सावन में भगवान शिव की महिमा पर रोला छंद

 परिचय

सावन आते ही मन भोलेनाथ की भक्ति में रम जाता है। चारों ओर बम-बम भोले की गूँज और शिव जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। इसी भक्ति-भाव से प्रेरित होकर मैंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए ये रोला छंद लिखे हैं। महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 

                 

सावन में भगवान शिव की महिमा पर रोला छंद



देवों के तुम देव,  सदाशिव औघड़दानी ।

तीन लोक में नाथ, नहीं है तुम सा दानी ।।

जग हित कर विष पान, नीलकंठ कहलाए ।

त्रिपुरारी त्रिनेत्र, भाल में चंद्र सजाए ।।


नीलकंठ  है नाम, आपका हे अविनाशी ।

हरते हर दुख दर्द,  उमापति तुम कैलाशी ।।

आया सावन मास , भजन भोले  के गाते ।

काँवड लेकर साथ, भक्त जल गंग चढ़ाते ।।


शिव ही आदि अनंत, जगत के तारण हारे ।

पूजन करते भक्त , गूँजते जय-जयकारे ।।

करके जलाभिषेक, भक्तजन शीष नवाते ।

चहुँदिश बम-बम नाद, भक्त शिव महिमा गाते ।।


शरणागत की लाज, रखें भोले भण्डारी ।

देवों के तुम देव,  प्रभो दाता त्रिपुरारी ।।

पकड़ो अब तुम हाथ, हरो प्रभु अवगुण मेरे ।

कृपा करो हे नाथ, शरण मैं आई तेरे ।।


निष्कर्ष

भगवान शिव करुणा, त्याग और कल्याण के प्रतीक हैं। सावन में उनकी आराधना करते हुए मनुष्य अपने भीतर के अहंकार और अवगुणों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त कर सकता है। महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके जीवन में सुख, शांति और मंगल भरें। 

हर हर महादेव! 🙏


✨धन्यवाद 🙏

पढ़िए शिव भक्ति पर मेरी अन्य रचनाएं

● शिव महिमा पर दोहे और दोहा-मुक्तक

● सावन में शिव भक्ति के दोहे | भगवान शिव और कांवड़ पर भक्तिमय दोहे

● हरते सबके कष्ट सदाशिव भोले शंकर










टिप्पणियाँ

  1. वाह !! अति सुन्दर !!
    सावन मास..,महादेव की पूजा-अर्चना हेतु संग्रहित करने योग्य सृजन । लेखन के क्षेत्र में विधा चाहे गद्य हो या पद्य, आपकी लेखनी का कौशल अनुपम है ।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 26 अगस्त 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
    अथ स्वागतम शुभ स्वागतम।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद पम्मी जी मेरे सृजन को मंच प्रदान करने हेतु।

      हटाएं
  3. भगवान शिव की स्तुति पढ़कर मन आनंदित हो गया। छंद कोई भी हो सुधा जी, प्रत्येक रचना में आपकी काव्य-प्रतिभा निखरकर पाठकों के समक्ष आती है और उनके मन को हर्षाती है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आ.जितेंद्र जी ! आपका प्रोत्साहन मुझे सीखने को उत्सुक करता है ।अत्यंत आभार आपका ।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

ब्लॉग से मुलाकात..बहुत दिनों बाद

नयी सोच

लेबल

कविता -हास्यव्यंग1 कहानी19 कह़ानी1 कहानीकविता1 कांवड़1 काव्य रचना1 किसान1 कुण्डलिया छंद5 कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत16 गीतात्मक कविता1 गुरु महिमा कविता1 गुरु महिमा पर दोहा मुक्तक1 घरेलू हिंसा1 चिड़िया1 चौपाई | पावस पर कविता | बरसात पर कविता | सावन | शिव भक्ति1 छंद कविता1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 जीवन दर्शन2 देशभक्ति1 दोहा मुक्तक2 दोहा-मुक्तक1 दोहे7 नवगीत15 नारी सम्मान1 नारी सशक्तिकरण1 पकौड़े1 परिवार1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी2 पारिवारिक रिश्ते1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति3 प्रकृति कविता3 प्रार्थना4 प्रेणादायक आलेख1 प्रेम कविता1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता2 बरसात पर कविता2 बारिश पर गीत1 बाल कविता3 बुज़ुर्ग1 भक्ति कविता4 भगवान शिव2 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी2 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महादेव1 महिला सशक्तिकरण1 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ का त्याग1 माँ की ममता1 माता पिता1 माता-पिता1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 मोबाइल की लत तकनीक डिजिटल जीवन1 रक्षाबंधन1 राम भक्ति4 रिश्ते2 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा19 लेख3 वर्षा ऋतु2 वसंत पर कविता1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शरद ऋतु2 शराब की लत1 शिक्षक दिवस1 शिक्षा -परीक्षा1 शिक्षा-परीक्षा1 शिव भक्ति2 शिव महिमा1 शुभकामना कविता1 श्रीराम2 संघर्ष1 संत1 संवेदनाएँ1 संस्मरण2 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच2 सच्ची घटना1 सद्गुरु1 समय1 समीक्षा2 सामाजिक कहानी1 सामाजिक लेख1 सावन1 साहित्य1 सैनिक1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी कविता7 हिंदी कहानी1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी लेख1 हिंदी साहित्य1
ज़्यादा दिखाएं