बुधवार, 2 अगस्त 2017

*कुदरत की मार*


flood

देखो ! अब का मनभावन सावन,
 कैसे  अस्त-व्यस्त  है जीवन !
कहीं पड़ रही उमस भरी गर्मी, 
कहींं मौसम की ज्यादा ही नर्मी.....

कहीं भरा है पानी - पानी,
कहीं बाढ़ देख हुई हैरानी !
कहीं घर में भर आया पानी ,
घर छोड़ी फिर मुनिया रानी.......

भीगी सारी किताबें उसकी,
भीग  गया  जब  बस्ता...
कैम्पस में दिन काट रहे,
खाने को मिले न खस्ता....

घर पर बछिया छोटी सी
बाँधी थी वह  खूँटी  से...
वहीं बंधी गौरा(गाय) प्यारी....
दूध निकाले थी महतारी

कैसी होगी बछिया बेचारी,
क्या सोची होगी गौरा प्यारी....?
छोड़ा उनको खुद आ भागे !!
उन सबका वहाँ कौन है आगे...?

सूखी थी जब नदी गर्मी में
तब कचड़ा फैंके थे नदी में....?
रास्ता जब नदी का रोका......
पानी ने घर आकर टोका !

मौसम को बुरा कहते अब सब,
सावन को "निरा" कहते हैंं सब ।
मत भूलो अपनी ही करनी है ,
फिर ये सब खुद ही तो भरनी है......

राजस्थान हुआ बाढ़ से बेहाल,
गुजरात  का भी है  बुरा हाल....
पहाड़ों पर हो रहा भूस्खलन.....
कहीं बादल फटने का है चलन ।

"विज्ञान" खड़ा मुँह ताक रहा !
"प्रगति" भी सिर धुनकर रोती है !
कुदरत "विध्वंस" पर आयी है
"बोलो अब करोगे क्या ???
ललकार के हमसे कहती है......

देख ली पर्यावरण की विनाश-लीला !!
सम्भल सकें तो सम्भलना है.......
अब "पर्यावरण - सुरक्षा"  का...
हर मानव को व्रत करना है ......
                                                 चित्र गूगल से साभार.....

11 टिप्‍पणियां:

yashoda Agrawal ने कहा…

आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज मंगलवार 27 जुलाई 2021 शाम 5.00 बजे साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

Sudha Devrani ने कहा…

तहेदिल से धन्यवाद आ.यशोदा जी मेरी रचना को मुखरित मौन के मंच पर स्थान देने हेतु।
सादर आभार

Sweta sinha ने कहा…

मौसम सबके लिए मनभावन नहीं होता।
बारिश से उत्पन्न समस्याओं को चित्रित करती आपकी बहुत सारगर्भित रचना प्रिय सुधा जी।
सस्नेह।

Sudha Devrani ने कहा…

हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार श्वेता जी!

रेणु ने कहा…

प्रकृति का असंतुलन अपने आप में विनाश की दस्तक है। गहन अभिव्यक्ति। सावन का असंतुलन तो और भी पीड़ा देता है। कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ कीस्थिति पैदा कर देता है। सार्थक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Sudha Devrani ने कहा…

अत्यंत आभार एवं धन्यवाद रेणुजी ! अनमोल प्रतिक्रिया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु।

विश्वमोहन ने कहा…

पर्यावरण के प्रति संवेदना का गीत। लेकिन जो भी हो, हमें तो झमाझम पानी वाला सावन सदा लुभाता है।

Sudha Devrani ने कहा…

जी, सही कहा आपने...
हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आपका।

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

मानव निर्मित प्रकृति का असंतुलन ही पर्यावरण को अशुद्ध कर रहा है ।
चिंतनशील अभिव्यक्ति ।

Sudha Devrani ने कहा…

जी, हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

Radhey ने कहा…

इस लेख को पढ़कर बहुत अच्छा लगा। आप रहस्यों के बारे में जान सकते है

1. कैलाश पर्वत का रहस्य
2. अक्षरधाम मंदिर का रहस्य
3. आमेर का किला रहस्य
4. नाहरगढ़ किला जयपुर का रहस्य
5. आज भी दिखाई देते हैं भुत
6. Mehrangarh fort haunted story in Hindi
Rahasyo ki Duniya

Tech and Money Earning
1. ब्लॉगिंग से पैसे कमाए
2. ब्लॉग क्या है? ब्लॉग क्या होता है? ब्लॉग कैसे बनाये
3. Google Task Mate App क्या है और इससे पैसे कैसे कमायें?
4. My11 Circle Se Paise Kaise Kamaye | My11 Circle क्या है?
5. Top 5 Cricket से पैसे कमाने वाला App
6. घर बैठे इंटरनेट से online paise kaise kamaye
7. vaccine registration kaise karen
8. Image Optimization kaise kare – Image SEO Tips
9. YouTube channel kaise banaye in Hindi - YouTube चैनल कैसे बनाये
10. YouTube से पैसे कैसे कमाए - How to Make Money from YouTube

Rahasyo ki Duniya

1. दिल्ली की सबसे भूतिया सड़क Delhi cantt Haunted
2. Shimla Tunnel number 33-Barog railway station
3. Roopkund Jheel - मुर्दों की झील का रहस्य
4. Ramoji Filmcity Hyderabad आज भी दिखाई देते हैं भुत
5. Pisaava Forest में छिपा है महाभारत का ये योद्धा
6. Gujrat के Dumas Beach का Rahasya - शामिल है सबसे डरावनी जगहों में
7. Garh kundar fort दूर से आता है नजर,पास जाते ही होता है गायब
8. Dow Hill kurseong भुतहा हिल स्टेशन
9. चित्तौड़गढ़ किले का इतिहास - New!
10. Bhangarh fort - The most haunted fort in India, Rajasthan
11. 900 सालों से वीरान है राजस्थान का खजुराहो
12. 200 सालों से वीरान पड़ा है भारत का ये रहस्यमयी गांव
13. 200 साल पुराने राज-भवन में आज भी रहते हैं भूत
14. Shaniwar wada pune । दफ़न हैं किले में मराठाओं का इतिहास - New!
15. Ronaldo Willy जो लाशों को बदल देता है डायमंड में - New!
16. नाहरगढ़ किला जयपुर, राजस्थान - New!
17. Naale baa - Bangalore की चुड़ैल की रहस्यमयी घटना
17. Mehrangarh fort haunted story in hindi - New!
18. Jatinga Valley जिसमे पक्षी करते है आत्महत्या
19. Golkunda Fort Hyderabad-बेशकीमती खजाना,Kohinoor भी शामिल था
20. Begunkodar Railway Station-एक लड़की की वजह से 42 साल बंद रहा - New!

हो सके तो समभाव रहें

जीवन की धारा के बीचों-बीच बहते चले गये ।  कभी किनारे की चाहना ही न की ।  बतेरे किनारे भाये नजरों को , लुभाए भी मन को ,  पर रुके नहीं कहीं, ब...