जल संरक्षण कविता | पानी का करो संचय | मनहरण घनाक्षरी

चित्र
परिचय जल ही जीवन का आधार है, फिर भी बढ़ती जनसंख्या, जल का अपव्यय, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुत मनहरण घनाक्षरी "पानी का करो संचय" जल बचाने, वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रकृति के संतुलन का प्रेरक संदेश देती है। आइए, इस कविता के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और उसे सहेजने का संकल्प लें ।        पानी का करो संचय मत करो अपव्यय जल से ही जीवन है जल को बचाइये । खेती - बाड़ी घर बार जल ही जीवन सार प्रभु का है वरदान सबको बताइये। बहता है अविरल नदियों में कल-कल नदियों को स्वच्छ कर मधुता बढ़ाइये जल है सभी की जान प्रकृति हितैषी मान  बूँद बूँद संचय की मुहिम चलाइये जल तो है अनमोल नल नहीं व्यर्थ खोल इसका महत्व जान व्यर्थ ना बहाइये सुनो जल की जुबानी  चुक रहा सब पानी कर लो जतन शीघ्र समय ना गंवाइये अतिवृष्टि अनावृष्टि बिगड़ी समस्त सृष्टि वन से है संतुलन वृक्ष भी लगाइये ग्रीष्म में बढ़ा है ताप जल कुंड बने भाप सूखती धरा है आ...

विचार मंथन

 

brainstorming
चित्र साभार pixabay.com ,से



"कुछ नहीं है हम इंसान,

मूली हैं ऊपर वाले के खेत की" ।

सुना तो सोचा क्या सच में

हम मूली (पौधे) से हैं ऊपर वाले के 

सृष्टि रूपी खेत की ?


क्या सचमुच उसके लिए 

हम वैसे ही होंगे जैसे हमारे

लिए खेत या गमलों में उगे उगाये पौधे ?


देखा छोटे से गमले में उगी अनगिनत पौध को !


हर पौधा बढ़ने की  कोशिश में 

अपने हिस्से का सम्पूर्ण पाने की लालसा लिए 

अपने आकार को संकुचित कर

बस ताकता है अपने हिस्से का आसमान ।


खचाखच भरे गमले के उन 

नन्हें पौधों की तकदीर होती माली के हाथ !


माली की मुट्ठी में आये 

मिट्टी छोड़ते मुट्ठी भर पौधे 

नहीं जानते अपना भविष्य 

कि कहाँ लेंगे वे अपनी अगली साँस ?


किसे दिया जायेगा नये खाद भरे 

गमले का साम्राज्य ?

या फिर फेंक दिया जायेगा

कहीं कचड़े के ढ़ेर में !


नन्हीं जड़ें एवं कोपलें

झुलस जायेंगी यूँ ही तेज धूप से,

या दफन कर बनाई 

जायेगी कम्पोस्ट !


या उसी जगह यूँ ही 

अनदेखे से जीना होगा उन्हें ।

और मौसम की मर्जी से 

पायेंगे धूप, छाँव, हवा और पानी ।


या एक दूसरे की ओट में कुछ

सड़ गल कर सडा़ते रहेंगे

दूसरों को भी ।

या फिर अपना रस कस देकर 

मिटायेंगे दूसरों की भूख ।


जो भी हो जिसके साथ

वही तो है न उसकी तकदीर !


तो ऐसे ही उपजे हैं

सृष्टि में हम प्राणी भी  ?

अपनी -अपनी तकदीर लिए

एक पल की खुशी

एक पल में गम

कहीं मरण तो कहीं जनम  !


कहीं प्राकृतिक तो कहीं 

स्वयं मानव निर्मित आपदाओं को झेलते

कुछ मरे तो कुछ अधमरे, 

कुछ बिखरे तो कुछ दबे पार्थिव-शरीर !


जैसे छँटाई हो सृष्टि की !


फिर किसको नसीब हो जिंदगी 

और किसको मिले मौत !

 वो भी ना जाने कैसी


जिंदगी की भी तो

वही गिनती की साँसे !

तिस पर रेत के मानिंद फिसलता ये वक्त!


साथ ही माया-मोह का जंजाल 

संवेदनाएं और ये जज्बात !

उलझते ऐसे कि भूल ही जाते अपना अस्तित्व


बीज से बाली तक के

इस अनोखे सफर में 

खुद को शहंशाह समझने की 

भूल फिर-फिर दोहराते

और पसारते जड़ों को ज्यादा मिट्टी लेने की चाह में

तब तक जब तक कि 

खुद मिट्टी ना हो जाते ।



टिप्पणियाँ


  1. हृदयतल से धन्यवाद आ.शास्त्री जी ! मेरी रचना को चर्चा मंच के लिए चयन करने के लिए।
    सादर आभार आपका ।

    जवाब देंहटाएं
  2. क्या सचमुच उसके लिए
    हम वैसे ही होंगे जैसे हमारे
    लिए खेत या गमलों में उगे उगाये पौधे ?
    शायद हम उसके लिए वैसे ही हो.., जैसा आपने
    कहा है ।बहुत सुन्दर सृजन ।








    जवाब देंहटाएं
  3. रोचक कल्पना की है। शायद वैसे ही होंगे पौध से।

    जवाब देंहटाएं
  4. जीवन अक्सर यूँ ही सोचने को विवश करता है जब तक बहुत सारे प्रश्नों के जवाब नहीं मिल जाते पर यह इतना आसान भी नहीं। दिल के क़रीब सराहनीय रचना🌹

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुंदर कहा प्रिय सुधा दी फसल हैं ऊपर वाले के खेत की।
    मूली के बहाने बहुत सुंदर सृजन।
    सादर स्नेह

    जवाब देंहटाएं
  6. गहन विचार सुधा जी सचमुच आपके कहे मुताबिक कई बार महसूस होता है कि हम विधाता के गमले के पौधे ही है, और न जाने कौन से परिणाम को अग्रसर।
    बहुत सुंदर अप्रतिम कल्पना और विचार शक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  7. पसारते जड़ों को ज्यादा मिट्टी लेने की चाह में

    तब तक जब तक कि

    खुद मिट्टी ना हो जाते ।

    ये अस्वीकार करते हुए कि"परमात्मा का हम कोई जोर नहीं है"
    सच, इस सृष्टि में हम भी ईश्वर के बगीचे के पौधे ही तो है।
    आध्यात्मिक विचार लिए बहुत ही सुन्दर सृजन आदरणीया सुधा जी 🙏

    जवाब देंहटाएं
  8. पौधे के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से जीवन का सम्पूर्ण दर्शन करा दिया आपने। सचमुच हम नहीं जानते कि कल क्या होगा? मूली की तरह ही हम बेबस है।

    जवाब देंहटाएं
  9. और लोग दूसरों को कह देते हैं की तुम किस खेत की मूली हो ......... मनुष्य जीवन की तुलना पौधों से करती गहन अभिव्यक्ति .

    जवाब देंहटाएं
  10. मूली का संदर्भ ले जीवन को रखेंकित करती सारगर्भित रचना । सार्थक जीवन दर्शन ।

    जवाब देंहटाएं
  11. दार्शनिक भावों से परिपूर्ण!!!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

दर्द होंठों में दबाकर....

विश्वविदित हो भाषा

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल10 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 गीतात्मक कविता1 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पाँच लिंकों का आनंद स्थापना दिवस1 पारिवारिक कहानी1 पावस पर कविता1 पुस्तक समीक्षा1 प्रकृति1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी1 मनहरण घनाक्षरी छंद5 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 माता पिता1 मुक्तक3 मुहावरे पर आधारित लघुकथा1 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 वर्षा ऋतु1 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 शुभकामना कविता1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी लघुकथा माँ का त्याग प्रेरक लघुकथा प्रेरणादायक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं