जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

बसंत की पदचाप

spring
                                                                    
                   चित्र साभार प्रिंट्स से


बसंत की पदचाप सुन
शिशिर अब सकुचा रही
कुहासे की चादर समेटे
 ्पतली गली से जा रही ।

हवाएं उधारी ले धरा
पात पीले झड़ा रही
      नवांकुर से होगा नवसृजन
      मन्द-मन्द मुस्करा रही ।

फूली सरसों लहलहाके
सबके मन को भा रही
अमराइयों में झूम-झूमे
   कोकिला भी गा रही ।

शिशिर देखे पीछे मुड़ के
जीते कैसे मुझसे लड़ के !
      रवि-रश्मियां भी खिलखिला के
वसंत-राग गा रही  ।

पंखुड़ियाँ फूलों लदी
सुगन्ध हैंं फैला रही
गुनगुना रहे भ्रमर
  तितलियां मंडरा रही ।


नवेली सी सजी धरा
घूँघट में यूँ शरमा रही
रति स्वयं ज्यों काम संग
 अब धरा में आ रही ।


बसंत ऋतु पर एक और रचना पढ़िए निम्न लिंक पर

टिप्पणियाँ

  1. नवेली सी सजी धरा
    घूँघट में यूँ शरमा रही
    रति स्वयं ज्यों काम संग
    अब धरा में आ रही.......।
    बहुत ही सुंदर रचना, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ ज्योति जी बहुत बहुत धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  2. उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद कुसुम जी !
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  3. मन को मुग्ध करता सुंदर सृजन, प्रणाम।

    जवाब देंहटाएं
  4. उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद अनुराधा जी !
      सस्नेह आभार...।

      हटाएं
  5. शिशिर व बसंत दोनों ही मौसम में सबसे ज्यादा प्यारे होते हैं । एक में प्रकृति सरस हो जाती है तो दूसरे में विविध रंगों में रंग जाती है। आपकी यह रचना इसीलिये प्रभावशाली बनकर उभरी है। बहुत-बहुत शुभकामनाएँ आदरणीया ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद पुरूषोत्तम जी!
      सादर आभार आपका।

      हटाएं
  6. शिशिर देखे पीछे मुड़ के
    जीते कैसे मुझसे लड़ के !
    रवि-रश्मियां भी खिलखिलाके
    वसंत-राग गा रही .........वाह !बेहतरीन सृजन आदरणीया दीदी जी

    जवाब देंहटाएं
  7. सुन्दर बेहतरीन
    बसंत की पदचाप सुन
    शिशिर अब सकुचा रही
    कुहासे की चादर लपेटे
    पतली गली से का रही
    बेहतरीन प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद रितु जी !
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  8. .. पहली बार इतनी सुंदर सुंदर कविताएं बसंत के ऊपर पढ़ने मिली और उनमे सेएक आपकी कविता, वाकई में बहुत ही सुंदर बिंबों का प्रयोग किया है आपने, और बेहद खूबसूरत कविता बंन पड़ी है तो शुरू से पढ़ा तो बस पढ़ती ही चली गई अंत तक ...बधाई आपको इतनी अच्छी रचना के लिए..।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपको कविता अच्छी लगी अनु जी तो मेरा श्रम साध्य हुआ....तहेदिल से धन्यवाद आपका।
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  9. सहृदय धन्यवाद उर्मिला जी !
    ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

    जवाब देंहटाएं
  10. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" में सोमवार 10 फरवरी 2020 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  11. हृदयतल से धन्यवाद यशोदा जी! मेरी रचना को साझा करने के लिए....
    सादर आभार।

    जवाब देंहटाएं
  12. नवेली सी सजी धरा
    घूँघट में यूँ शरमा रही
    रति स्वयं ज्यों काम संग
    अब धरा में आ रही.......

    वाह !!! अनुपम सौंदर्य बिखेरता बसंत की पदचाप ,लाज़बाब सुधा जी ,सादर नमन

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. उत्साह वर्धन करती आपकी सुन्दर प्रतिक्रिया हेतु सहृदय धन्यवाद कामिनी जी।
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  13. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद जेन्नी शबनम जी आपका ....
      सादर आभार।

      हटाएं

  14. हवाएं उधारी ले धरा
    पात पीले झड़ा रही
    नवांकुर से होगा नवसृजन
    मन्द-मन्द मुस्करा रही
    बहुत प्यारा प्रकृति गान !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद मीना जी आपकी सराहना उत्साह द्विगुणित कर देती है...।
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  15. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा सोमवार (17-02-2020) को 'गूँगे कंठ की वाणी'(चर्चा अंक-3614) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    *****
    रवीन्द्र सिंह यादव

    जवाब देंहटाएं
  16. वाह !आदरणीय दीदी बहुत ही सुन्दर मनभावन सृजन किया है आपने.. बेहतरीन 👌👌

    जवाब देंहटाएं
  17. अद्भुत मोहक श्रृंगार भाव! बधाई और आभार इतनी ललित रचना का!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आ.विश्वमोहन जी!

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

दर्द होंठों में दबाकर....

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं