संदेश

मार्च, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

बदलती सोच 【1】

चित्र
पहले से ही खचाखच भरी बस जब स्टॉप पर रुकी तो बहुत से लोगों के साथ एक शराबी भी बस में चढ़ा जो खड़े रह पाने की हालत में नहीं था...। सभी सीट पहले से ही फुल थी, उसे लड़खड़ाते देख बस में खड़ी महिलाएं इधर उधर खिसकने की कोशिश करने लगी। तभी एक उन्नीस - बीस साल की लड़की अपनी सीट से उठी और शराबी को सीट पर बैठने का आग्रह किया। शराबी बड़े रौब से लड़खडा़ती आवाज में बोला, "इट्स ओके…आइ विल मैनेज"...। लड़की ने बस कंडक्टर से इशारा कर शराबी को अपनी सीट पर बिठा दिया। बस में खड़ी सभी महिलाओं के चेहरे पर सहजता के भाव साफ नजर आ रहे थे ..... अब वह लड़की भी उन्ही के साथ खड़ी थी। तभी एक बुजुर्ग महिला बस के झटके से गिरने को हुई तो लड़की ने उन्हें सम्भाला और पास में बैठे लड़के से बोली "भाई क्या आप अपनी सीट इन ऑण्टी को दे सकते हैं"...? लड़का तपाक से बोला "मैं आपकी तरह बेवकूफ नहीं हूँ, कि अपनी सीट दूसरों को देकर धक्के खाता फिरूँ...। आपने उस शराबी को सीट क्यों दी ? देनी ही थी तो इन ऑण्टी जैसे लोंगो को देती जो खड़े रहने में अक्षम हैं..... और वैसे भी तुम्हारी सीट तो महिला आरक्षित सीट थी न"....?   लड़की बड़...

अहा ! कितने व्यूअर् होंगे !

चित्र
  अपनी चादर में पैर रुकते नहीं जमाने के ऐसे फैला कि हक उसी का है । चुप है दूजा कि छोड़ रहने दो, कलह न हो वो तो निपट कायर ही समझ बैठा है। शान्ति से शान्ति की वार्ता अगर चाहे कोई गीदड़ भभकी से भय बनाके ऐसे ऐंठा है। शेर कब तक सहे गीदड़ की ये ललकार आखिर एक गर्जन से ही लाचार छुपा दुबका है। करें तो क्या करें बिल में छुपे इन जयचन्दों का कहीं अर्जुन भी वही प्रण लिए ऐंठा हैं। तमाशा देखने को हैं कितने आतुर  देखो ! मुँह में राम बगल में छुरी दबा के बैठा है। मदद की गुहारें भी हवा में दफन होती हैं यहाँ इयरफोन में सुनने लायक ही कौन रहता है । महाभारत हुआ तो अहा ! कितने 'व्यूअर' होंगे ! कलयुगी व्यास अब वीडियो बनाने बैठा है।

पाई-पाई जोड़ती

चित्र
  कमाई अठन्नी पर खरचा रुपया है तिस पे मंहगाई देखो कमर है तोड़ती सिलटी दुफटी धोति तन लाज ढ़क रही  पेट काट अपना वो पाई-पाई जोड़ती। तीस में पचास सी बुढ़ायी गयी सूरत से व्याधियां भी हाड़ -मांस सब हैं निचोड़ती सूट-बूट पहन पति,नजर फेर खिसके आज अकल पे निज अब , सर-माथ फोड़ती। मन तोड़ पाई जोड़ , संचित करे जो धन रोगन शिथिल तन ,  कुछ भी न सोहती सेहत अनमोल धन, बूझि अब दुखी मन मन्दमति जान अपन भाग अब कोसती। चित्र साभार  ' pixabay .com' 🙏हार्दिक आभार आपका🙏 पढिये मेरी एक और रचना निम्न लिंक पर ●  आज मौसम का रुख जब उसे समझ आया

नयी सोच

चित्र
 ठुड्डी को हथेली में टिकाए उदास बैठी बिन्नी से माँ ने बड़े प्यार से पूछा, "क्या हुआ बेटा ये उदासी क्यों"? "मम्मा ! आज मेरे इंग्लिश के मार्क्स पता चलेंगें " "तो ? आपने तो अच्छी तैयारी की थी न एक्जाम की !फिर डर क्यों ? मम्मा ! मुझे लगता है, मैं फेल हो जाउंगी। अरे ! नहीं बेटा ! शुभ-शुभ बोलो, और अच्छा सोचो ! वो कहते हैं न , बी पॉजिटिव ! हम्म, कहते तो हैं पर क्या करूं मम्मा ! खुशी चाहिए तो गंदा सोचना ही पड़ता है । अरे !  ये क्या बात हुई भला ! अच्छा सोचोगे तब अच्छा होगा न ! और बुरा सोचोगे तो बुरा ही होगा, खुशी भी कहाँ से मिलेगी बेटा ! ओह मम्मा ! अच्छा सोचती हूँ तो एक्सपेक्टेशन बढ़ती है, फिर जो भी मार्क्स आते हैं वो कम लगने लगते हैं, फिर दुखी होती हूँ । और इसके अपॉजिट बुरा सोचकर एक्सपेक्टेशन खतम, फिर जो भी मार्क्स आयें वो खुशी देते हैं । इसीलिये खुशी चाहिए तो बुरा सोचना ही पड़ता है मम्मा ! हैं  ! कहते हुए अब माँ असमंजस में पड़ गयी। चित्र ,साभार गूगल से पढ़िए एक लघु कहानी ●  सोसायटी में कोरोना की दस्तक

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं