तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित तीन कुण्डलिया
कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।
भारत महान
सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान ।
शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।
है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली ।
सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली ।
कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे ।
भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।।
हार
हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश ।
सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।।
मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते ।
गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।।
कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार ।
करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।।
बिचलित
विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम ।
साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।।
मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता ।
मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।।
कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित ।
मन में रखते धैर्य, कभी ना होते विचलित।।
निष्कर्ष
✍️ लेखन प्रेमियों के लिए
कविता, विचार और मन की भावनाएँ अक्सर शब्दों का रूप ले लेती हैं। यदि आप भी अपने भावों को लिखकर सहेजना पसंद करते हैं, तो यह लेखन डायरी देख सकते हैं।
👉 यह लेखन डायरी CORPORATE PORIUM Diary

आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर रविवार 21 जून 2026 को लिंक की गयी है....
जवाब देंहटाएंhttp://halchalwith5links.blogspot.in पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!
!
हार्दिक आभार एवं धन्यवाद आ. रविंद्र जी !मेरी रचना चयन कर साझा करने के लिए ।
हटाएंवाक़ई प्रेरणा देती कुंडलियाँ
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद एवं आभार अनीता जी !
हटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंअत्यंत आभार एवं हार्दिक धन्यवाद हरीश जी !
हटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद एवं अत्यंत आभार आ. जोशी जी !
हटाएंबहुत सुन्दर और प्रेरणादायक कुण्डलियाँ सुधा जी !
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद एवं आभार मीना जी !सराहनीय समीक्षा से उत्साहवर्धन के लिए ।
हटाएंबहुत अच्छी कुंडलियां रची हैं सुधा जी आपने। 'अनुभूति' पत्रिका में प्रकाशन हेतु बधाई आपको। ऐसा लगता है कि तृतीय कुंडली में 'व' के स्थान पर 'ब' का प्रयोग संभवतः आपने जान-बूझकर किया है, यह कोई त्रुटि नहीं है।
जवाब देंहटाएंतहेदिल से धन्यवाद आदरणीय जितेंद्र जी सराहनीय समीक्षा के साथ त्रुटि की ओर ध्यान दिलाने के लिए ।
हटाएंसादर आभार आपका ।