विचारों का बवंडर और सृजन-संघर्ष : छंदमुक्त कविता

परिचय

मन में विचारों का निरंतर उमड़ना ही सृजन नहीं है। कभी विचारों की अधिकता ही शब्दों को आकार नहीं लेने देती और मन एक अजीब-सी उथल-पुथल में घिर जाता है। सकारात्मक मन-मंथन जहाँ नव-सृजन की राह खोलता है, वहीं अनियंत्रित विचार सृजन की प्रक्रिया में बाधा बन सकते हैं। प्रस्तुत छंदमुक्त कविता इसी मनःस्थिति को अभिव्यक्त करती है।

      

विचारों के बवंडर में उलझी कवयित्री, मन के मंथन और सृजनशीलता को दर्शाता चित्र।


विचारों का बवंडर


विचारों का बवंडर भी 

थमने नहीं देता है

किसी भी विचार को।


अंधाधुंध विचारों के

बवंडर में उमड़ते-घुमड़ते

रह जाते हैं शब्द।


तब मन मौन साध लेता है

और पसर जाती है अजीब-सी खामोशी।

मन के आँगन में।


मन के मौन और

शब्दों की खामोशी से भी भला कहाँ रुकता है

विचारों का बवंडर?


जब एक के बाद एक

अनेकानेक विचार विचरने लगते हैं

मानस-पटल पर।


तब आतुर लेखनी

आस बाँधे ताकती रहती है

मंथनरत मन को।


ज्यों तृषित धरणी

ताकती है अंबर में उमड़ते-घुमड़ते

कजरारे घन को।


घन-घुमड़न यदि

सकारात्मक हो तो बढ़ जाती है

धरा की उर्वरता!


ऐसे ही मन-मंथन भी

सकारात्मक हो तो बढ़ती है

नव-सृजन की क्षमता।


वरना ऐसे बवंडर

भयंकर तूफान बनकर अस्त-व्यस्त कर देते हैं

घर-आँगन और मन-आँगन भी!


निष्कर्ष

विचारों का बवंडर मन की ऐसी उथल-पुथल है, जिसमें विचार तो अनेक जन्म लेते हैं, पर शब्द आकार नहीं ले पाते। सकारात्मक मन-मंथन में यही उथल-पुथल नव-सृजन की संभावना बन जाती है, जबकि अनियंत्रित विचार मन के आँगन को अस्त-व्यस्त कर देते हैं।


✨धन्यवाद🙏

मन और लेखनी के बीच चलने वाले अंतर्द्वंद्व पर मेरी पुरानी कविता 

● मन और लेखनी


टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. अत्यंत आभार एवं धन्यवाद आदरणीय जितेंद्र जी !

      हटाएं
  2.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में शनिवार 31 अक्तूबर, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आदरणीय दिग्विजय जी !

      हटाएं
  3. अंधाधुंध विचारों के

    बवंडर में उमड़ते-घुमड़ते

    रह जाते हैं शब्द।..............................



    तब आतुर लेखनी

    आस बाँधे ताकती रहती है........................



    अनुपम


    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नयी सोच

दर्द होंठों में दबाकर....

ब्लॉग से मुलाकात..बहुत दिनों बाद

लेबल

कविता -हास्यव्यंग1 कहानी18 कह़ानी1 कहानीकविता1 कांवड़1 काव्य रचना1 काव्य-संग्रह1 किसान1 कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 कृत्रिम बुद्धिमत्ता1 कोरोना काल1 गजल9 ग़ज़ल1 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गणपति वंदना1 गणेश भक्ति1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत17 गीतात्मक कविता1 गुरु महिमा कविता1 गुरु महिमा पर दोहा मुक्तक1 गृहस्थ जीवन1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई | पावस पर कविता | बरसात पर कविता | सावन | शिव भक्ति1 छंद1 छंद कविता1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 जीवन की समझ सकारात्मक सोच1 जीवन की सीख1 जीवन दर्शन4 जैसे को तैसा1 डिजिटल जुड़ाव1 तकनीक1 त्याग1 देशभक्ति1 दोहा मुक्तक2 दोहा-मुक्तक1 दोहे7 ध्यान1 नवगीत15 नारी सम्मान1 नारी सशक्तिकरण1 पकौड़े1 परिवार1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी3 पारिवारिक रिश्ते1 पारिवारिक लघुकथा1 पारिवारिक संवेदना1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा2 प्रकृति3 प्रकृति कविता3 प्राणायाम1 प्रार्थना5 प्रेणादायक आलेख1 प्रेम कविता1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता2 बच्चों की परवरिश1 बरसात पर कविता2 बारिश पर गीत1 बाल कविता3 बाल मन1 बुज़ुर्ग1 भक्ति कविता5 भक्ति रचना1 भगवान गणेश1 भगवान शिव3 भारतीय संस्कृति1 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मन और लेखनी1 मन के भाव1 मनहरण घनाक्षरी3 मनहरण घनाक्षरी छंद4 ममता1 महादेव1 महिला सशक्तिकरण1 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ1 माँ का त्याग1 माँ का प्रेम1 माँ की ममता1 माँ-बेटी1 माता पिता1 माता-पिता1 मातृ प्रेम1 मानवीय संवेदना1 मानवीय संवेदनाएँ1 मानवीय स्वभाव1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 योग1 रक्षाबंधन1 राम भक्ति4 रिश्ते6 रोला छंद2 लघु कथा4 लघु कहानी5 लघुकथा20 लघुकथा | व्यंग्य | समाज | कोरोना काल | मानवीय संवेदना1 लेख6 वर्षा ऋतु3 वसंत पर कविता1 विवाह1 विश्वमोहन1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 व्यंग्य1 शरद ऋतु2 शराब की लत1 शिक्षक दिवस1 शिक्षा -परीक्षा1 शिक्षा-परीक्षा1 शिव भक्ति4 शिव महिमा1 शुभकामना कविता1 श्रीराम2 संघर्ष1 संत1 संवेदनाएँ1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच2 सच्ची घटना1 सद्गुरु1 समय1 समीक्षा1 सामाजिक कहानी1 सामाजिक व्यंग्य1 सामाजिक सरोकार1 सामाजिक सोच1 सावन3 सावन पर कविता1 साहित्य1 सृजनशीलता1 सैनिक1 स्वास्थ्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी कविता10 हिंदी कहानी1 हिंदी दोहे1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य2
ज़्यादा दिखाएं