बच्चों को समझाने का सही तरीका – सासू माँ की सीख देने वाली कहानी

क्या आपका बच्चा भी जिद करता है? जानिए एक छोटी सी कहानी से बड़ा parenting मंत्र…


 बच्चों को डांटने के बजाय प्यार और धैर्य से समझाना क्यों जरूरी है? पढ़िए सासू माँ की सीख देती यह प्रेरणादायक हिंदी कहानी।


जिद्दी बच्चों को समझाने का तरीका हिंदी कहानी


आरव की जिद और निधि की परेशानी

माँजी, आरव बहुत जिद्दी है...।  मैंने उसे कितना समझाया, पर वो माना ही नहीं… और आपने तो पल भर में मना लिया। कैसे माँजी? आप कैसे मना लेती हैं उसे?

उसे क्या, आप तो सभी बच्चों को मना लेती हैं…

आश्चर्य भरी मुस्कान के साथ निधि अपनी सासू माँ से पूछ ही रही थी कि तभी प्रीति (देवरानी) ने किचन से आवाज लगाई—


किचन में छोटी सी सीख

“दीदी, ज़रा ये दूध पतीली में डाल दीजिए न… 
मुझसे गिर जाता है। पैकेट से डालते वक्त दूध उछल कर बाहर गिर जाता है।”

सिखाने का तरीका

निधि किचन में गई और दूध पतीली में डालते हुए बोली—

“अरे ! ऐसे कैसे गिर जाता है तुमसे दूध? देखो, धीरे-धीरे डालो… पतली धार में।

अगर एकदम से ज्यादा दूध डालोगी, वो भी खाली पतीले में, तो उछलेगा ही न।”

सासू माँ दूर से सब सुनकर मुस्कुरा रही थीं।

थोड़ी देर बाद निधि चाय लेकर आई और सासू माँ को देते हुए फिर बोली—

“अब तो बताइए माँजी, आपने आरव को कैसे मना लिया? मैंने तो बहुत समझाया, पर वो माना ही नहीं…”


सासू माँ की समझदारी भरी सीख

सासू माँ ने चाय की चुस्की लेते हुए मधुर मुस्कान के साथ कहा—

“बहू, तूने अभी छोटी बहू को क्या सिखाया?”

निधि थोड़ी सोच में पड़ गई—

“यही कि दूध धीरे-धीरे, थोड़ा-थोड़ा करके डालना चाहिए…”

सासू माँ ने प्यार से कहा—

“बस, यही बात बच्चों पर भी लागू होती है।


बच्चों को समझाने का सही तरीका

बच्चों को भी अगर एकदम से बहुत सारी बातें समझाने लगो, तो वो भी ‘उछल’ जाते हैं… मानते नहीं।

लेकिन अगर प्यार से, धीरे-धीरे, थोड़ा-थोड़ा समझाया जाए… तो वो भी मान जाते हैं।”

निधि मुस्कुरा उठी।

उसे अपने सवाल का जवाब मिल चुका था।


सीख:

बच्चों को डांटकर नहीं, प्यार और धैर्य से समझाया जाए तो वे खुद समझ जाते हैं ❤️


✨धन्यवाद🙏


पढ़िए इसी तरह की अन्य भावपूर्ण कहानियां निम्न लिंक पर

● सुरक्षा या सजा

● पुनर्जन्म


#बच्चों_को_समझाने_का_तरीका

#हिंदी_कहानी

#प्रेरणादायक_कहानी

#मोरल_स्टोरी

#पेरेंटिंग_टिप्स

#जिद्दी_बच्चे

#परिवार_की_सीख

#हिंदी_ब्लॉग

#ParentingTips

#HindiStory


टिप्पणियाँ

  1. बहुत अच्छी सीख दी है सुधा जी आपने इस कहानी के द्वारा। यह मेरा भी अनुभवजन्य सत्य है।

    जवाब देंहटाएं
  2. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आ. जितेंद्र जी ! सुन्दर सकारात्मक समीक्षा से उत्साहवर्धन करने के लिए ।

    जवाब देंहटाएं
  3. उत्तर
    1. हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद आपका,उत्साहवर्धन करने के लिए ।

      हटाएं
  4. बहुत ही बढ़िया शिक्षा देती कहानी। बच्चों को यदि प्यार से समझाया जाय तो वे आसानी से मान जाते है।

    जवाब देंहटाएं
  5. हृदयतल से आभार आपका आदरणीय , मेरी रचना पाँच लिंको के आनंद मंच पर लिंक करने हेतु।
    सादर आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  6. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  7. बूढ़ों पर भी लागू हो सकती है कहानी :) वो भी बच्चे हो जाते हैं |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, आ. जोशी जी, धीरे धीरे एवं ।प्यार से भला कौ नहीं समझना चाहेगा...तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आपका ।

      हटाएं
    2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं
  8. कहानी के माध्यम से बहुत अनमोल सीख दी सुधा जी ! बच्चों को डांटकर नहीं, प्यार और धैर्य से समझाया जाए तो वे खुद समझ जाते हैं ।लाजवाब सृजन ।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

नयी सोच

ब्लॉग से मुलाकात..बहुत दिनों बाद

लेबल

कविता -हास्यव्यंग1 कहानी18 कह़ानी1 कहानीकविता1 कांवड़1 काव्य रचना1 किसान1 कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 कृत्रिम बुद्धिमत्ता1 कोरोना काल1 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गणपति वंदना1 गणेश भक्ति1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत16 गीतात्मक कविता1 गुरु महिमा कविता1 गुरु महिमा पर दोहा मुक्तक1 गृहस्थ जीवन1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई | पावस पर कविता | बरसात पर कविता | सावन | शिव भक्ति1 छंद कविता1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 जीवन की समझ सकारात्मक सोच1 जीवन की सीख1 जीवन दर्शन3 जैसे को तैसा1 डिजिटल जुड़ाव1 तकनीक1 त्याग1 देशभक्ति1 दोहा मुक्तक2 दोहा-मुक्तक1 दोहे7 ध्यान1 नवगीत15 नारी सम्मान1 नारी सशक्तिकरण1 पकौड़े1 परिवार1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी2 पारिवारिक रिश्ते1 पारिवारिक लघुकथा1 पारिवारिक संवेदना1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति3 प्रकृति कविता3 प्राणायाम1 प्रार्थना5 प्रेणादायक आलेख1 प्रेम कविता1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता2 बरसात पर कविता2 बारिश पर गीत1 बाल कविता3 बाल मन1 बुज़ुर्ग1 भक्ति कविता5 भक्ति रचना1 भगवान गणेश1 भगवान शिव3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी2 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महादेव1 महिला सशक्तिकरण1 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ का त्याग1 माँ का प्रेम1 माँ की ममता1 माँ-बेटी1 माता पिता1 माता-पिता1 मानवीय संवेदना1 मानवीय स्वभाव1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 योग1 रक्षाबंधन1 राम भक्ति4 रिश्ते3 रोला छंद2 लघु कथा4 लघु कहानी5 लघुकथा20 लघुकथा | व्यंग्य | समाज | कोरोना काल | मानवीय संवेदना1 लेख6 वर्षा ऋतु3 वसंत पर कविता1 विवाह1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 व्यंग्य1 शरद ऋतु2 शराब की लत1 शिक्षक दिवस1 शिक्षा -परीक्षा1 शिक्षा-परीक्षा1 शिव भक्ति4 शिव महिमा1 शुभकामना कविता1 श्रीराम2 संघर्ष1 संत1 संवेदनाएँ1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच2 सच्ची घटना1 सद्गुरु1 समय1 समीक्षा2 सामाजिक कहानी1 सामाजिक व्यंग्य1 सावन3 सावन पर कविता1 साहित्य1 सैनिक1 स्वास्थ्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी कविता10 हिंदी कहानी1 हिंदी दोहे1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य1
ज़्यादा दिखाएं