बदलती सोच 【1】
पहले से ही खचाखच भरी बस जब स्टॉप पर रुकी तो बहुत से लोगों के साथ एक शराबी भी बस में चढ़ा जो खड़े रह पाने की हालत में नहीं था...।
सभी सीट पहले से ही फुल थी, उसे लड़खड़ाते देख बस में खड़ी महिलाएं इधर उधर खिसकने की कोशिश करने लगी।
तभी एक उन्नीस - बीस साल की लड़की अपनी सीट से उठी और शराबी को सीट पर बैठने का आग्रह किया। शराबी बड़े रौब से लड़खडा़ती आवाज में बोला, "इट्स ओके…आइ विल मैनेज"...।
लड़की ने बस कंडक्टर से इशारा कर शराबी को अपनी सीट पर बिठा दिया।
बस में खड़ी सभी महिलाओं के चेहरे पर सहजता के भाव साफ नजर आ रहे थे .....
अब वह लड़की भी उन्ही के साथ खड़ी थी।
तभी एक बुजुर्ग महिला बस के झटके से गिरने को हुई तो लड़की ने उन्हें सम्भाला और पास में बैठे लड़के से बोली "भाई क्या आप अपनी सीट इन ऑण्टी को दे सकते हैं"...?
लड़का तपाक से बोला "मैं आपकी तरह बेवकूफ नहीं हूँ, कि अपनी सीट दूसरों को देकर धक्के खाता फिरूँ...। आपने उस शराबी को सीट क्यों दी ? देनी ही थी तो इन ऑण्टी जैसे लोंगो को देती जो खड़े रहने में अक्षम हैं..... और वैसे भी तुम्हारी सीट तो महिला आरक्षित सीट थी न"....?
लड़की बड़े शान्त स्वर मे बोली ,"ठीक है भाई! मैंने तो आपसे सिर्फ पूछा है...देना, न देना, ये आपकी इच्छा है....और रही बात मेरी सीट की , तो वह आदमी नशे में होश खोया है और इतनी सारी महिलाओं के साथ खड़े होकर वह होश में आना भी नहीं चाहता....।
ऐसे ही लोगों की वजह से न जाने कितनी महिलाओं को छेड़छाड़ जैसी बेहूदा हरकतों से गुजरना पड़ता है, इसीलिए मैंने उसे अपनी आरक्षित सीट दे दी। क्योंकि ऐसे लोग हम महिलाओं के आस-पास न हों तो हमें आरक्षण की कोई खास आवश्यकता भी नहीं"।
लड़की की बात सुनकर अन्य कई युवा उठकर बस में खड़े बुजुर्गों और असमर्थों को अपनी सीट पर बिठाकर स्वयं खड़े होकर सफर करने लगे।
चित्र साभार गूगल से.....
बहुत बहुत सराहनीय सुन्दर संदेश वाहक रचना |
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
हटाएंतहेदिल से धन्यवाद आ.आलोक जी!
हटाएंसादर आभार।
सटीक सोच के साथ
जवाब देंहटाएंसटीक शिक्षा भी..
आभार जागरूकता संदेश के लिए
सादर..
हार्दिक धन्यवाद आ. सर!
हटाएंसादर आभार।
समझदारी दिखाना और उस पर अमल भी करना जरूरी है ...
जवाब देंहटाएंकहानी के माध्यम से बहुत खुच कहा है आपने ...
जी, अत्यंत आभार एवं धन्यवाद आपका।
हटाएंआपकी कहानी आज के दौर में महिलाओं के हालात से रूबरू करा गई,काश कि लोगों को कुछ तो समझ आए,यथार्थ का बखूबी चित्रण किया है, आपने ।p
जवाब देंहटाएंलड़की समझदार निकली। सार्थक लघुकथा।
जवाब देंहटाएंतहेदिल से धन्यवाद वीरेन्द्र जी!
हटाएंहार्दिक धन्यवाद मीना जी मेरी रचना को
जवाब देंहटाएंचर्चा मंच में स्थान देने हेतु...।
सस्नेह आभार।
सार्थक लघु कथा ।
जवाब देंहटाएंअत्यंत आभार एवं धन्यवाद, आ. संगीता जी!
हटाएंसुन्दर संदेश देती लघुकथा....
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद एवं आभार नैनवाल जी!
हटाएंबेहतरीन संदेश सुधा जी ,ऐसे लोग हम महिलाओं के आस पास ना हो तो हमे आरक्षण की आवश्यकता ही नहीं ।
जवाब देंहटाएंवाह बेहतरीन
अत्यंत आभार एवं धन्यवाद रितु जी!
हटाएंबहुत सुंदर लघुकथा।
जवाब देंहटाएंसादर
हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रिय अनीता जी!
हटाएंसुधा दी, सुंदर सन्देश देती लघुकथा।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर, सटीक रचना...🌹🙏🌹
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद एवं आभार शरद जी!
हटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर और सार्थक लघुकथा।
जवाब देंहटाएंसस्नेह आभार एवं धन्यवाद सखी!
हटाएंसच में नयी सोच । सशक्त सृजन ।
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद एवं आभार अमृता जी!
हटाएंबहुत सुंदर और प्रेरक लघु कथा सुधा जी।
जवाब देंहटाएंआईना दिखाती सी।
सस्नेह।
अत्यंत आभार एवं धन्यवाद कुसुम जी!
हटाएंबहुत सुंदर कहानी प्रिय सुधा जी। बेटियाँ बहुत मेधावान और तत्काल निर्णय लेने में सक्षम हैं। अब वे दया या कृपा की पात्र नहीं होती। बसों और दैनिक जीवन में उनके हौंसले बुलंद है। प्रेरक कथानक के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ❤🌹🌹🙏🌹
जवाब देंहटाएंतहेदिल से धन्यवाद प्रिय रेणुजी !
हटाएंसस्नेह आभार।
आपने अच्छा लिखा है , सुंदर रचना.
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद आपका रश्मि जी!
हटाएंब्लॉग पर आपका स्वागत है।
वाह! सन्देश देती सुन्दर लघुकथा।
जवाब देंहटाएंबगैर कुछ जाने बोलना लोगों की आदत है,इस तरह के जवाब से ही इनकी बन्द अक्ल खुलती है, बहुत खूब लाजवाब, बेहतरीन पोस्ट सुधा जी, हार्दिक बधाई हो
जवाब देंहटाएंहृदयतल से धन्यवाद एवं आभार ज्योति जी!
हटाएंआप की पोस्ट बहुत अच्छी है आप अपनी रचना यहा भी प्राकाशित कर सकते हैं, व महान रचनाकरो की प्रसिद्ध रचना पढ सकते हैं।
जवाब देंहटाएंहृदयतल से धन्यवाद अमित जी!
हटाएंब्लॉग पर आपका स्वागत है।
यह लघुकथा तो सचमुच बहुत ही अच्छी है सुधा जी। अभिनंदन आपका।
जवाब देंहटाएंअत्यंत आभार एवं धन्यवाद जितेंद्र जी!
हटाएंवह आदमी नशे में होश खोया है और इतनी सारी महिलाओं के साथ खड़े होकर वह होश में आना भी नहीं चाहता....
जवाब देंहटाएंवाह! बस एक पंक्ति में इतना करारा तमाचा!!!
हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.विश्वमोहन जी!
हटाएं