श्राद्ध में करें तर्पण (मनहरण घनाक्षरी)

चित्र
  श्राद्ध में करें तर्पण, श्रद्धा मन से अर्पण, पितरों को याद कर, पूजन कराइये । ब्राह्मण करायें भोज, उन्नति मिलेगी रोज, दान, दक्षिणा, सम्मान, शीष भी नवाइये । पिण्डदान का विधान, पितृदेव हैं महान, बैतरणी करें पार  गयाजी तो जाइये । तर्पण से होगी मुक्ति, श्राद्ध है पावन युक्ति, पितृलोक से उद्धार, स्वर्ग पहुँचाइये । पितृदेव हैं महान, श्राद्ध में हो पिण्डदान, जवा, तिल, कुश जल, अर्पण कराइये । श्राद्ध में जिमावे काग, श्रद्धा मन अनुराग, निभा सनातन रीत, पितर मनाइये । पितर आशीष मिले वंश खूब फूले फले , सुख समृद्धि संग, खुशियाँ भी पाइये । सेवा करें बृद्ध जन, बात सुने पूर्ण मन, विधि का विधान जान, रीतियाँ निभाइये । हार्दिक अभिनंदन🙏 पढ़िए एक और मनहरण घनाक्षरी छंद ●  प्रभु फिर आइए

"तुम हो हिन्दुस्तानी"

children with Indian flag proudly calling themselves Hindustani
  








प्यारे बच्चों ! दुनिया में तुम नया सवेरा लाना,
       जग में नाम कमाना ,कुछ नया-सा कर के दिखाना।
         फैली तन्हाई, अब तुम ही इसे मिटाना,
            ऐसा कुछ कर जाना..
  गर्व करें हर कोई तुम पर "तुम हो हिन्दुस्तानी"।
     
क्षितिज का तुम भ्रम मिटाना,
         ज्ञान की ऐसी ज्योति जगाना।
            धरा आसमां एक बनाकर,
               सारे भेद मिटाना....
                कुछ ऐसा करके दिखाना,
 गर्व  करें हर कोई तुम पर "तुम हो हिन्दुस्तानी"।

  अन्धकार मे भी प्रकाश सा उजियारा हो,
        सत्य घोष हो हर तरफ जय का नारा हो।
          जाति-पाँति का फर्क मिटाकर,
             सबको एक बनाना..
   गर्व करे हर कोई तुम पर "तुम हो हिन्दुस्तानी"।

  दुखियों  का दु:ख तुम्हें है हरना,
       भूखों की तुम भूख मिटाना।
           भटके राही को राह दिखाकर,
               मंजिल तक ले जाना....।
                  ऐसा कुछ करके दिखाना
    नाज करे ये देश भी तुम पर "तुम हो हिन्दुस्तानी"।
 
   अन्न-धन की कहीं कमी न रह जाए,
       मानवता के सब अधिकार सभी पाएं
        अबला बनकर रहे न कोई, नारी शक्ति बढाना,
            देश को नयी दिशा दिखाकर ,
              आगे तक ले जाना..
      गर् करे हर कोई तुम पर "तुम हो हिन्दुस्तानी"।

   सबको रोजगार मिल जाए,
          हर घर में खुशहाली आए।
            दीन-अमीरी भेद हटाकर,
             भ्रष्टाचार मिटाना...।
               ऐसा कुछ कर जाना,
    गर्व करे हर कोई तुम पर "तुम हो हिन्दुस्तानी"।

होनहार ही प्रतिनिधित्व करे देश का सारा,
       सभी राजनीतिक दलों से मिले छुटकारा।
          काले धन की चर्चा फिर से कभी न लाना
             ऐसे लुटेरों से तुम अपना देश बचाना।
                 कुछ ऐसा करके दिखाना....
   कि गर्व करे हर कोई तुम पर"तुम हो हिन्दुस्तानी"।।

           

टिप्पणियाँ

  1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार कामिनी जी मेरी इतनी पुरानी रचना साझा करने हेतु ।

    जवाब देंहटाएं
  2. बच्चों को प्रेरणा देता शब्द शब्द ।
    संस्कारों और देशप्रेम का सुंदर आह्वान।
    प्रेरक बाल गीत।

    जवाब देंहटाएं
  3. बच्चों को बहुत ही प्रेरक उद्बोधन प्रिय सुधा जी।यदि राष्ट्र के भावी कर्णधार देश हित के लिए प्रयास करें तो ही वे सच्चे भारतीय कहलाने लायक हैं।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सम्भाले ना सम्भल रहे अब तूफानी जज़्बात

बहुत समय से बोझिल मन को इस दीवाली खोला

आओ बच्चों ! अबकी बारी होली अलग मनाते हैं