जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

चरणों में राधा क्यों....


RadhaKrishna : a story of true love

पत्नी अगर अर्धांगिनी
सम्मान आधा क्यों.....?
जिस बिन अधूरा श्याम जप
चरणों में राधा क्यों.....?

जग दे तुम्हें सम्मान प्रभु ने
क्या न कर डाला.....
जप में श्याम से पूर्व राधे
नाम रख डाला....
पनिहारिन बने मिलते वे
मटकी फोड़ कहलाये....
रचने रास राधे संग जमुना
तीर वो आये.....
फिर हर कलाकृति में यहाँ
हैं श्याम ज्यादा क्यों.....?
जिस बिन अधूरा श्याम जप
चरणों में राधा क्यों....?

वामांगी है पत्नी सर्वदा सम्मान,
सम स्थान दें.......
कदमों में होंगी जन्नतें यदि
मूल-मंत्र ये मान लें....
तस्वीर यदि बदलें स्वयं श्रीहरि
भी ये ही चाहेंगे.....
राधा सहित यूँ श्रीकृष्ण फिर से
इस धरा में आयेंगे

सम्मान देंगे नारी को न करते
तुम ये वादा क्यों.....?
जिस बिन अधूरा श्याम जप
चरणों में राधा क्यों.....?

पत्नी अगर अर्धांगिनी
सम्मान आधा क्यों.....?
जिस बिन अधूरा श्याम जप
चरणों में राधा क्यों....?
चित्र; साभार व्हाट्सएप से

टिप्पणियाँ

  1. वाह वाह बहुत सुंदर गीत सुधा जी।
    स्त्रियों के सम्मान के लिए एक स्त्री के मनभावन उद्बबोधन।
    त्नी अगर अर्धांगिनी
    सम्मान आधा क्यों.....?
    जिस बिन अधूरा श्याम जप
    चरणों में राधा क्यों.....?
    शुरुआत की चार पंक्तियों में.पूरी रचना का विस्तृत सार छुपा है। बहुत सुंदर लेखन।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ श्वेता जी सुन्दर प्रतिक्रिया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु....
      बहुत बहुत धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  2. बहुत ही बेहतरीन नवगीत लिखा है सखी 👌👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद सखी !उत्साहवर्धन हेतु...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  3. दोनों ही एक दुसरे के पूरक हैं। अर्धाङ्गिनी अर्थात् आधे अंग को अगर सम्मान भी आधा-आधा बराबर बंटे तो क्या गलत है भला ?
    और चित्र के सन्दर्भ में नज़र का फेर हौ सकता है, प्रेमी या प्रेमिका का एक-दूसरे के चरण में नहीं ...पर गोद में रहना सुखदायक ही हो सकता है और किसी पल किसी एक का ही स्थान वहाँ हो सकता है ...शायद ...
    ( कुछ गलत लिखा गया हो तो अग्रिम क्षमा ... )

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. पति पत्नी बराबरी का रिश्ता है ।चित्राभिव्यक्ति में स्त्री चरणों में है...इसलिए कविता विरोधाभास पर आधारित है.....दूसरे अंतरे में स्पष्ट है
      तस्वीर यदि बदलो.....
      मानवकृत तस्वीर!!!
      ध्यान देंगे तो पायेंगे कि रचना का आशय वही है जो आपका मत है...
      फिर भी कुछ कमी हो तो मेरी सृजनशीलता की ही होगी जो अपना भावस्पष्ट कर पाने में असमर्थ हो गयी।इसलिए क्षमा प्रार्थी मैं हूँ आदरणीय
      अपने विचार स्पष्ट करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  4. बहुत सुंदर सृजन सुधा जी ,सरल स्निग्ध प्रश्न पूछती , सुंदर शब्दावली।
    वाह रचना।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ कुसुम जी !सुन्दर प्रतिक्रिया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु...
      बहुत बहुत धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  5. हम तो यहीं जानते हैं:-
    राधा बिन श्याम आधा
    शक्ति नहीं तो शिव शव।
    सीता के लिए राम भटके
    आप सब बिन ब्लॉग नीरव।😀
    नारी शक्ति की महिमा अपरंपार है। सुंदर कविता श्याम को ललकारती और राधा को उकसाती हुई।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ आदरणीय विश्वमोहन जी!हृदयतल से धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  6. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आदरणीया विभा जी!
      सादर आभार।

      हटाएं

  7. पत्नी अगर अर्धांगिनी
    सम्मान आधा क्यों.....?
    जिस बिन अधूरा श्याम जप
    चरणों में राधा क्यों....?
    नारी को सम्मान दिलाता बहुत ही सही सवाल, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
  8. पत्नी अगर अर्धांगिनी
    सम्मान आधा क्यों.....?
    जिस बिन अधूरा श्याम जप
    चरणों में राधा क्यों....?

    एक सार्थक प्रश्न उठाती सुंदर रचना। जिसे दिन लोग समझ जायेंगे कि राधा का स्थान चरणों में नहीं हृदय में है तो उस दिन यह धरती शायद स्वर्ग बन जाए....

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद आदरणीय! उत्साहवर्धन हेतु......
      सादर आभार।

      हटाएं
  9. वाक़ई में नई सोच, बहुत ही उम्दा।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद , आदरणीय ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  10. वाजिब प्रश्न ...
    मुझे लगता है। होते इंसान की पुरुष सत्ता का प्रतीक है ... पत्नी, का सहयोग पति से कहीं ज़्यादा होता है और राधा की शक्ति न होती तो क्रिशन भी कहाँ क्रिशन होते ...
    बहुत ही सुंदर और भावपूर्ण रचना है ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद नासवा जी ! उत्साहवर्धन हेतु...
      सादर आभार।

      हटाएं
  11. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार(०४-०४-२०२०) को "पोशाक का फेर "( चर्चा अंक-३६६१ ) पर भी होगी
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
    महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    **
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद अनीता जी, मेरी रचना साझा करने हेतु...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  12. बहुत प्यारी रचना। नारी मन की संवेदना की गहराइयों को छूती हुई....

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद मीना जी, उत्साहवर्धन हेतु...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  13. तस्वीर यदि बदलें स्वयं श्रीहरि
    भी ये ही चाहेंगे.....
    राधा सहित यूँ श्रीकृष्ण फिर से
    इस धरा में आयेंगे

    बहुत खूब ,सुंदर भाव लिए मनमोहक सृजन ,सादर नमन सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद कामिनी जी !
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  14. बहुत बहुत धन्यवाद ओंकार जी !
    सादर आभार।

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत खूब सुधा जी | ये प्रश्न बनते हैं | चरणों में राधा क्यों ? जबकि राधा का चरित श्याम को पूर्णता प्रदान करता है | बहुत रोचक और भावपूर्ण रचना जो चिंतनपरक भी है | हार्दिक शुभकामनाएं आपको इस भावोत्तेजक रचना के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  16. मेरे विचारों से सहमत होने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार सखी !

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

दर्द होंठों में दबाकर....

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं