संदेश

दिसंबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों को समझाने का सही तरीका – सासू माँ की सीख देने वाली कहानी

चित्र
क्या आपका बच्चा भी जिद करता है? जानिए एक छोटी सी कहानी से बड़ा parenting मंत्र…   बच्चों को डांटने के बजाय प्यार और धैर्य से समझाना क्यों जरूरी है? पढ़िए सासू माँ की सीख देती यह प्रेरणादायक हिंदी कहानी। आरव की जिद और निधि की परेशानी माँजी, आरव बहुत जिद्दी है...।  मैंने उसे कितना समझाया, पर वो माना ही नहीं… और आपने तो पल भर में मना लिया। कैसे माँजी? आप कैसे मना लेती हैं उसे? उसे क्या, आप तो सभी बच्चों को मना लेती हैं… आश्चर्य भरी मुस्कान के साथ निधि अपनी सासू माँ से पूछ ही रही थी कि तभी प्रीति (देवरानी) ने किचन से आवाज लगाई— किचन में छोटी सी सीख “दीदी, ज़रा ये दूध पतीली में डाल दीजिए न…  मुझसे गिर जाता है। पैकेट से डालते वक्त दूध उछल कर बाहर गिर जाता है।” सिखाने का तरीका निधि किचन में गई और दूध पतीली में डालते हुए बोली— “अरे ! ऐसे कैसे गिर जाता है तुमसे दूध? देखो, धीरे-धीरे डालो… पतली धार में। अगर एकदम से ज्यादा दूध डालोगी, वो भी खाली पतीले में, तो उछलेगा ही न।” सासू माँ दूर से सब सुनकर मुस्कुरा रही थीं। थोड़ी देर बाद निधि चाय लेकर आई और सासू माँ को देते हुए फिर बोली— “अब ...

इधर कुआँ तो उधर खायी है.....

चित्र
  अपने देश में तो आजकल चुनाव की लहर सी आयी है। पर ये क्या ! मतादाताओं के चेहरे पर तो गहरी उदासीनता ही छायी है । करें भी क्या, हमेशा से मतदान के बाद जनता देश की बहुत पछतायी है । इस बार जायेंं तो जायें भी कहाँँ इधर कुआँ तो उधर खायी है । चन्द सफलताओं के बाद ही भा.ज.पा में तो जाने कैसी अकड़ सी आयी है । अपने "पी.एम" जी तो बस बाहर ही छपलाये देश को भीतर से तो दीमक खायी है । बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी और मंहगाई में रत्ती भर भी कमी नहीं आयी है । शिशिर  की ठण्ड से ठिठुरकर मरते गरीब जाने कहाँ सरकार ने कम्बल बँटवायी हैं ? इस बार जायें तो जायें भी कहाँ इधर कुआँँ तो उधर खायी है । कॉंग्रेस की जी-तोड़, कमर-कस मेहनत शायद रंग ले भी आयेगी । मुफ्त ये,मुफ्त वो, मुफ्त सो,का लालच देकर शायद बहुमत पा भी जायेगी । जरूरत, लालच,या मजबूरी (जो भी कहो) बेचकर अपने बेसकीमती मत को फिर नये नेता के बचकानेपन पर सारी जनता सिर धुन-धुनकर पछतायेगी । रुको ! देखो !समझो ! परखो ! फिर सही चुनो ! लिखने में मेरी तो लेखनी भी कसमसाई है । हमेशा से यहाँ यूँ ही ठगी गय...

फ़ॉलोअर