हायकु
1.
हरीरा गन्ध~
बीमा पत्रक पर
पुत्री का नाम....
2.
पहाड़ी वन~
पेड़ो से पत्ते काटे
ग्रामीण नारी....
3.
ब्रह्म मुहूर्त~
पोथी पर सिर टेके
सोया विद्यार्थी....
4.
श्रावण साँझ~
दलदल में फँसा
हाथी का बच्चा....
5.
काष्ठ संदूक ~
डायरी के पन्नों में
सूखा गुलाब.....
6.
सागर तट~
जलमग्न चाँद को
ताके चकोर......
7.
निर्जन पथ~
फटे वस्त्र लपेटे
चलती नारी......
8.
भोर लालिमा ~
कचड़े के ढ़ेर में
शिशु रूदन......
9.
मावठ भोर ~
लहसुन की क्यारी में
नन्ही चप्पल....
10.
शराब गन्ध
छात्र के गिलास से~
शाला प्रांगण......
11.
अक्षय तीज ~
नन्ही दुल्हन लेती
थाली में फेरे....
12.
ओला वृष्टि ~
मृतक के हाथ में
खाली कटोरा......
13.
चाय बागान ~
घूमती रमणी की
फटी चुनरी......
14.
वृद्ध आश्रम ~
पूजा करती अम्मा
पौत्र जन्म पे......
15.
वीरान पथ~
पुत्र शव के पास
बेसुध माता.....
16.
भोर कुहासा ~
बुझे अलाव पास
वृद्ध का लाश......
17.
गिरी पथ में
नारी का नीला शव~
साँध्य लालिमा.....
18.
धान के खेत
उजाड़ी नीलगाय~
रात्रि पहर.....
19.
ज्येष्ठ मध्याह्न ~
ईंटों के बोझ तले
गर्भवती नारी......
20.
फाग पूर्णिमा ~
महिला मुख पर
गोबर छींटे.......
टिप्पणियाँ
दिल को कचोटने वाले हाइकू !
कचड़े के ढेर में मिला शिशु हो, या पुत्र के शव पर रोती हुई माँ हो या फिर चाय के बाग़ में अपनी चुनरी के साथ अपनी अस्मत को भी तार-तार करवाने वाली असहाय युवती हो, इन सबका चित्रण दिल को छू गया.
आपकी हाइकु अत्यंत ही प्रखर व प्रभावशाली लगी।
आपकी कलम व लेखनी को नमन आदरणीया सुधा देवरानी जी।
सादर आभार।
सस्नेह आभार।
आपको मेरे हायकु पसंद आये श्रम साध्य हुआ तहेदिल से धन्यवाद आपक।
ईंटों के बोझ तले
गर्भवती नारी......
यह पंक्तियां दिल को छू गई इतनी कम शब्दों में आपने एक गर्भवती नारी की व्यथा को दर्शा दिया.. यूँँ महसूस हुआ कि यह सभी घटनाएं आंखों के सामने ही हो रही है वाकई में एक अलग ही अनुभव रहा आज आपकी सभी हाइकु को पढ़कर लिखते रहा कीजिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं..।
सस्नेह आभार।
तहेदिल से धन्यवाद आपका।
सस्नेह आभार।
आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा सोमवार (02-03-2020) को 'सजा कैसा बाज़ार है?' (चर्चाअंक-3628) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
*****
रवीन्द्र सिंह यादव
ये आप सभी के मार्गदर्शन से सम्भव हो पाया है...
सस्नेह आभार।
सादर आभार।
सच कहूँ तो मेरे लिए भी हायकु लिखना आसान नहीं ये तो हायकु की सुगंध मंच पर प्रिय सखी आ. अभिलाषा जी आ. अनुराधा जी आ. निधि जी एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफल हो पाया है...मैं सदैव उन सभी सखियों की आभारी रहुंगी जिनके अथक प्रयास से मैं इस रोचक विधा को सीख रही हूँ।
सादर आभार।
सादर आभार।
बधाई
ये मेरा पसंदीदा हुआ .
काष्ठ संदूक ~
डायरी के पन्नों में
सूखा गुलाब..
सादर आभार...।
परिचित करवाती है। हर विधा में आपकी सृजनात्मकता अपनी अलग छाप छोड़ जाती है।
सादर आभार।
तहेदिल से शुक्रिया एवं अत्यंत आभार आपका।
लहसुन की क्यारी में
नन्ही चप्पल....
अरे वह बहुत ही सुंदर हायकु,सुधा जी
सादर आभार।
के लिए मैं प्रतिष्ठित लोकतंत्र संवाद मंच की आभारी हूँ ।
सस्नेह आभार।
परिणाम
( नाम सुविधानुसार व्यवस्थित किये गये हैं। )
१. लाश की नागरिकता / विश्व मोहन
२ . सर्वोपरि / रोहितास घोड़ेला
३. एक और तमस / गोपेश मोहन जैसवाल
४. हायकु /सुधा देवरानी ( श्रेष्ठ रचना टिप्पणियों की संख्या के आधार पर )
५. एक व्यंग्य : तालाब--मेढक---- मछलियाँ /आनंद पाठक ( रचना की उत्कृष्टता के आधार पर )
नोट: प्रथम श्रेणी में रचनाओं की उत्कृष्टता के आधार पर दो रचनाएं चुनी गयीं हैं। इन सभी रचनाकारों को लोकतंत्र संवाद मंच की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। आप सभी रचनाकारों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक साधारण डाक द्वारा शीघ्र-अतिशीघ्र प्रेषित कर दी जाएंगी। अतः पुरस्कार हेतु चयनित रचनाकार अपने डाक का पता पिनकोड सहित हमें निम्न पते (dhruvsinghvns@gmail.com) ईमेल आईडी पर प्रेषित करें! अन्य रचनाकार निराश न हों और साहित्य-धर्म को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। हम आज से इस पुरस्कार योजना के अगले चरण यानी कि 'लोकतंत्र संवाद' मंच साहित्यिक पुस्तक-पुरस्कार योजना भाग-२ में प्रवेश कर रहे हैं। जो आज दिनांक ०१ /०४ /२०२० (बुधवार) से प्रभावी होगा। विस्तृत सूचना हेतु दिये गये लिंक पर जाएं! सादर
https://loktantrasanvad.blogspot.com/2020/04/blog-post.html?spref=fb&fbclid=IwAR0-lgJa6aT8SspHX1Ew6jo-nfUg9GleZcXuOdv-BHBfnV62sq5nQL3bJOo
https://loktantrasanvad.blogspot.in/
सस्नेह।
Facebook से पैसे कैसे कमाए Best Top 7 तरीके
MX Taka Tak App से पैसे कमाने के Top 7 तरीके
Rahasyo ki Duniya
Bhutiya Kahaniyan Hindi Me
Rahasyo ki Duniya