जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

लघुकथा - नानी दादी के नुस्खे



Old sick grandmother lying on bed


आज दादी की तबीयत ठीक नहीं है । अक्कू बेटा मुझे कीचन में कुछ काम है तुम दादी के पास बैठकर इनका ख्याल रखो ! मैं अपने काम निबटाकर अभी आती हूँ।

 "हाँ माँ ! मैं यही पर हूँ आप चिंता मत करो, मैं ख्याल रखूंगा दादी का ।  दादी !  मैं हूँ आपके पास, कुछ परेशानी हो तो मुझे बताइयेगा"। कहकर अक्षय अपने मोबाइल में व्यस्त हो गया।

थोड़ी देर बाद दादी ने कराहते आवाज दी, "अक्कू! बेटा ! पैरों में तेज दर्द हो रहा है,देख तो चारपाई के नीचे मैंने दर्द निवारक तेल बनाकर शीशी मेंं रखा है , थोड़ा तेल लगा दे बेटा पैरों में, आराम पड़ जायेगा"।

"ओह दादी !  तेल लगाने से कुछ नहीं होगा । रुको ! मैं मोबाइल में गूगल पर सर्च करता हूँ , यहाँ 'नानी दादी के नुस्खे'  में बहुत सारे घरेलू उपाय लिखे रहते हैं, उन्हें पढ़कर आपके  पैरों के दर्द को मिटाने का कोई अच्छा सा उपाय देखता हूँ, और वही दवा बनाकर आपके पैरों में लगाउंगा"।  कहकर अक्षय पुनः मोबाइल में व्यस्त हो गया।

बेचारी दादी कराहते हुए बोली, "हम्म अपनी दादी नानी तो जायें भाड़ में, गूगल पे दादी नानी के नुस्खे ! हे मेरे राम जी !  क्या जमाना आ गया है"!

                               चित्र साभार गूगल से....


पढ़िए एक और लघुकथा

● सम्भावित डर


टिप्पणियाँ

  1. सच मे मुझे ये लघुकथा पढ़कर बहुत हँसी आई सुधा जी। Ye आपने बहुत् ही सजीव चित्रण किया है किसी ऐसे परिवार का जहाँ तीन पीढियाँ साथ साथ रहती हैं। मोबाइल में आकंठ डूबे बच्चों की यही प्रतिक्रिया होती है। बहुत रोचक है ये नन्हा सा प्रसंग। हार्दिक स्नेह के साथ 🌹🌹❤❤

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी,सखी वही दिखाने का प्रयास किया है
      आपको अच्छा लगा तो श्रम साध्य हुआ
      हृदयतल से धन्यवाद, आपकी अनमोल प्रतिक्रिया हमेशा उत्साह द्विगुणित कर देती है।
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  2. कथा में हास्य के साथ दादी की फिक्र भी हुई । लाजवाब लघुकथा सुधा जी !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अत्यंत आभार एवं धन्यवाद मीना जी!उत्साहवर्धन हेतु...।

      हटाएं
  3. गोपेश मोहन जैसवाल11 सितंबर 2020 को 7:07 pm बजे

    घर का जोगी जोगिया, आन-गाँव का सिद्ध !

    जवाब देंहटाएं

  4. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा (११-०९-२०२०) को 'प्रेम ' (चर्चा अंक-३२३८) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    --
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार अनीता जी चर्चा मंच पर रचना साझा करने हेतु।

      हटाएं
  5. गूगल बाबा की मानसिक ग़ुलामी पर अच्छा व्यंग्य किया है सुधा जी आपने । बच्चे तो बच्चे, हम लोग भी इसी जमात में शामिल होते जा रहे हैं । बहरहाल आपकी इस लघुकथा ने याद दिला दिया है कि हमें गूगल पर अति-निर्भर होने से बचना है तथा पुस्तकों एवं अपने बुज़ुर्गों के ज्ञान को गूगल से कमतर नहीं समझना है ।

    जवाब देंहटाएं
  6. "हम्म अपनी दादी नानी तो जायें भाड़ में..... गूगल पे दादी नानी के नुस्खे .....हे मेरे राम जी! क्या जमाना आ गया है"...बिलकुल सही। गूगल गुरु के गुलाम बनकर रह गए है बच्चे,बच्चे क्या अधिकांश बड़े भी। हल्की-फुल्की कहानी के माध्यम से बहुत ही बड़े समस्या की ओर आपने ध्यान आकर्षित किया। सादर नमन सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
  7. आधुन‍िक पीढ़ी और मोबाइल संस्कृत‍ि....पर एक अच्छी व व‍िचारणीय लघुकथा ल‍िखी सुधा जी...बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  8. वर्तमान समय में हर कोई गूगल का गुलाम बन गया है। सिर्फ बच्चों को दोष नही दे सकते। वर्तमान समय का सार्थक चित्रण करती सुंदर लघुकथा, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद ज्योति जी !
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  9. सामयिक वास्तविकता का चित्रण।

    जवाब देंहटाएं
  10. अच्छा व्यंग ...
    समय के हालात लिख दिए अपने आज के ...
    मोबाइल से आगे जहां नहीं है बच्चों का ....

    जवाब देंहटाएं
  11. यथार्थ परिस्थितियों का चित्रण करती रोचक लघुकथा।
    साधुवाद!!!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद एवं आभार आदरणीया
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  12. उनको क्या पता गूगल को भी दादी नानी ने ही दिए हैं नुस्खे..... बहुत सुन्दर..

    जवाब देंहटाएं
  13. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में" शनिवार 20 जुलाई 2024 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद! !

    जवाब देंहटाएं
  14. जी ,तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आपका रचना को मंच प्रदान कलने हेतु ।

    जवाब देंहटाएं
  15. हास्य का पुट लिए हुए आपकी कथा बहुत गहरी बात कह गई सुधा जी ।

    जवाब देंहटाएं
  16. हास्य के साथ कम शब्दों में आपने गहरी बात कहदी सखी। बहुत ही सुन्दर सार्थक और हृदय स्पर्शी लघुकथा

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

दर्द होंठों में दबाकर....

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं