भीषण गर्मी पर दोहा मुक्तक

चित्र
 परिचय आज बढ़ती गर्मी केवल एक मौसमी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रकृति की ओर से दिया गया गंभीर संकेत है। तपती धरती, झुलसते उपवन, व्याकुल जनजीवन और घटते वन हमें सोचने पर विवश करते हैं कि कहीं हम स्वयं ही इस संकट के लिए उत्तरदायी तो नहीं हैं। प्रस्तुत हैं इसी विषय पर चार मुक्तक—                                  व्याकुल सकल जहान है, नभ से बरसे आग। लगता अब रवि को नहीं, धरती से अनुराग । लू की लपटों से हुआ , जन जीवन बेहाल, खग मृग सब बेचैन हैं, झुलसे उपवन बाग । आतप से तपती धरा, तपे कृषक - मजदूर । तानाशाही रवि करे, लू की लपटें क्रूर । गर्म धूल आँखों भरी, पर रुकते नहीं पाँव,     दया करो श्रमजीव पर , तज दो भानु गुरूर ।             क्रोध सूर्य का देखकर, काँप रही है छाँव, गर्म नदी में तैरती, औंधे मुँह की नाव । गुमसुम से बाजार हैं, गली-गली सुनसान,  राग-द्वेष की आग में , जलते देखो गाँव । उमस बढ़ गई और भी , बूँद गिरी दो चार , बिजली भी गुल हो गई, जनजीवन लाच...

प्रभु फिर आइए

Prabhu fie aiye prayer


जग के पालनहार,
दीन करते गुहार,
लेके अब अवतार,
प्रभु फिर आइए ।

दैत्य वृत्ति बढ़ रही,
कुत्सा सर चढ़ रही,
प्रीत का मधुर राग,
जग को सुनाइए ।

भ्रष्ट बुद्धि हुई क्रुद्ध,
धरा झेल रही युद्ध,
सृष्टि के उद्धार हेतु,
चक्र तो उठाइए ।

कर्म की प्रधानता का,
धर्म की महानता का,
सत्य पुण्य नीति ज्ञान,
सब को बताइये ।

दुष्ट का संहार कर,
तेज का विस्तार कर,
धुंध के विनाश हेतु,
मार्ग तो सुझाइए ।

बने पुनः विश्व शान्ति,
मिटे सभी मन भ्रांति,
भक्त हो सुखी सदैव,
कृपा बरसाइए ।

आओ न कृपानिधान,
बाँसुरी की छेड़ तान,
विधि के विधान अब,
पुनः समझाइए  ।

धर्म की कराने जय,
मेंटने संताप भय,
दिव्य रुप धार कर,
प्रभु फिर आइए ।




पढ़िये एक और घनाक्षरी छंद..

राम एक संविधान




टिप्पणियाँ

  1. गोपेश मोहन जैसवाल23 अक्टूबर 2023 को 7:04 am बजे

    बहुत सुन्दर प्रभु-प्रार्थना !

    जवाब देंहटाएं
  2. दिव्य रुप धार कर प्रभु फिर आइए..सुन्दर परस्ति

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर भाव विह्वल करती प्रार्थना सुधा जी।
    विजयादशमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌹

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह! सुधा जी ,बहुत खूबसूरत भावों से सजी प्रार्थना ।

    जवाब देंहटाएं
  5. चक्र तो उठाइए ... हे कृष्ण अब तो आ ही जाइए ...
    सुन्दर भावपूर्ण रचना ...

    जवाब देंहटाएं


  6. बने पुनः विश्व शान्ति
    मिटे सभी मन भ्रांति
    भक्त हो सुखी सदैव
    कृपा बरसाइए ।

    आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण प्रार्थना
    । सुंदर रचना की बधाई सखी!

    जवाब देंहटाएं
  7. भक्तिभाव से पूर्ण सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर, भक्ति से ओत प्रोत पुकार !

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो