मोबाइल फोन: सुविधा या लत? | मोबाइल के फायदे और नुकसान | हिंदी लेख

चित्र
 परिचय आधुनिक युग में विज्ञान का एक अद्भुत और महत्त्वपूर्ण उपहार मोबाइल फोन है। सुबह आँख खुलने से लेकर रात को विश्राम करने तक यह हमारे जीवन का लगभग अभिन्न साथी बन चुका है। जहाँ एक ओर इसने हमारे अनेक कार्यों को सरल बनाया है, वहीं दूसरी ओर इसका अत्यधिक उपयोग कई नई समस्याओं का कारण भी बन रहा है। प्रस्तुत लेख में मोबाइल फोन की उपयोगिता के साथ-साथ इसकी लत से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई है।                                आज मोबाइल फोन ने पूरी दुनिया को मानो हमारी मुट्ठी में समेट दिया है। कुछ दशक पहले जिन कार्यों के लिए घंटों या कई दिनों का समय लगता था, वे आज कुछ ही क्षणों में पूरे हो जाते हैं। यह एक ऐसी तकनीकी सुविधा है जिसने मनुष्य के जीवन को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। किसी से तुरंत संपर्क करना हो, पढ़ाई करनी हो, बैंकिंग का कार्य हो या मनोरंजन—अनेक कार्य अब एक ही मोबाइल फोन से सहजता से पूरे हो जाते हैं। यही कारण है कि आज यह बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हर आयु वर...

कृषक अन्नदाता है....




farmer farming with the help of a cow


आज पुरानी डायरी हाथ लग गयी,टटोलकर देखा तो यह रचना आज के हालात पर खरी उतरती हुई दिखी ,आज किसानों की स्थिति चिन्ताजनक है। मुझे अब याद नहीं कि तब करीब 30 वर्ष पहले किन परिस्थितियों से प्रभावित होकर मैंने यह रचना लिखी होगी ? कृषकोंं की चिन्ताजनक स्थिति या फिर लोगों में बढ़ती  धनलोलुपता  ?
तब परिस्थितियाँ जो भी रही हो, अपने विद्यार्थी जीवन के समय की रचना आप लोगों के साथ साझा कर रही हूँ आप सभी की प्रतिक्रिया के इंतज़ार में- मेरे छुटपन की कविता !



कागज का छोटा सा टुकड़ा (रुपया)
पागल बना देता है जन को
खेती करना छोड़कर
डाकू बना रहा है मन को ।

इसके लिए ही भाग रहे
श्रमिक मजदूर सिपाही
इसी के लिए दौड़-भागकर
देते हैं सब सुख - चैन को भी तबाही....

हे देश के नवजवानोंं !
सुनो प्रकृति का़ संदेश
इसके पीछे मत भागो,
यह चंचल अवशेष ।

कृषकों के मन को भी
अगर रुपया भा जायेगा 
तो खेती छोड़कर उनको भी
दौड़ना ही भायेगा ।

फिर कृषक जन भी खेती
छोड़ रुपया कमायेंगे 
तब क्या करेंंगे पूँजीपति ,
जब अन्न कहीं नहीं पायेंगे ?

रुपये को सब कुछ समझने वालों
एक बार आजमा लो !
कृषकों की शरण न जाकर तुम,
रुपये से भूख मिटा लो !

भूख अन्न से ही मिटती है,
कृषक अन्नदाता है ।
वह गरीब भूखा रोता है,
फिर किसको क्या भाता है  ?

टिप्पणियाँ

  1. इस लेख को पढ़कर बहुत अच्छा लगा। आप रहस्यों के बारे में जान सकते है

    1. कैलाश पर्वत का रहस्य
    2. अक्षरधाम मंदिर का रहस्य
    3. आमेर का किला रहस्य
    4. नाहरगढ़ किला जयपुर का रहस्य
    5. आज भी दिखाई देते हैं भुत
    6. Mehrangarh fort haunted story in Hindi
    Rahasyo ki Duniya

    Tech and Money Earning
    1. ब्लॉगिंग से पैसे कमाए
    2. ब्लॉग क्या है? ब्लॉग क्या होता है? ब्लॉग कैसे बनाये
    3. Google Task Mate App क्या है और इससे पैसे कैसे कमायें?
    4. My11 Circle Se Paise Kaise Kamaye | My11 Circle क्या है?
    5. Top 5 Cricket से पैसे कमाने वाला App
    6. घर बैठे इंटरनेट से online paise kaise kamaye
    7. vaccine registration kaise karen
    8. Image Optimization kaise kare – Image SEO Tips
    9. YouTube channel kaise banaye in Hindi - YouTube चैनल कैसे बनाये
    10. YouTube से पैसे कैसे कमाए - How to Make Money from YouTube

    Rahasyo ki Duniya

    1. दिल्ली की सबसे भूतिया सड़क Delhi cantt Haunted
    2. Shimla Tunnel number 33-Barog railway station
    3. Roopkund Jheel - मुर्दों की झील का रहस्य
    4. Ramoji Filmcity Hyderabad आज भी दिखाई देते हैं भुत
    5. Pisaava Forest में छिपा है महाभारत का ये योद्धा
    6. Gujrat के Dumas Beach का Rahasya - शामिल है सबसे डरावनी जगहों में
    7. Garh kundar fort दूर से आता है नजर,पास जाते ही होता है गायब
    8. Dow Hill kurseong भुतहा हिल स्टेशन
    9. चित्तौड़गढ़ किले का इतिहास - New!
    10. Bhangarh fort - The most haunted fort in India, Rajasthan
    11. 900 सालों से वीरान है राजस्थान का खजुराहो
    12. 200 सालों से वीरान पड़ा है भारत का ये रहस्यमयी गांव
    13. 200 साल पुराने राज-भवन में आज भी रहते हैं भूत
    14. Shaniwar wada pune । दफ़न हैं किले में मराठाओं का इतिहास - New!
    15. Ronaldo Willy जो लाशों को बदल देता है डायमंड में - New!
    16. नाहरगढ़ किला जयपुर, राजस्थान - New!
    17. Naale baa - Bangalore की चुड़ैल की रहस्यमयी घटना
    17. Mehrangarh fort haunted story in hindi - New!
    18. Jatinga Valley जिसमे पक्षी करते है आत्महत्या
    19. Golkunda Fort Hyderabad-बेशकीमती खजाना,Kohinoor भी शामिल था
    20. Begunkodar Railway Station-एक लड़की की वजह से 42 साल बंद रहा - New!

    जवाब देंहटाएं
  2. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (5-4-22) को "शुक्रिया प्रभु का....."(चर्चा अंक 4391) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है,आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी।
    ------------
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार कामिनी जी, मेरी पुरानी रचना साझा करने हेतु ।

      हटाएं
  3. हृदय स्पर्शी रचना
    सत्य के पास।
    भूख अन्न से ही मिटती है,
    कृषक अन्नदाता है ।
    वह गरीब भूखा रोता है,
    फिर किसको क्या भाता है ?
    सटीक सृजन।

    जवाब देंहटाएं
  4. फिर कृषक जन भी खेती
    छोड़ रुपया कमायेंगे
    तब क्या करेंंगे पूँजीपति ,
    जब अन्न कहीं नहीं पायेंगे ?
    हरे-भरे खेतों में उगे कंक्रीट के जंगल तो यही कहते हैं कि आज किसान भाई अपनी उदर पूर्ति के लिए रुपयों की चमक में खो गए हैं।आज कोई छोटा या बड़ा जमींदार भी अपने बच्चों को कृषि के हुनर से वाकिफ़ कराना नहीं चाह्ता।खेती से विमुख समाज भावी समय में पेट भरने के लिए क्या करेगा,समझ नहीं आता।ये रचना तीस साल पहले जितनी प्रासंगिक थी ,उतनी आज भी है।बहुत अच्छा लिखा आपने।👌👌🌹🌹🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पारिवारिक रिश्ते1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति2 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी2 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ का त्याग1 माँ की ममता1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा19 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संवेदनाएँ1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं