जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

उफ्फ ! ये बच्चे भी न..



pomegranateseeds


माँ--बिन्नी तुमने अभी तक फल नहीं खाये ? चिप्स कुरकुरे तो फट से चटकारे ले लेकर खाते हो और फलों के लिए नाक-मुँह सिकोड़ते हो ।  अरे कम से कम ये अनार के दाने तो खा लिये होते !                           क्या होगा तुम्हारा ?   पौष्टिकता कहाँ से आयेगी शरीर में ? आ इधर आ मेरे सामने !  और ये सारे फल खाकर खत्म कर !

बिन्नी--   माँ ! मन नहीं हैं फल खाने का........और ये अनार ! ये मुझे क्या पौष्टिक बनायेंगे , देखो न माँ! इन्हें तो खुद ही हीमोग्लोबिन की जरुरत है ।....

मुट्ठी भर अनार उठा कुछ खाती कुछ गिराती बिन्नी वहाँ से खिसक ली।

माँ ने अनार के सफेद दानों को गौर से देखा और बुदबुदाते हुए बोली सच में हीमोग्लोबिन की जरूरत तो है इन्हें.....और हँसी रोक न पायी।



घी सीधी उँगली से न निकले तो......

धड़ाम की आवाज सुनकर पल्लवी हड़बड़ाकर भागते हुए सासू माँ के कमरे में पहुँची तो वहाँ का नजारा देखकर दंग रह गयी... टॉफियों का डिब्बा फर्श में ओंधा गिरा है और तनु और मनु (उसके बेटे)  लपक लपक कर कमरे में बिखरी टॉफियां उठाकर अपनी जेब भर रहे हैं....।

ये क्या है तनु मनु ? ये डिब्बा क्यों गिराया तुमने ?टॉफी चाहिए थी तो माँग भी तो सकते थे न ? पल्लवी ने सख्त लहजे में फटकार लगाई तो दोनों बड़ी मासूमियत से बोले माँगते तो बस दो - दो टॉफी मिलती न मम्मा ! पर हमें ज्यादा चाहिए थी।

दो- दो टॉफी कम हैं क्या?...और ज्यादा पाने के लिए पूरा डिब्बा ही उलट दिया तुमने ?  क्यों ...?   गुस्से से तिलमिलाते हुए उसने पूछा।

 हाँ मम्मा ! आज दादी ने कहा न सुबह जब घी सीधी उँगली से न निकले तो....तो  डिब्बा उल्टा करना पड़ता है।

 डिब्बा उल्टा ?..... अरे !  ऐसा कब कहा दादी ने ? दादी ने तो ये  कहा कि उँगली टेढ़ी करनी पड़ती है....।

पर उँगली क्यों टेढ़ी करनी मम्मा ..?    हमने तो डिब्बा ही उलट दिया...एक दूसरे के हाथ से ताली बजा दोनों  खिलखिलाते हुए वहाँ से फरार हो गये और पल्लवी मुहावरे मे ही उलझी रह गयी।




पढ़िए बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश करती एक माँ पर आधारित लघु कथा निम्न लिंक पर

● नोबची

टिप्पणियाँ

  1. बहुत प्यारी लघुकथाएं हैं सुधा जी।
    बच्चों की मासूमियत उनकी ये शरारतें उनकी बचपन की
    अनमोल स्मृतियाँ ही माता-पिता के बुढ़ापे का खज़ाना होती हैं।
    बेहद जीवंत चित्रण करती है आपकी लेखनी।

    सस्नेह।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद प्रिय श्वेता जी आपकी सराहनीय प्रतिक्रिया से लेखन सार्थक हो गया।सस्नेह आभार।

      हटाएं
  2. उफ़्फ़ ! ये बच्चे । बहुत सुंदर लघुकथा ।
    यूँ ये संस्मरण भी हो सकते हैं ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद आ.संगीता जी ! वैसे सही कहा आपने ये संस्मरण हो सकते थे पर मुझे संस्मरण लिखना नहीं आता अभी। सीखने की कोशिश करुंगी।
      सादर आभार ।

      हटाएं
  3. बहुत ही प्यारी लघुकथाएँ हैं ये सुधा दीदी। बच्चों की शरारते बडो कब गुस्वे को रफ़ा दफा हो जाती है।

    जवाब देंहटाएं
  4. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार ज्योति जी!

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत बहुत सुन्दर रोचक लघु कथाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  6. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (22-8-21) को "भावनाओं से हैं बँधें, सम्बन्धों के तार"(चर्चा अंक- 4164) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है,आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी। आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें
    ------------
    कामिनी सिन्हा


    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक आभार एवं धन्यवाद कामिनी जी!मेरी रचना को चर्चा मंच पर साझा करने हेतु।आपको भी सपरिवार रक्षाबंधन की अनंत शुभकामनाएं।

      हटाएं
  7. बहुत सुन्दर .., दोनों लघुकथाएँ एक से बढ़ कर एक ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बाल सुलभ कहानियां किस्से गुदगुदाते हैं मन को ... पर बहुत कुछ कह भी जाते हैं ...
    रोचक किस्सा ...

    जवाब देंहटाएं
  9. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार नासवा जी!

    जवाब देंहटाएं
  10. बाल मन को पढ़ती,गढ़ती बहुत प्यारी कहानियाँ, बधाई हो सुधा जी।

    जवाब देंहटाएं
  11. आभारी हूँ जिज्ञासा जी! आपकी अनमोल प्रतिक्रिया के लिए।
    बहुत बहुत धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दर्द होंठों में दबाकर....

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी1 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं