जल संरक्षण पर कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी बचाने का संदेश देती कविता |मनहरण घनाक्षरी पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्...

बदलती सोच 【2】

guldaudi (chrysanthemum)flower


आज शीला कुछ और सहेलियों के साथ विमला के घर बिन बताए पहुँची उसे सरप्राइज देने... लेकिन दरवाजे पर उसके पति नीलेश को देख  सभी के मुँह लटक गये...।

ओह! नीलेश जी आप! ?...सबके मुँह से एक साथ निकला....

जी ! क्यों... मेरा मतलब ,..नमस्ते... आ..आइए...! आइए न..! आ..आप बाहर क्यों हैं ...नीलेश ने हकलाते हुए कहा।

वो... सॉरी नीलेश जी ! हमें लगा कि आप भी अब ऑफिस जाने लगे होंगे...। लॉकडाउन तो अब खत्म हो गया न...।   तो हम विमला से मिलने आ गये बिन बताए......सोचा सरप्राइज देंगे उसे.......पर कोई नहीं हम अभी चलते हैं फिर कभी आयेंगें... माफ करना आपको डिस्टर्ब किया" हिचकिचाते हुए शीला बोली।

अरे नहीं ! डिस्टर्ब कैसा !!  डिस्टर्ब जैसी कोई बात ही नहीं !..आप सभी ने बहुत अच्छा किया ..आइए न..... दीजिए उसे सरप्राइज!!..वो पीछे गेस्ट रूम की सफाई कर रही है......। आप सभी को देखकर सचमुच बहुत खुश एवं आश्चर्यचकित हो जायेगी। वैसे भी कब से बोर हो रहे हैं सब घरों में कैद होकर...।

(नीलेश उन सब को गेस्ट रूम तक छोड़ आये)

अचानक सभी सहेलियों के देखकर विमला सचमुच चौंक गयी,बड़ी खुशी-खुशी हालचाल पूछते हुए सबको बिठाया....।

तो एक सखी बोली ;  "विमला हमें नहीं पता था कि नीलेश जी घर पर हैं हम बिन बताए आ गये, चल अब मिल लिए न हम सब।  अब हमें चलना चाहिए....हैं न ! और सब उसकी की हाँ में हाँ मिलाकर उठने लगे।

"अरे! ऐसे कैसे.....?.. अब आ गये तो बैठना तो पड़ेगा ही ..चलिये आप सब बैठिये  ! मैं अभी चाय नाश्ता लेकर आती हूँ" ।  कहकर विमला जैसे ही निकलने लगी सखियों ने उसका हाथ पकड़कर उसे बिठा दिया और बोली ; "नहीं नहीं...इसकी कोई जरुरत नहीं , वैसे तो हमें निकलना चाहिए पर तुम जिद्द कर रही हो तो थोड़ी देर रुक जाते हैं और गप्पें मारते है यार ! कोई चाय-वाय नहीं....तुम बैठो हमारे साथ। चाय बनाने चली गयी तो गपशप कैसे होंगी हमारी, हैं न"...?   "हाँ सही बात है"  कहकर सब हँसने लगे।

"और अगर चाय-नाश्ता बना बनाया मिल जाय तो ?   गपशप में कोई व्यवधान भी नहीं होगा , है न... दरवाजे पर चायनाश्ते की ट्रे हाथ में लिए नीलेश ने हँसते हुए मजाकिया लहजे में कहा ।

"अरे! नीलेश जी ! ओह !...आपने क्यों कष्ट किया"?...नीलेश को देखकर सब एक साथ सकुचाते हुए  हिचकिचाकर  बोली।

विमला ने झट से नीलेश के हाथ से ट्रे ली और बोली,  "मैं आ ही रही थी आपने क्यों ? ओह! (अफसोस और हिचक उसके चेहरे पर साफ झलक रहा था)

उन सबकी मनोस्थिति भाँपकर नीलेश अपनी पत्नी विमला के और करीब आकर बड़े प्यार से बोला; "श्शश.. क्यों...मैं क्यों नहीं ? जब मेरे दोस्त घर पर आते हैं,  तो आप भी इसी तरह लाती हैं न हमारे लिए चाय नाश्ता!.. फिर मैं ले आया तो कष्ट कैसा...?

हाँ ! ऐसा मैंने पहले कभी नहीं किया इस गलती का एहसास हो गया है मुझे....पर वो कहते हैं न जब जागो तभी सवेरा ! (मुस्कुराते हुए)

बस समझो कि मैं भी अभी - अभी जागा हूँ...। अब आप सभी बेफ्रिक होकर आराम से गपशप करते हुए चाय-नाश्ता कीजिए "। 

हाथ में ट्रे लिए विमला मन्त्रमुग्ध सी पति को देखती ही रह गयी...आश्चर्य खुशी और ढ़ेर सारा प्यार उसकी आँखों में साफ झलक रहा था और सभी सखियों की नजरों में नीलेश के लिए सम्मान।



टिप्पणियाँ

  1. बहुत बढ़िया ..... बदलनी ही चाहिए अब सोच ।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बढ़िया विषय चुना आपने,धीरे धीरे स्थितियां पहले से बेहतर हो रही हैं,सार्थक कहानी ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद जिज्ञासा जी! सराहनीह प्रतिक्रिया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु।
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  3. बहुत सुन्दर सोच ।अत्यन्त सुन्दर सृजन सुधा जी!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 घरेलू हिंसा1 चौपाई1 जल संरक्षण पर कविता1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पारिवारिक रिश्ते1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी2 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माँ का त्याग1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा19 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा प्रेरक लघुकथा रिश्ते मनमुटाव संवाद जीवन दर्शन1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं