संदेश

मार्च, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

चरणों में राधा क्यों....

चित्र
पत्नी अगर अर्धांगिनी सम्मान आधा क्यों.....? जिस बिन अधूरा श्याम जप चरणों में राधा क्यों.....? जग दे तुम्हें सम्मान प्रभु ने क्या न कर डाला..... जप में श्याम से पूर्व राधे नाम रख डाला.... पनिहारिन बने मिलते वे मटकी फोड़ कहलाये.... रचने रास राधे संग जमुना तीर वो आये..... फिर हर कलाकृति में यहाँ हैं श्याम ज्यादा क्यों.....? जिस बिन अधूरा श्याम जप चरणों में राधा क्यों....? वामांगी है पत्नी सर्वदा सम्मान, सम स्थान दें....... कदमों में होंगी जन्नतें यदि मूल-मंत्र ये मान लें.... तस्वीर यदि बदलें स्वयं श्रीहरि भी ये ही चाहेंगे..... राधा सहित यूँ श्रीकृष्ण फिर से इस धरा में आयेंगे सम्मान देंगे नारी को न करते तुम ये वादा क्यों.....? जिस बिन अधूरा श्याम जप चरणों में राधा क्यों.....? पत्नी अगर अर्धांगिनी सम्मान आधा क्यों.....? जिस बिन अधूरा श्याम जप चरणों में राधा क्यों....? चित्र; साभार व्हाट्सएप से

ध्वज तिरंगा हाथ लेकर....

चित्र
ध्वज तिरंगा हाथ लेकर,       इक हवा फिर से बहेगी देश की वैदिक कथा को      विश्व भर में फिर कहेगी है सनातन धर्म अपना,       देश की गरिमा बढ़ाता। वेद में ब्रह्मांड पढ़कर     विज्ञान भी है मात खाता। श्रेष्ठ चिन्तन आचरण की,      भावना  मन में   बढ़ेगी । ध्वज तिरंगा हाथ लेकर,       इक हवा फिर से बहेगी । व्यथित होंगे जन तन मन से,           सूझेगा न जब उपचार दूजा । आज जो अनभिज्ञ हमसे,           कल  करेंगे  हवन  पूजा । शुद्ध इस वातावरण से,          एक खुशबू फिर बढ़ेगी । ध्वज तिरंगा हाथ लेकर,        इक हवा फिर से बहेगी । विश्वगुरू बन देश अपना,        पद पे फिर आसीन होगा । योग और संयोग के बल,       क्रांति नव संदेश देगा । वसुधैव कुटुम्बकम की,          भावना फिर से फलेगी। ध्वज तिरंगा हाथ लेकर ,   ...

पूनम के चाँद आज तुम उदास क्यों?

चित्र
 चित्र साभार गूगल से पूनम के चाँद आज तुम उदास क्यों ? दुखी दुखी से हो धरा के पास क्यों ? फाग के रंग भी तुमको न भा रहे, होली हुड़दंग से क्यों जी चुरा रहे ? धरा के दुख से हो इतने उदास ज्यों ! दुखी दुखी से हो धरा के पास क्यों ? होलिका संग दहन होंगी बुराइयां, पट भी जायेंगी जातिवाद खाइयां । क्रांति इक दिन यहाँ जरूर आयेगी ! यकीं करो धरा फिर मुस्करायेगी ! खो रहे हो चाँद ऐसे आश क्यों.....? दुखी दुखी से हो धरा के पास क्यों ? कोरोना भय से आज विश्व रो रहा, सनातनी संस्कृति जब से खो रहा । सनातन धर्म आज जो अपनायेगा! कोरोना भय उसे न यूँ सतायेगा। वैदिक धर्म पे करो विश्वास यों ! दुखी दुखी से हो धरा के पास क्यों ? पूनम के चाँद आज तुम उदास क्यों  ? दुखी दुखी से हो धरा के पास क्यों ?

आज जीने के लिए

चित्र
शक्ति की आराध्य जो रूप चण्डी चाहिए गा सके झूठी कथा , वो भुशुण्डि चाहिए। सत्य साक्षात्कार हो, हर तरफ दुत्कार हो । दोष अपने सर धरे, और जो लाचार हो। यूँ बिके मजबूर से, आज मण्डी चाहिए। गा सके झूठी कथा, वो भुशुण्डि चाहिए हाथ पर यों हाथ धर, सब  मिले आराम से । हुक्म पर दुनिया चले, सिद्ध हों सब काम से। उच्च पद डिग्री बिना, खास झण्डी चाहिए । गा सके झूठी कथा, वो भुशुण्डि चाहिए। यौवना को देखकर, लार टपकाते यहाँ । नर  मुखौटे में सभी सियार छुप जाते यहाँ। आज जीने के लिए , इक शिखण्डी चाहिए। गा सके झूठी कथा ऐसा भुशुण्डि चाहिए

हायकु

चित्र
1.        हरीरा गन्ध~  बीमा पत्रक पर   पुत्री का नाम.... 2.    पहाड़ी वन~ पेड़ो से पत्ते काटे   ग्रामीण नारी.... 3.    ब्रह्म मुहूर्त~ पोथी पर सिर टेके  सोया विद्यार्थी.... 4.  श्रावण साँझ~ दलदल में फँसा हाथी का बच्चा.... 5.   काष्ठ संदूक ~ डायरी के पन्नों में  सूखा गुलाब..... 6.    सागर तट~ जलमग्न चाँद को  ताके चकोर...... 7.    निर्जन पथ~ फटे वस्त्र लपेटे   चलती नारी...... 8.   भोर लालिमा ~ कचड़े के ढ़ेर में    शिशु रूदन...... 9.    मावठ भोर ~ लहसुन की क्यारी में   नन्ही चप्पल.... 10.      शराब गन्ध छात्र के गिलास से~    शाला प्रांगण...... 11.     अक्षय तीज ~ नन्ही दुल्हन लेती   थाली में फेरे.... 12.   ओला वृष्टि ~ मृतक के हाथ में    खाली कटोरा...... 13.    चाय बागान ~ घूमती रमणी की     फटी चुनरी...... 14.  ...

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं