मोबाइल फोन: सुविधा या लत? | मोबाइल के फायदे और नुकसान | हिंदी लेख

चित्र
 परिचय आधुनिक युग में विज्ञान का एक अद्भुत और महत्त्वपूर्ण उपहार मोबाइल फोन है। सुबह आँख खुलने से लेकर रात को विश्राम करने तक यह हमारे जीवन का लगभग अभिन्न साथी बन चुका है। जहाँ एक ओर इसने हमारे अनेक कार्यों को सरल बनाया है, वहीं दूसरी ओर इसका अत्यधिक उपयोग कई नई समस्याओं का कारण भी बन रहा है। प्रस्तुत लेख में मोबाइल फोन की उपयोगिता के साथ-साथ इसकी लत से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई है।                                आज मोबाइल फोन ने पूरी दुनिया को मानो हमारी मुट्ठी में समेट दिया है। कुछ दशक पहले जिन कार्यों के लिए घंटों या कई दिनों का समय लगता था, वे आज कुछ ही क्षणों में पूरे हो जाते हैं। यह एक ऐसी तकनीकी सुविधा है जिसने मनुष्य के जीवन को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। किसी से तुरंत संपर्क करना हो, पढ़ाई करनी हो, बैंकिंग का कार्य हो या मनोरंजन—अनेक कार्य अब एक ही मोबाइल फोन से सहजता से पूरे हो जाते हैं। यही कारण है कि आज यह बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हर आयु वर...

गीत-- शीतल से चाँद का क्या होना



Different phases of moon

               

इस गरम मिजाजी दुनिया में
शीतल से चाँद का क्या होना
कुछ दिन ही सामना कर पाता
फिर लुप्त कहीं छुप छुप रोना

जस को तस सीख न पाया वो
व्यवहार कटु न सह पाता
क्रोध स्वयं पीकर अपना
निशदिन ऐसे घटता जाता
निर्लिप्त दुखी सा बैठ कहीं
प्रभुत्व स्वयं का फिर खोना
इस गरम मिजाजी दुनिया में
शीतल से चाँद का क्या होना

स्वामित्व दिखाने को जग में
कड़वा बनना ही पड़ता है
सूरज जब ताप उगलता है
जग छाँव में तभी दुबकता है
अति मीठे गुण में गन्ने सा
कोल्हू में निचोड़ा नित जाना
इस गरम मिजाजी दुनिया में
शीतल से चाँद का क्या होना
         
               चित्र साभार गूगल से...

टिप्पणियाँ

  1. इस गरम मिजाजी दुनिया में
    शीतल से चाँद का क्या होना।वाह बेहतरीन नवगीत सखी 👌

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ सखी!सहृदय धन्यवाद आपका सुन्दर उत्साहवर्धक समीक्षा हेतु..।

      हटाएं
  2. वाह बहुत सुंदर सुधा जी श्री व्यंजनाएं नये भाव ।
    बहुत सुंदर गीत।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार कुसुम जी!उत्साहवर्धन हेतु।

      हटाएं
  3. उत्तर
    1. आभारी हूँ अनीता जी बहुत बहुत धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  4. इस गरम मिजाजी दुनिया में
    शीतल से चांद का क्या होना
    सुन्दर प्रस्तुति सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ रितु जी! बहुत बहुत धन्यवाद आपका।

      हटाएं
    2. बहुत सुंदर सृजन, सुधा दी।

      हटाएं
  5. उत्तर
    1. आभारी हूँ प्रतिभा जी! बहुत बहुत धन्यवाद आपका।
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  6. अति मीठे गुण में गन्ने सा
    कोल्हू में निचोड़ा नित जाना
    इस गरम मिजाजी दुनिया में
    शीतल से चाँद का क्या होना...
    बेहतरीन व लाजवाब नवगीत👌👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
  7. अच्छे से बुनी है राचना ... चाँद के एक पहलू और सूरज के चरित्र और भाव को दर्शाती लाजवाब रचना ...
    पर चाँद अपना स्वभाव नहीं छोड़ने वाला ... रात भी उसके साथ है तभी तो शीतल है ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ नासवा जी!आपके निरन्तर सहयोग एवं उत्साहवर्धक समीक्षा हेतु...
      हृदयतल से धन्यवाद।

      हटाएं
  8. आप की रचना विपरीत गुणों के विरोधभास को बखूबी बयान करती है चांद और सूरज एक शीतल और एक गरम

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुन्दर सारगर्भित समीक्षा हेतु हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार आपका hindi guru.
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  9. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार(१६-०५-२०२०) को 'विडंबना' (चर्चा अंक-३७०३) पर भी होगी
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
    महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    **
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद अनीता जी!मेरी रचना को मंच पर स्थान देने हेतु...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  10. इस गरम मिजाजी दुनिया में
    शीतल से चाँद का क्या होना

    बहुत खूब ,बिलकुल सही कहा आपने ,लाज़बाब सृजन ,सादर नमन सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद, कामिनी जी!
      उत्साह वर्धन हेतु।

      हटाएं
  11. स्वामित्व दिखाने को जग में
    कड़वा बनना ही पड़ता है
    सूरज जब ताप उगलता है
    जग छाँव में तभी दुबकता है....यथार्थ....बात बिल्कुल सही है सुधा जी कई बार परिस्थितियों के आगे विवश हो मनुष्य कड़वा बन जाता है।
    सुंदर गीत👌👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
  12. हार्दिक धन्यवाद श्रीराम जी!
    ब्लॉग पर आपका स्वागत है
    सादर आभार।

    जवाब देंहटाएं
  13. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार आदरणीया प्रतिभा जी !

      हटाएं
  14. बहुत ही अच्छी रचना हुयी सुधा जी

    कुछ दिन ही सामना कर पाता
    फिर लुप्त कहीं छुप छुप रोना

    खासक ये पंक्तियाँ। .तो यह जैसे मेरे लिए लिखी हो। ..कुछ दिन सामना करती हूँ विषैले लोगों का फिर। .छुप क्र बैठ जाती हूँ

    जस को तस सीख न पाया वो
    व्यवहार कटु न सह पाता
    क्रोध स्वयं पीकर अपना
    निशदिन ऐसे घटता जाता
    निर्लिप्त दुखी सा बैठ कहीं


    जो मन से साफ़ और सच्चे होते हैं उनके साथ अक्सर युहीं होता हे ,..

    पूरी रचना में खुद को देख पा रही हूँ मैं
    बहुत धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी जोया जी! मन के साफ और सीधे सच्चे लोंगो को यहाँ ऐसी ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है....
      रचना का सारांश स्पष्ट करने और सुन्दर सराहनीय प्रतिक्रिया से उत्साहवर्धन करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार आपका।

      हटाएं
  15. इस गरम मिजाजी दुनिया में
    शीतल से चाँद का क्या होना

    बहुत खूब ,बिलकुल सही कहा

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 घरेलू हिंसा1 चौपाई1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पारिवारिक रिश्ते1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी2 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ का त्याग1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा19 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं