जल संरक्षण पर कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी बचाने का संदेश देती कविता |मनहरण घनाक्षरी पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्...

सार-सार को गहि रहै

 

Road

साधू ऐसा चाहिए जैसा सूप सुभाय,

सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय। 

"बच्चों इस दोहे मे कबीर दास जी कहते हैं कि, इस संसार में ऐसे सज्जनों की जरूरत है जैसे अनाज साफ़ करने वाला सूप होता है न, जो सार्थक को बचा ले और निरर्थक को उड़ा दे " ।

"गलत ! बिल्कुल गलत"  !.....

मोटी और कर्कश आवाज में कहे ये शब्द सुनकर सरला और उसके पास ट्यूशन पढ़ने आये बच्चे चौंककर इधर-उधर देखने लगे ।

आस-पास किसी को न देखकर सरला के दिल की धड़कन बढ़ गयी उसने सोचा ये आवाज तो बरामदे की तरफ से आयी और वहाँ तो एक खाट पर पक्षाघात की चपेट में आये उसके बीमार पति लेटे हैं।  तो ! तो ये बोलने लगे?   

भावातिरेक से सरला की आँखों से आँसू टपक पड़े।   दीवार का सहारा लेकर खड़ी हुई और बरामदे की तरफ बढ़ी।   

बूढ़ी सिकुड़ी आँखें आशा से चमकती हुई कुछ फैल गयी। काँपते हाथों से पति के ऊपर से चादर हटाई। उखड़ी श्वास को वश में कर, जी ! कहकर उनकी आँखों में झाँका। जो निर्निमेष सीढ़ी के नीचे बने छोटे से स्टोर की ओर ताक रही थी ।

ओह ! ये तो !..  निराशा से शरीर की रही सही हिम्मत भी ज्यों ढ़ेर हो गयी।   ट्यूशन पढ़ने आये बच्चों का ख्याल आया, मन को फिर से ढ़ाँढ़स बंधाया और वापस जाते हुए बुदबुदाई "तो फिर ये आवाज किसकी थी " ?

"मैडम जी !  ये मेरी आवाज है । वही मोटी कर्कश आवाज फिर कानों में गूँजी" ।  ध्यान दिया तो सीढ़ी के नीचे बने उसी छोटे से स्टोर की दीवार से आ रही थी ये आवाज।

दोबारा वही आवाज सुन बच्चे भी उठकर वहाँ आ गये और पूछने लगे ; "क्या हुआ मैम ! कौन है यहाँ" ?

"कक्क्...कोई नहीं बच्चों ! चलो अपनी -अपनी जगह बैठो ! मैं आ रही हूँ, अब हम आगे का पाठ पढ़ेंगे"।असमंजस में थोड़ा हकलाते हुए सरला बोली।

"क्यों ऐसा पाठ पढ़ा रही हैं मैडम जी इन बच्चों को" ?

फिर से वही आवाज सुन सब अन्दर से हिल गये।  बुरी आंशका और भय से सबकी साँसें चढ गयी इससे पहले कि सब भागते फिर से वही आवाज बोली, 

"डरो मत !  मैं सूप हूँ । कोई भूत-ऊत नहीं । इधर देखो यहाँ खूँटी पर टंगा हूँ" ! 

(सब विस्मित होकर स्टोर की दीवार पर टंगे सूप को आँखें फाड़-फाड़कर देखने लगे) 

सूप पुनः बोला ; "अरे मैडम जी ! आप मेरे बारे में पढ़ा रहे थे न, तो मुझसे रहा न गया ,  इन बच्चों को आज की सच्चाई बताना जरूरी समझा मैंने । इसीलिए तो" । 

"ह्ह..हँ...हो..." की आवाज करके भयभीत होकर सब एक दूसरे को पकड़ते हुए फटी आँखो से सूप को ताकने लगे ।

 थोड़ी हिम्मत जुटा सरला ने मुश्किल से कहा , "सूप! तुम  बोलते भी हो ? और ये कौन सी सच्चाई की बात कर रहे हो"?

"अरे मैडम जी ! वही जो आप पढ़ा रही हैं इन बच्चों को, वो तो कबीर के समय की बात थी न, अब वो बात कहाँ ? और सज्जन दुर्जन तो मैं कुछ नहीं जानता, न ही जानना चाहता ये सब जानकर मैं करुंगा भी क्या"? "हा हा हा" करके सूप हँसा,   फिर बोला; "पर मेरे जैसा बनके आप सबने भी क्या ही करना"?

"मतलब"? (सबने मिलकर एक साथ पूछा)

"अरे भई सार सार को बचाता हूँ तो वो सार मेरे पास रहता ही कहाँ है और थोथे को तो उड़ा ही देता हूँ इसीलिए तो वर्षों से अकेले टंगा हूँ यहाँ, इस खूँटी पर, एकदम तन्हा ।  अरे ! मुझसे तो ये डस्टबिन भला ।  हमेशा भरा भरा जो रहता है। मेरी तरह तन्हा भी क्या जीना ! किसे भाती है ऐसी तन्हाई ?  है न । इसीलिए मेरे जैसा मत ही बनो तो ही अच्छा रहेगा"।

"अरे सूप ! ये कैसी बात बता रहे हो तुम बच्चों को"? सरला ने रोष में कहा तो सूप व्यंग भरी आवाज में बोला,  "रहने दीजिए मैडम जी ! जैसा कि आप नहीं जानती तन्हाई का दर्द ! मुझसे कुछ नहीं छुपा है,सब जानता हूँ मैं"।

"अरे ! यहाँ बुरे लोगों को नहीं बुरे विचारों को छोड़ने की बात बताई गयी है। जाने दो! तुम नहीं समझोगे  कहते हुए सरला ने मुँह बिचकाया।

"हैं हैं हैं" व्यंगपूर्वक हँसते हुए सूप बोला, "आप भी कौन सा समझते हैं मैडम जी ? और ये गुरूजी ! ये तो हमेशा यही पढ़ते पढ़ाते थे न, पर देखो अपनों के कहे चार शब्द दिल पे लगा बैठे और ये हालत बना दी अपनी।  कहाँ गया तब इनका निरर्थक बातों और विचारों को छोड़ने वाला ये ज्ञान  ?  सब पढ़ने पढ़ाने की बातें हैं  मैडम जी ! अमल भी करो तो जानूँ" !

 सुनकर सरला के मनोमस्तिष्क में वही पुराने झगड़े की यादें ताजा हो गयी कि कैसे मास्टर जी ने बेटे की कही बातों को दिल पे ले लिया और हो गये धराशायी। 

सोचने लगी सही तो कहा सूप ने सार -सार अपने पास रहता ही कहाँ है, अपना ही बेटा लायक बना तो निकल पड़ा हमें अकेला छोड़ कर । वैसे ये झूठ तो नहीं बोल रहा कि हम जो पढ़ते पढ़ाते हैं उस पर स्वयं ही अमल तो करते नहीं ।  सिर्फ पढ़ने और बोलने से क्या ही होना।



टिप्पणियाँ

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. सुधा दी, जीवन का गुढ़ अर्थ और वो भी एक सूप के माध्यम से...इतनी सरलता से...बहुत लाजवाब दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार ज्योति जी !

      हटाएं
    2. हेल्लो सुधा जी...., बहुत खूब लिखा है आपने ,बड़े ही सरल शब्दों में समझाया है ।

      हटाएं
  3. सूप के संवाद के माध्यम से गहन बात कह दी है । ज्ञान तो लेते हैं पर अमल नहीं करते ।
    अच्छी लघु कथा ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार आ. संगीता जी !

      हटाएं
  4. गहन लघुकथा सुधा जी ! बेहतरीन सृजन ।

    जवाब देंहटाएं
  5. आख़िर सूप को स्वयं आगे आने पड़ा कबीर का सार समझाने के लिए। बहुत सुंदर व्यंजना!!!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.विश्वमोहन जी !

      हटाएं
  6. नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शुक्रवार 09 सितंबर 2022 को 'पंछी को परवाज चाहिए, बेकारों को काज चाहिए' (चर्चा अंक 4547) पर भी होगी। आप भी सादर आमंत्रित है। 12:01 AM के बाद आपकी प्रस्तुति ब्लॉग 'चर्चामंच' पर उपलब्ध होगी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ. रविंद्र जी ! मेरी रचना को चर्चा मंच पर साझा करने हेतु।
      सादर आभार ।

      हटाएं
  7. बहुत सुंदर कहा सुधा दी सूप के माध्यम से
    जीवन की जटिलता को दर्शाता बहुत सुंदर सृजन।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार प्रिय अनीता जी !

      हटाएं
  8. अर्थपूर्ण और रोचक लघु कहानी

    जवाब देंहटाएं
  9. अच्छी लघुकथा है यह सुधा जी आपकी। मैं तो अपनी वाणी एवं कर्म में कोई भेद नहीं रखता तथा (अपनी संतानों सहित) नवीन पीढ़ी से भी यही कहता हूँ। कथनी एवं करनी के अंतर वाला पाखंड मुझ पर लागू नहीं, संतोष है मुझे इसका। कुछ और भी कहना चाहता हूँ लेकिन उसके लिए ब्लॉग उचित मंच नहीं है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, आ. जितेंद्र जी, कथनी और करनी एक हो तो ही सही...आपका दिल से धन्यवाद जवं आभार ।

      हटाएं
  10. बड़ी सुन्दरता से दोहे की व्यावहारिक और प्रासंगिक विवेचना की आपने. वह भी स्वयं सूप के माध्यम से. कल्पना और कथन दोनों स्पष्ट और झिंझोड़ने वाले . वाह !

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत कुछ कहती प्रभावी कहानी

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुंदर, हां ये भी सत्य है कि समय के साथ सभी बातों का विश्लेषण होता है,और उसकी स्वीकार्यता भी।

    जवाब देंहटाएं
  13. बेहतरीन से बेहतरीन सूप और सार के माध्यम से गहरी बात समझाती आपकी लेखनी और आपके विचार अभिव्यक्ति .. बेहतरीन सुधा जी ... शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  14. अरे वाह! जरुर सूप की अंतर्व्यथा भी होती होगी।जिसे बहुत ही कौशल से समेटा है आपने लघुकथा में।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार प्रिय रेणु जी !

      हटाएं
  15. सूप और कबीरदास जी के दोहे के माध्यम से आपने विचारों को मंथन देने वाली कथा कही।
    बहुत सटीक और सार्थक।
    बहुत सुंदर कथा।

    जवाब देंहटाएं
  16. गोपेश मोहन जैसवाल17 सितंबर 2022 को 8:04 am बजे

    कलयुगी सपूत किसी सूप से कम नहीं हैं. वो भी सूप जैसा ही कुछ करते हैं पर उनका मकसद ज़रा मुख्तलिफ़ होता है -
    माल बाप का गहि रहें,
    बाप को देयं उड़ाय !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सही कहा आ. सर !
      तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आपका ।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 घरेलू हिंसा1 चौपाई1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पारिवारिक रिश्ते1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी2 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ का त्याग1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा19 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं