शिक्षक दिवस पर दोहे | गुरु महिमा और शिक्षक सम्मान पर भावपूर्ण दोहे
परिचय
शिक्षक हमारे जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थी न केवल शिक्षा प्राप्त करता है, बल्कि जीवन के मूल्यों को भी समझता है। शिक्षक दिवस पर प्रस्तुत ये दोहे गुरु के प्रति सम्मान, ज्ञान की महिमा और बदलते डिजिटल युग में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करते हैं।
शिक्षक दिवस पर गुरु महिमा के दोहे
💐शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐
शिक्षक शिक्षा दे रहे, गुरु देते हैं ज्ञान ।
शिक्षा के उत्थान से, ज्ञानी बने महान ।।
शिक्षक पुंज प्रकाश के, गुरु दिखलाते राह ।
विश्वजीत बनते वही, अंतर मिलती थाह ।।
सद्गुरु का ले आसरा , पायें अंतर ज्ञान ।
अनुशासित जीवन जिएं, मिले तभी सम्मान ।।
शिक्षक भी संज्ञान लें, डिजिटल युग है आज ।
पोथी अब लिखते नहीं ,कम्प्यूटर पर काज ।।
शिक्षक भी संज्ञान लें , बड़े चतुर हैं छात्र ।
अनुशासित जीवन करें, केवल शिक्षण मात्र ।।
निष्कर्ष
शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन की राह दिखाने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। शिक्षक दिवस हमें उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। आशा है, गुरु महिमा और शिक्षक सम्मान को समर्पित ये दोहे आपको अपने शिक्षकों के प्रति आदर और आत्मीयता का अनुभव कराएँगे।
सादर आभार आपका 🙏
गुरु की महिमा पर आधारित एक और भावपूर्ण रचना पढ़िए —

गुरुजन के सम्मान में सृजित अति सुन्दर सृजन सुधा जी ! सादर नमस्कार !
जवाब देंहटाएंवाह
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर दोहे ... शिक्षक दिवस को सार्थक करते सभी ...
जवाब देंहटाएं