बच्चों को समझाने का सही तरीका – सासू माँ की सीख देने वाली कहानी

चित्र
क्या आपका बच्चा भी जिद करता है? जानिए एक छोटी सी कहानी से बड़ा parenting मंत्र…   बच्चों को डांटने के बजाय प्यार और धैर्य से समझाना क्यों जरूरी है? पढ़िए सासू माँ की सीख देती यह प्रेरणादायक हिंदी कहानी। आरव की जिद और निधि की परेशानी माँजी, आरव बहुत जिद्दी है...।  मैंने उसे कितना समझाया, पर वो माना ही नहीं… और आपने तो पल भर में मना लिया। कैसे माँजी? आप कैसे मना लेती हैं उसे? उसे क्या, आप तो सभी बच्चों को मना लेती हैं… आश्चर्य भरी मुस्कान के साथ निधि अपनी सासू माँ से पूछ ही रही थी कि तभी प्रीति (देवरानी) ने किचन से आवाज लगाई— किचन में छोटी सी सीख “दीदी, ज़रा ये दूध पतीली में डाल दीजिए न…  मुझसे गिर जाता है। पैकेट से डालते वक्त दूध उछल कर बाहर गिर जाता है।” सिखाने का तरीका निधि किचन में गई और दूध पतीली में डालते हुए बोली— “अरे ! ऐसे कैसे गिर जाता है तुमसे दूध? देखो, धीरे-धीरे डालो… पतली धार में। अगर एकदम से ज्यादा दूध डालोगी, वो भी खाली पतीले में, तो उछलेगा ही न।” सासू माँ दूर से सब सुनकर मुस्कुरा रही थीं। थोड़ी देर बाद निधि चाय लेकर आई और सासू माँ को देते हुए फिर बोली— “अब ...

विधना की लिखी तकदीर बदलते हो तुम....


Goddess durga face


 हाँ मैं नादान हूँ मूर्ख भी निपट , माना मैंंने

अपनी नादानियाँ कुछ और बढ़ा देती हूँ ।

तू जो परवाह कर रही है सदा से मेरी,

खुद को संकट में कुछ और फंसा लेती हूँ ।

वक्त बेवक्त तेरा साथ ना मिला जो मुझे,

अपने अश्कों से तेरी दुनिया बहा देती हूँ  ।


सबकी परवाह में जब खुद को भूल जाती हूँ ,

अपनी परवाह मेंं तुझको करीब पाती हूँ,

मेरी फिकर तुझे फिर और क्या चाहना है मुझे,

तेरी ही ओट पा मैं   मौत से टकराती हूँ ।


मैंंने माना मेरे खातिर खुद से लड़ते हो तुम ,

विधना की लिखी तकदीर बदलते हो तुम,

मेरी औकात से बढ़कर ही पाया है मैंंने,

सबको लगता है जो मेरा, सब देते हो तुम।


कभी कर्मों के फलस्वरूप जो दुख पाती हूँ

जानती हूँ फिर भी तुमसे ही लड़ जाती हूँ

तेरे रहमोकरम सब भूल के इक पल भर में

तेरे अस्तित्व पर ही    प्रश्न मैं उठाती हूँ


मेरी भूले क्षमा कर माँ !  सदा यूँ साथ देते हो

मेरी कमजोर सी कश्ती हमेशा आप खेते हो

कृपा करना सभी पे यूँ  सदा ही मेरी अम्बे माँ !

जगत्जननी कष्टहरणी, सभी के कष्ट हरते हो ।।


              चित्र ; साभार गूगल से...




टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आ.माथुर जी !
      सादर आभार।

      हटाएं
  2. सुधा दी,माँ दुर्गा आप पर और पूरे परिवार पर खुशियो की बरसात करे।
    बहुत सुंदर रचना दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद ज्योति जी!
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  3. गोपेश मोहन जैसवाल24 अक्टूबर 2020 को 10:05 pm बजे

    सुधा जी, जब आप ख़ुद अपने बल पर, ख़ुद अपने दम पर, कुछ करने का ठानेंगीं तब निश्चित रूप से माँ आपकी सहायक होगी और उसका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा.

    जवाब देंहटाएं
  4. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार (२६-१०-२०२०) को 'मंसूर कबीर सरीखे सब सूली पे चढ़ाए जाते हैं' (चर्चा अंक- ३८६६) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    --
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद अनीता जी मेरी रचना चर्चा मंच पर साझा करने हेतु।
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  5. उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद आ.सधु चन्द्र जी!
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  6. बहुत सुन्दर रचना - - पुत्री व माता के मध्य का गहरा कथोपकथन, ह्रदय को स्पर्श करता है।

    जवाब देंहटाएं
  7. कभी कर्मों के फलस्वरूप जो दुख पाती हूँ
    जानती हूँ फिर भी तुमसे ही लड़ जाती हूँ
    तेरे रहमोकरम सब भूल के इक पल भर में
    तेरे अस्तित्व पर ही प्रश्न मैं उठाती हूँ

    –सत्य सार्थक भावाभिव्यक्ति
    उम्दा रचना
    साधुवाद

    जवाब देंहटाएं
  8. वाह बहुत सुंदर सुधा जी, भक्ति भाव से भरी माँ की स्तुति सरस पावन।

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुंदर स्तुति आदरणीया मैम। जय माँ अम्बे।

    जवाब देंहटाएं
  10. वक्त बेवक्त तेरा साथ ना मिला जो मुझे अपने अश्कों से तेरी दुनिया बहा देती हूँ | वाह | बहुत अच्छी पंक्तियाँ हैं |हार्दिक शुभ कामनाएं |

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सम्भाले ना सम्भल रहे अब तूफानी जज़्बात

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा