लो ! मैं तो फिर वहीं आ गयी — सामाजिक सोच पर लघु कहानी

परिचय

 बेटियों से परिवार और समाज की अपेक्षाएँ समय के साथ बदलती रहती हैं, लेकिन क्या उन अपेक्षाओं का कभी अंत होता है? पढ़ाई, नौकरी और घर-गृहस्थी के बीच अपनी रुचियों को सँजोने की कोशिश करती भावना की यह लघुकथा इसी विरोधाभास को सामने रखती है।


घर की अपेक्षाओं और अपनी रुचियों के बीच उलझी युवती



“क्या होगा इसका? बस खाना, खेलना और सोना। इसके अलावा और भी बहुत कुछ है जीवन में, बेटा! कम से कम पढ़ाई-लिखाई तो कर ले। आजकल कलम का ज़माना है। चल, बाकी कुछ काम-काज नहीं भी सीखती तो कलम चलाना तो सीख! बिना पढ़े-लिखे क्या करेगी इस दुनिया में, बता? पढ़ेगी-लिखेगी तभी तो दुनियादारी सीखेगी!”

घर के बड़े जब देखो, इसी तरह टोकते रहते। सुन-सुनकर पक गई भावना। आखिर झक मारकर पढ़ाई में मन लगाने लगी और बन गई एक पढ़ाकू लड़की—अपनी कक्षा में सबसे अव्वल।

चार दिन की खुशी! फिर वही...

“अरे! पढ़ती तो है। बस पढ़ती ही तो है! अब कुछ बन भी जाए तो मानें। नहीं तो फिर चौका-चूल्हा ही सँभालेगी! और वह सीखना तो दूर, देखा भी नहीं है इसने। क्या होगा इस छोरी का?”

सबको लगता था कि भावना किसी की नहीं सुनती, बस अपने में ही मस्त-मौला रहती है। पर वह थी ठीक इसके उलट—बहुत ही संवेदनशील और अंतर्मुखी। सबकी सुनकर, सबके मुताबिक कुछ करने की ठानने वाली। पर न जताना, न ही कुछ बताना!

फिर उसने ठान लिया और शिक्षिका बन गई! पढ़ते-पढ़ते पढ़ने की ऐसी लत लगी कि बिना पढ़े तो सो भी नहीं पाती थी। इधर घरवाले सोचते, अब तो पढ़-लिख गई, जो बनना था बन भी गई। अब किस बात की पढ़ाई? पढ़ाई-लिखाई खत्म, तो फिर ये किताबों का ढेर क्यों?

और फिर एक दिन कबाड़ीवाले को बुलाकर उसकी किताबों का सौदा करने लगे। शुक्र है कि तभी भावना घर आ गई और बामुश्किल अपनी धरोहर बचा पाई।

पर आश्चर्यचकित थी वह, यह सब सुन-सुनकर—

“अब जो बनना था, बन गई न! फिर अब क्या पढ़ना? ऐसे क्या किताबी कीड़ा बनी हर समय किताबों में घुसी रहती है! ऐसे कैसे चलेगी इसकी ज़िंदगी? बाहर निकल अब इन किताबों से और सीख ले थोड़ी दुनियादारी! अरे, कुछ नहीं तो सो ही जाया कर थोड़ा! दिमाग को चैन तो मिलेगा!”

भावना सिर थामकर मन ही मन बुदबुदाई, “लो! मैं तो फिर वहीं आ गई! हे भगवान! बड़ी अजीब है तेरी दुनिया और ये दुनियादारी!”


निष्कर्ष

लड़कियों को अपनी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। हर समय उनकी पसंद और निर्णयों पर सवाल उठाने के बजाय उनके व्यक्तित्व को समझना और स्वीकार करना आवश्यक है।


✨धन्यवाद🙏

इसी विषय से जुड़ी अन्य रचनाएँ भी पढ़ें—

● लड़कियों की सुरक्षा या सजा ? एक विचारणीय लघुकथा

 ● मरे बिना स्वर्ग नहीं मिलता : आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी


टिप्पणियाँ

  1. सचमुच दुनिया को किसी बात में चैन नहीं।
    सच उकेरती अनेक तथ्य समेटे सुंदर संदेशप्रद लघुकथा दी।
    सस्नेह।
    -----
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार ७ अप्रैल २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद प्रिय श्वेता ! सृजन को सार्थक करती प्रतिक्रिया के साथ ही प्रतिष्ठित मंच प्रदान न करने हेतु।
      सस्नेह आभार ।

      हटाएं
  2. दुनियादारी का मायाजाल कभी सीखाता है कभी उलझाता है । भावना के चिंतन के माध्यम से बहुत सुन्दर संदेश देता बेहतरीन सृजन सुधा जी !

    जवाब देंहटाएं
  3. 😆😆😆 लो जी आज तक हम भी वहीं बैठे है ।
    वो शेर याद आ रहा ....

    सुबह होती है शाम होती है
    ज़िन्दगी यूँ ही तमाम होती है ।

    बेचारी भावना

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, आप कहाँ वहीं बैठे हैं , सुना है घूमने गये थे ! 😄😄
      शेर तो लाजवाब है👌👌
      सादर आभार एवं धन्यवाद आपका ।
      🙏🙏🙏🙏

      हटाएं
    2. आपका शेर वाकई काफी अच्छा है और बस जीवन में सब के यही चल रहा है । juwa

      हटाएं
    3. आप तो अच्छी शेरो, शायरी कर लेते है ।

      हटाएं
  4. एक बहुत ही प्रासंगिक विषय की ओर ध्यान इंगित करती कथा के विषय में क्या कहूँ?? इस स्थिति से अमूमन हर लड़की का सामना होता है।उसका शौक दुनिया की नजरों में समय की बर्बादी है पढ़ने का अर्थ अच्छी जगह शादी और नौकरी मानने वालों की कमी ना घर में है ना समाज में।और पुस्तक प्रेम के कारण मुझे भी बहुत बार इन प्रश्नों को झेलना पड़ा कि किताबें पढने से होगा क्या?? संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती लघुकथा के लिए बधाई आपको।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, रेणु जी ! तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आपका रचना का सार स्पष्ट करती सार्थक प्रतिक्रिया हेतु ।

      हटाएं
    2. आपका कॉमेंट कम शब्दों के काफी गहरी बाते बता रहा है । juwa iplhub

      हटाएं
  5. सार्थक एवं चिंतनपरक संदेश लेख

    जवाब देंहटाएं
  6. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा रविवार (9-4-23} को "हमारा वैदिक गणित"(चर्चा अंक 4654) पर भी होगी। आप भी सादर आमंत्रित है,आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी।
    ------------
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार कामिनी जी ! मेरी रचना चर्चा मंच पर चयन करने हेतु ।

      हटाएं
  7. आम जीवन का बहुत ही जरूरी संदर्भ।
    कितनी सरलता से आपकी कलम ने बेटियों की स्थिति को उजागर किया, आप बधाई की पात्र हैं।
    गहन अवलोकन और चिंतन के उपरांत निकली कहानी।

    जवाब देंहटाएं
  8. अदभुत, आपके द्वारा दी गई जानकारी अद्भुत है मुझे यह ने काफी पसंद आया। iplhub

    जवाब देंहटाएं
  9. आपकी कविता मुझे काफी अच्छी लगी ।

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत दिनों बाद ब्लॉग पर आया हूं ।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नयी सोच

दर्द होंठों में दबाकर....

ब्लॉग से मुलाकात..बहुत दिनों बाद

लेबल

कविता84 कविता -हास्यव्यंग1 कहानी18 कह़ानी1 कहानीकविता1 कांवड़1 काव्य रचना1 काव्य-संग्रह1 किसान1 कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 कृत्रिम बुद्धिमत्ता1 कोरोना काल1 गजल9 ग़ज़ल1 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गणपति वंदना1 गणेश भक्ति1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत17 गीतात्मक कविता1 गुरु महिमा कविता1 गुरु महिमा पर दोहा मुक्तक1 गृहस्थ जीवन1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई | पावस पर कविता | बरसात पर कविता | सावन | शिव भक्ति1 छंद1 छंद कविता1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 जीवन की समझ सकारात्मक सोच1 जीवन की सीख1 जीवन दर्शन4 जैसे को तैसा1 डिजिटल जुड़ाव1 तकनीक1 त्याग1 देशभक्ति1 दोहा मुक्तक2 दोहा-मुक्तक1 दोहे7 ध्यान1 नवगीत15 नारी सम्मान1 नारी सशक्तिकरण1 पकौड़े1 परिवार1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी3 पारिवारिक रिश्ते1 पारिवारिक लघुकथा1 पारिवारिक संवेदना1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा2 प्रकृति3 प्रकृति कविता3 प्राणायाम1 प्रार्थना5 प्रेणादायक आलेख1 प्रेम कविता1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता2 बच्चों की परवरिश1 बरसात पर कविता2 बारिश पर गीत1 बाल कविता3 बाल मन1 बुज़ुर्ग1 भक्ति कविता5 भक्ति रचना1 भगवान गणेश1 भगवान शिव3 भारतीय त्योहार1 भारतीय संस्कृति1 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मन और लेखनी1 मन के भाव1 मनहरण घनाक्षरी3 मनहरण घनाक्षरी छंद4 ममता1 महादेव1 महिला सशक्तिकरण1 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ1 माँ का त्याग1 माँ का प्रेम1 माँ की ममता1 माँ-बेटी1 माता पिता1 माता-पिता1 मातृ प्रेम1 मानवीय संवेदना1 मानवीय संवेदनाएँ1 मानवीय स्वभाव1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 योग1 रक्षाबंधन1 राम भक्ति4 रिश्ते6 रोला छंद2 लघु कथा4 लघु कहानी5 लघुकथा20 लघुकथा | व्यंग्य | समाज | कोरोना काल | मानवीय संवेदना1 लेख6 वर्षा ऋतु3 वसंत पर कविता1 विवाह1 विश्वमोहन1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 व्यंग्य1 शरद ऋतु2 शराब की लत1 शिक्षक दिवस1 शिक्षा -परीक्षा1 शिक्षा-परीक्षा1 शिव भक्ति4 शिव महिमा1 शुभकामना कविता1 श्रीराम2 संघर्ष1 संत1 संवेदनाएँ1 संस्कृति1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच2 सच्ची घटना1 सद्गुरु1 समय1 समीक्षा1 सामाजिक कहानी1 सामाजिक व्यंग्य1 सामाजिक सरोकार1 सामाजिक सोच1 सावन3 सावन पर कविता1 साहित्य1 सृजनशीलता1 सैनिक1 स्वास्थ्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी कविता10 हिंदी कहानी1 हिंदी दोहे1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य2
ज़्यादा दिखाएं