सामाजिक कहानी1 सामाजिक व्यंग्य1 सामाजिक सरोकार1 सामाजिक सोच1 सावन3 सावन पर कविता1 साहित्य1 सृजनशीलता1 सैनिक1 स्वास्थ्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी कविता10 हिंदी कहानी1 हिंदी दोहे1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य2
ज़्यादा दिखाएं