हरते सबके कष्ट सदाशिव भोले शंकर | शिव भक्ति कुण्डलिया छंद
परिचय भगवान शिव की महिमा और सावन की शिवभक्ति से भावित यह कुण्डलिया छंद सदाशिव भोले शंकर को समर्पित है। इसमें भोलेनाथ के करुणामय स्वरूप, भक्तों के प्रति उनकी कृपा और शिव नाम के प्रति आस्था को शब्द देने का प्रयास किया गया है। 【1】 शंकर भोलेनाथ शिव , नंदीश्वर, भगवान । बाघम्बर भैरव शिवा, शम्भू कृपा निधान । शम्भू कृपा निधान, उमापति बम बम भोले । अवढर दानी नाथ, सभी की किस्मत खोले । जपते नमः शिवाय, भक्त सावन में घर घर । हरते सबके कष्ट, सदाशिव भोले शंकर ।। 【2】 शिवशंकर कैलाशपति , महिमा अपरम्पार । शशिशेखर विरुपाक्ष शिव,जग के पालनहार । जग के पालनहार, दीन के हैं रखवारे । बम बम भोले घोष, भक्त करते जयकारे । भजे सुधा कर जोरि, नमामि जै गिरिजेश्वर । करो सृष्टि उद्धार, कृपानिधि जै शिवशंकर ।। ✨धन्यवाद🙏 सावन और शिव भक्ति पर आधारित अन्य कुण्डलिया छंद ● मन में भरे उमंग, मनोहर पावन सावन