हायकु
चित्र, साभार picabay.com से [1] कर स्पर्श से लाजवन्ती सिकुड़ी ~ गाँव की राह [2] मावठ भोर~ फटी बंडी की जेब टटोले वृद्ध [3] मकड़ीजाले~ जीर्ण झुग्गी में बैठे वृद्ध युगल [4] ठूँठ झखाड़~ झरोखे में चिड़िया तिनका दाबे [5] ज्येष्ठ मध्याह्न~ गन्ने लादे नारी के नंगे कदम [6] कुहासा भोर~ मुड़ा खत पकड़े माँ दूल्हे संग [7] भोर कुहासा~ बाला बाँधी फूलों की तिरंगी बेणी [8] भोर लालिमा~ कूड़े के ढ़ेर संग शिशु रूदन [9] श्रावण साँझ~ दलदल में फँसा हाथी का बच्चा [10] मावठ भोर~ लहसुन की क्यारी में नन्ही चप्पल [11] फाग पूर्णिमा~ महिला मुख पर गोबर छींटे [12] गोस्त की गन्ध~ बालिका की गोद में लेटा मेमना ...