भीषण गर्मी पर दोहा मुक्तक

चित्र
 परिचय आज बढ़ती गर्मी केवल एक मौसमी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रकृति की ओर से दिया गया गंभीर संकेत है। तपती धरती, झुलसते उपवन, व्याकुल जनजीवन और घटते वन हमें सोचने पर विवश करते हैं कि कहीं हम स्वयं ही इस संकट के लिए उत्तरदायी तो नहीं हैं। प्रस्तुत हैं इसी विषय पर चार मुक्तक—                                  व्याकुल सकल जहान है, नभ से बरसे आग। लगता अब रवि को नहीं, धरती से अनुराग । लू की लपटों से हुआ , जन जीवन बेहाल, खग मृग सब बेचैन हैं, झुलसे उपवन बाग । आतप से तपती धरा, तपे कृषक - मजदूर । तानाशाही रवि करे, लू की लपटें क्रूर । गर्म धूल आँखों भरी, पर रुकते नहीं पाँव,     दया करो श्रमजीव पर , तज दो भानु गुरूर ।             क्रोध सूर्य का देखकर, काँप रही है छाँव, गर्म नदी में तैरती, औंधे मुँह की नाव । गुमसुम से बाजार हैं, गली-गली सुनसान,  राग-द्वेष की आग में , जलते देखो गाँव । उमस बढ़ गई और भी , बूँद गिरी दो चार , बिजली भी गुल हो गई, जनजीवन लाच...

करते रहो प्रयास (दोहे)


Success


1. करते करते ही सदा, होता है अभ्यास ।

    नित नूतन संकल्प से, करते रहो प्रयास।।


2. मन से कभी न हारना, करते रहो प्रयास ।

  सपने होंगे पूर्ण सब, रखना मन में आस ।।


3. ठोकर से डरना नहीं, गिरकर उठते वीर ।

  करते रहो प्रयास नित, रखना मन मे धीर ।।


4. पथबाधा को देखकर, होना नहीं उदास ।

   सच्ची निष्ठा से सदा, करते रहो प्रयास ।।


5. प्रभु सुमिरन करके सदा, करते रहो प्रयास ।

   सच्चे मन कोशिश करो, मंजिल आती पास ।।



हार्दिक अभिनंदन🙏

पढ़िए एक और रचना निम्न लिंक पर

उत्तराखंड में मधुमास (दोहे)

टिप्पणियाँ

  1. सुंदर,प्रेरक, सकारात्मक संदेश देती ऊर्जावान अभिव्यक्ति दी।
    सस्नेह
    सादर।
    ----
    नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना मंगलवार १४ अक्टूबर २०२५ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती बहुत सुन्दर दोहावली ।

    जवाब देंहटाएं
  3. सार्थक, सामयिक बहुत सुन्दर होदे ...

    जवाब देंहटाएं
  4. ये दोहे सच में मन को हिम्मत देते हैं। आप बड़ी सरल भाषा में बहुत काम की बात कह जाते हैं। मुझे अच्छा लगा कि आप अभ्यास, धैर्य और भरोसे को बार-बार याद दिलाते हैं, क्योंकि असल ज़िंदगी में यही सबसे ज़्यादा काम आते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुंदर सीख देती रचना

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल