करते रहो प्रयास (दोहे)

चित्र
1. करते करते ही सदा, होता है अभ्यास ।     नित नूतन संकल्प से, करते रहो प्रयास।। 2. मन से कभी न हारना, करते रहो प्रयास ।   सपने होंगे पूर्ण सब, रखना मन में आस ।। 3. ठोकर से डरना नहीं, गिरकर उठते वीर ।   करते रहो प्रयास नित, रखना मन मे धीर ।। 4. पथबाधा को देखकर, होना नहीं उदास ।    सच्ची निष्ठा से सदा, करते रहो प्रयास ।। 5. प्रभु सुमिरन करके सदा, करते रहो प्रयास ।    सच्चे मन कोशिश करो, मंजिल आती पास ।। हार्दिक अभिनंदन🙏 पढ़िए एक और रचना निम्न लिंक पर उत्तराखंड में मधुमास (दोहे)

राजनीति और नेता


       

pencil cartoon with aggression expressionShri Narendra Modi

    
आज मेरी लेखनी ने 
राजनीति की तरफ देखा,
 आँखें इसकी चौंधिया गयी 
मस्तक पर छायी गहरी रेखा।
                                                                               
  संसद भवन मे जाकर इसने
    नेता देखे बडे-बडे,
 कुछ पसरे थे कुर्सी पर ,
     कुछ भाषण देते खडे-खडे।
                     
          कुर्सी का मोह है ,
        शब्दों में जोश है,
 विपक्ष की टाँग खींचने का 
     तो इन्हें बडा होश है।
                
    लकीर के फकीर ये,और 
      इनके वही पुराने मुद्दे,
      बहस करते वक्त लगते 
        ये बहुत ही भद्दे

  काम नहीं राम मंदिर की 
     चर्चा इन्हें प्यारी है,
  शुक्र है इतना कि अभी 
    मोदी जी की बारी है।
                                        
     मोदी जी का साथ है,
     देश की ये आस है।
     कुछ अलग कर रहे हैं,
        और अलग करेंगें,
    यही हम सबका विश्वास है।
                                   
   लडखडाती अर्थव्यवस्था की 
       नैया को पार लगाना है
विपक्ष को अनसुना कर मोदी जी
     आपको देश आगे बढाना है।
                                                             

टिप्पणियाँ

  1. आपकी लिखी रचना  ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 14 दिसम्बर 2022 को साझा की गयी है...
    पाँच लिंकों का आनन्द पर
    आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. हार्दिक धन्यवाद आ.यशोदा जी ! मेरी रचना को मंच प्रदान करने हेतु ।

    जवाब देंहटाएं
  3. सार्थक सोच । मोदी पर अभी बजी विश्वास कायम है ।
    यशोदा ने 14 दिसंबर लिखा तो एक बार सोचना पड़ा कि आज क्या तारीख है ।

    जवाब देंहटाएं
  4. लडखडाती अर्थव्यवस्था की
    नैया को पार लगाना है
    विपक्ष को अनसुना कर मोदी जी
    आपको देश आगे बढाना है।
    मोदी जी ने आपकी कही सुन ली सुधा जी और यकिनन आपको निराश भी नहीं किया ☺️

    जवाब देंहटाएं
  5. गोपेश मोहन जैसवाल21 दिसंबर 2022 को 5:09 pm बजे

    सुधा जी, राजनेताओं की तारीफ़ और उनका समर्थन तभी कीजिए जब आपको राजनीतिक दलदल में कूदना हो.

    जवाब देंहटाएं
  6. मन के भावों की सुंदर सराहनीय अभिव्यक्ति ।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सम्भाले ना सम्भल रहे अब तूफानी जज़्बात

बहुत समय से बोझिल मन को इस दीवाली खोला

आओ बच्चों ! अबकी बारी होली अलग मनाते हैं