बच्चों को समझाने का सही तरीका – सासू माँ की सीख देने वाली कहानी

चित्र
क्या आपका बच्चा भी जिद करता है? जानिए एक छोटी सी कहानी से बड़ा parenting मंत्र…   बच्चों को डांटने के बजाय प्यार और धैर्य से समझाना क्यों जरूरी है? पढ़िए सासू माँ की सीख देती यह प्रेरणादायक हिंदी कहानी। आरव की जिद और निधि की परेशानी माँजी, आरव बहुत जिद्दी है...।  मैंने उसे कितना समझाया, पर वो माना ही नहीं… और आपने तो पल भर में मना लिया। कैसे माँजी? आप कैसे मना लेती हैं उसे? उसे क्या, आप तो सभी बच्चों को मना लेती हैं… आश्चर्य भरी मुस्कान के साथ निधि अपनी सासू माँ से पूछ ही रही थी कि तभी प्रीति (देवरानी) ने किचन से आवाज लगाई— किचन में छोटी सी सीख “दीदी, ज़रा ये दूध पतीली में डाल दीजिए न…  मुझसे गिर जाता है। पैकेट से डालते वक्त दूध उछल कर बाहर गिर जाता है।” सिखाने का तरीका निधि किचन में गई और दूध पतीली में डालते हुए बोली— “अरे ! ऐसे कैसे गिर जाता है तुमसे दूध? देखो, धीरे-धीरे डालो… पतली धार में। अगर एकदम से ज्यादा दूध डालोगी, वो भी खाली पतीले में, तो उछलेगा ही न।” सासू माँ दूर से सब सुनकर मुस्कुरा रही थीं। थोड़ी देर बाद निधि चाय लेकर आई और सासू माँ को देते हुए फिर बोली— “अब ...

सुख का कोई इंतजार....


women working at construction site with her little son
                       चित्र :साभार गूगल से"

मेरे घर के ठीक सामने
बन रहा है एक नया घर
वहीं आती वह मजदूरन
हर रोज काम पर ।
देख उसे मन प्रश्न करता
मुझ से बार-बार ।
होगा इसे भी जीवन में कहीं सुख का कोई इंतजार ?

गोद में नन्हा बच्चा
फिर से है वह जच्चा
सिर पर ईंटों का भार
न सुख न सुविधा ऐसे में
दिखती बड़ी लाचार..
होगा इसे भी जीवन में कहीं सुख का कोई इन्तजार ?

बोझ तन से ढो रही वह
मन में बच्चे का ध्यान,
पल-पल में होता उसको
उसकी भूख-प्यास का भान ।
छाँव बिठाकर सिर सहलाकर
देती है माँ का प्यार..
होगा इसे भी जीवन में कहीं सुख का कोई इन्तजार ?

जब सब हैं सुस्ताते
वह बच्चे पर प्यार लुटाती ।
बड़ी मुश्किल से बैठ जतन से
गोद मेंं उसको अपना सुलाती
वह ही तो उसका संसार..
होगा इसे भी जीवन में कहीं सुख का कोई इन्तजार ?
 
ना कोई शिकवा इसे अपने रब से
ना ही कोई गिला है किस्मत से
जो है उसी में खुशी ढूँढती सी
संतुष्ट जीवन का सार..
होगा इसे भी जीवन में कहीं सुख का कोई इंतजार...?

लगता है खुद की न परवाह उसको
वो माँ है सुख की नहीं चाह उसको
संतान सुख ही चरम सुख है उसका
उसे पालना ही है कर्तव्य उसका
न मानेगी किस्मत से हार..
होगा इसे भी जीवन में कहीं सुख का कोई इंतजार ।



पढ़िये मेरी एक और रचना इसी ब्लॉग पर

टिप्पणियाँ

  1. उसे पालना ही अब कर्तव्य उसका
    न मानेगी किस्मत से हार.....
    होगा इसे भी जीवन में कहीं
    सुख का कोई इंतजार.......।

    बहुत सुन्दर ,सटीक एवं सारगर्भित भावपूर्ण रचना...

    जवाब देंहटाएं
  2. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा रविवार(२३-०५-२०२०) को शब्द-सृजन- २२ "मज़दूर/ मजूर /श्रमिक/श्रमजीवी" (चर्चा अंक-३७११) पर भी होगी।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    ….
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद अनीता जी मेरी रचना को स्थान देने हेतू....
      सस्नेह आभार आपका।

      हटाएं
  3. होगा इसे भी जीवन में कहीं
    सुख का कोई इन्तजार...?

    सच ऐसे हाल में भी वो खुश रह लेते हैं ,मार्मिक सृजन सुधा जी ,सादर नमन

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार कामिनी जी !

      हटाएं
  4. होगा इसे भी जीवन में कहीं
    सुख का कोई इंतजार...?
    हृदयस्पर्शी चिन्तन सुधा जी ..सुख का इन्तज़ार होता है उन्हें भी
    मगर उनके हिस्से में परेशानियां ही अधिक होती हैं ।

    जवाब देंहटाएं
  5. मार्मिक यथार्थ दिखाती बहुत दर्द भरी रचना सुधा जी।
    सारगर्भित सृजन।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार कुसुम जी !

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सम्भाले ना सम्भल रहे अब तूफानी जज़्बात

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा