संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

मन कभी वैरी सा बनके क्यों सताता है

चित्र
  मन कभी वैरी सा बन के क्यों सताता है ? दिल दुखी पहले से ही फिर क्यों रुलाता है ? भूलने देता नहीं बीते दुखों को भी आज में बीते को भी क्यों जोड़े जाता है ? हौसला रखने दे, जा, जाने दे बीता कल, आज जो है, बस उसी में जी सकें इस पल । आने वाले कल का भी क्यों भय दिखाता है ? मन कभी वैरी सा बन के क्यों सताता है ? हर लड़ाई पार कर जीवन बढ़े आगे, बुद्धि के बल जीत है, दुर्भाग्य भी भागे । ना-नुकर कर,  क्यों उम्मीदें तोड़ जाता है ? मन कभी वैरी सा बन के क्यों सताता है ? मन तू भी मजबूत हो के साथ देता तो, दृढ़ बन के दुख को आड़े हाथ लेता तो, बेबजह क्यों भावनाओं में डुबाता है ? मन कभी वैरी सा बन के क्यों सताता है ? यंत्र है तन, मन तू यंत्री, रहे नियंत्रित जो पा सके जो चाहे, कुछ भी ना असम्भव हो? फिर निराशा के भँवर में क्यों फँसाता है ? मन कभी वैरी सा बन के क्यों सताता है ?

बरसी अब ऋतुओं की रानी

चित्र
बरसी अब ऋतुओं की रानी झटपट सबने छतरी तानी भरने लगा सड़कों पे पानी धरा ने ओढ़ी चूनर धानी नभ में काले बादल  छाये गरज-गरज के इत-उत धाये नाचे मोर पंख फैलाये कोयल मीठी धुन में गाये गर्मी से कुछ राहत पाकर दुनिया सारी चहक उठी बूँदों की सरगोशी सुनकर सोंधी मिट्टी महक उठी पी-पी रटने लगा पपीहा दादुर भी टर -टर बोला झन झन कर झींगुर ने भी  अब अपना मुँह है खोला पल्लव-पुष्पों की मुस्कान हरियाये हैं खेत-खलिहान घर-घर में पकते पकवान हर्षित हो गये सभी किसान । पढ़िए उस पावस पर आधारित मेरी एक रचना जब कोरोना काल में लॉकडाउन जैसी मजबूरी के चलते बड़ी मुश्किल से प्रवासी अपने घर -गाँव पहुँचे... ●  पावस में इस बार

सिर्फ गृहिणी !

चित्र
नन्हीं सी भव्या ने अभी - अभी स्कूल जाना शुरू  किया, वह रोज कुछ न कुछ बहाने  बनाती, ताकि स्कूल न जाना पड़े ।  आज तो जिद्द पर अड़ गयी कि मुझे डॉली (गुड़िया) को भी अपने साथ स्कूल ले जाना है। भावना के बहुत समझाने पर भी जब वह न मानी तो थक -हारकर उसने कहा , "अमित ! ले जाने देते हैं इसे आज गुड़िया स्कूल में, बाद में टीचर समझा बुझाकर बैग में रखवा देंगी । ऐसे रोज - रोज रुलाकर भेजना अच्छा नहीं लगता। है न अमित !  पर अमित ने तो जैसे उसे सुना ही नहीं । बड़े गुस्से में बेटी को झिंझोड़कर उससे गुड़िया छीनकर फेंक दी। डाँट-डपट कर रोती हुई बच्ची को स्कूल छोड़ने चला गया ।   बेटी को रोते हुए जाते देख भावना बहुत दुःखी हुयी , उसका मन किसी काम में नहीं लग रहा था । उसे आज अमित का व्यवहार भी बड़ा अजीब लगा, वह सोचने लगी कैसे पापा हैं अमित ? कैसे झिंझोड़ दिया हमारी नन्हीं सी बच्ची को ! सोचते सोचते वह अपने बचपन की यादों में खो गयी । अपने पापा को याद करने लगी कि एक मेरे पापा थे,  मेरे प्यारे पापा ! उसकी आँखें छलछला गयी उस दिन को याद करके, जब उसने बचपन में कान की एक बाली गुम हो जाने पर बिना ब...

गैरों के हाथों ना सौंप दें ,यारा ! निज जीवन का रिमोट

चित्र
जीवन है अपना, आओ स्वयं को  स्वयं ही करना सीखें प्रमोट ! गैरों के हाथों ना सौंप दें, यारा ! निज जीवन का रिमोट ! किसने जाना किन हालों में कैसा जीवन हमने जिया मथकर इससे निकले हलाहल को हमने भी स्वयं पिया मन की सुनके मन के मुताबिक कौन करेगा हमें सपोट  गैरों के हाथों ना सौंप दें, यारा ! निज जीवन का रिमोट ! किसी के शब्दों से आहत मन दुख के समन्दर डूबा जाये गाकर महिमा कोई मन को झाड़ चने की खूब चढ़ाये शब्द छुएं सहमें अंतर्मन  बने ना हम यूँ 'टच मी नॉट' गैरों के हाथों ना सौंप दें यारा !  निज जीवन का रिमोट ! कर दें सबके स्वार्थ सिद्ध तो तारीफें सुन दिन बन जाये ना जो कहें तो, अब तक की करनी में भी पानी फिर जाये फिर दूजों की मर्जी से ही दबते  'सैड या हैप्पी' मोड गैरों के हाथों ना सौंप दें यारा ! निज जीवन का रिमोट ! अपनी कमी-खूबी पहचाने  निज व्यक्तित्व निखारें हम अपनी खुशी अब अपने जिम्मे  जान के जान संवारें हम खुल के जिएं फिर निर्भय होके प्रमुदित मन 'औ' आत्मिक थॉट गैरों के हाथों ना सौंप दें यारा ! निज जीवन का रिमोट !        चित्र, साभार pixabay से...

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं