मुहावरों पर आधारित दोहे

परिचय

जीवन में छोटी-छोटी बातें कब बड़ा रूप ले लेती हैं, पता ही नहीं चलता। कभी हम बीती बातों को कुरेदते हैं, कभी भाग्य को दोष देते हैं और कभी अपनों के विश्वासघात से आहत होते हैं। इन्हीं जीवन-अनुभवों और आसपास की परिस्थितियों को मैंने कुछ प्रचलित मुहावरों के सहारे दोहों में पिरोने का प्रयास किया है।


         

           मुहावरों के माध्यम से जीवन की सीख देते प्रेरणादायक दोहे


आग बबूला हो रहे, छोटी-छोटी बात ।

तिल का ताड़ बना रहे , बिगड़ रहे हालात ।।


मुर्दे गड़े उखाड़कर, कुछ ना आता हाथ ।

 बीती ताहि बिसार दे, तभी बनेगी बात ।।


सोते घोड़े बेचकर , किस्मत देते दोष ।

 बैठे रोटी ना मिली, रहे भाग्य को कोस ।।


अंधे की लाठी था जो, उसका ऐसा हाल ।

नौ दो ग्यारह हो गया, लेकर घर का माल ।।


बाल न बाँका कर सके, मिलके शत्रु हजार ।

 जिस पर कृपा ईश की, उसका  बेड़ा पार ।।


निष्कर्ष

मुहावरों में जीवन का गहरा अनुभव छिपा होता है। मैंने इन्हीं अनुभवों को दोहों में ढालकर अपनी बात कहने का प्रयास किया है। आशा है, ये दोहे आपको भी कुछ सोचने को विवश करेंगे और जीवन की छोटी-बड़ी सीख याद दिलाएँगे।


✨धन्यवाद🙏

यह भी पढ़े 👇

करते रहो प्रयास | दोहे


टिप्पणियाँ

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

ब्लॉग से मुलाकात..बहुत दिनों बाद

नयी सोच

लेबल

कविता -हास्यव्यंग1 कहानी19 कह़ानी1 कहानीकविता1 कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 गुरु महिमा कविता1 गुरु महिमा पर दोहा मुक्तक1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई1 छंद कविता1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सम्मान1 नारी सशक्तिकरण1 परिवार1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी2 पारिवारिक रिश्ते1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति3 प्रकृति कविता2 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बरसात पर कविता1 बाल कविता3 बुज़ुर्ग1 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी2 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण1 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ का त्याग1 माँ की ममता1 माता पिता1 माता-पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 राम भक्ति1 रिश्ते2 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा19 लेख3 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शरद ऋतु2 शराब की लत1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संवेदनाएँ1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 सच्ची घटना1 सद्गुरु1 समीक्षा2 सामाजिक कहानी1 सामाजिक लेख1 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी कहानी1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं