तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया


कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

भारत महान हार और विचलित विषय पर तीन प्रेरणादायक कुण्डलिया



 भारत महान

सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान ।

शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।

 है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली ।

सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली ।

कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे ।

भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।।


हार

हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश ।

सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।।

मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते ।

गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।।

कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार ।

करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।।



बिचलित

बिचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम ।

साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।।

मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता ।

मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।।

कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित ।

मन में रखते धैर्य, कभी ना होते बिचलित।।


निष्कर्ष

ये तीनों कुण्डलिया जीवन के महत्वपूर्ण पक्षों को स्पर्श करती हैं। 'भारत महान' राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है, 'हार' संघर्ष में आशा बनाए रखने की प्रेरणा देती है और 'विचलित' मन को प्राणायाम से धैर्य एवं आत्मनियंत्रण मिलता है।  आशा है ये रचनाएँ  आप सभी को सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करेंगी।



✨धन्यवाद🙏
ई पत्रिका 'अनभूति ' में प्रकाशित मेरी अन्य रचनाएं ...


टिप्पणियाँ

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 बाल कविता3 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं