संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

हायकु

चित्र
1. लॉकडाउन बछिया को दबोचे कुत्तों का झुण्ड 2. चैत्र की साँझ~ कुटी द्वार पे वृद्धा बजाए थाली 3. कोरोना रोग~ भू में पड़े रुपये ताकते लोग 4. कोरोना व्याधि~ रुग्ण शिशु लेकर सड़क पे माँ 5. अनलॉक 1~ श्रमिक ने बनाई काँस की कुटी 6. लॉकडाउन~ तरणताल मध्य कूदे बन्दर 7. ज्येष्ठ मध्याह्न~ गुलमोहर छाँव  लेेेटा पथिक 8. समुद्र तट~ हाथ पकड़े बैठे प्रेमी युगल 9. चारणभूमि~ महिषि पीठ पर बैठा बगुला 10. निर्जन पथ~ माँ की गोद में मरा बीमार बच्चा 11. प्रसूति कक्ष~ माता शव के साथ नवजातक 12. सरयू तट~ मास्क पहने सन्त भू-पूजन में 13. पहाड़ी खेत~ पटेला में बालक  को खींचें बैल 14. राष्ट्रीय पर्व~ सड़क पर फेंका तिरंगा मास्क 15. कोरोना काल~ पुष्पपात्र में फैली गिलोय बेल

अनपढ़ माँ की सीख

चित्र
                               अभी ही कॉलेज जाना शुरू किया छवि ने। स्कूली अनुशासन से मुक्त उसके तो जैसे पर ही लग गये अपनी ही कल्पनाओं में खोयी रहती । माँ कुछ पूछे तो कहती ; माँ ! आप ठहरी पुराने जमाने की अनपढ़,समझ  नहीं पाओगी। आज माँ ने उसे फोन पर सखियों से कहते सुना कि मुझे मेरे कॉलेज के लड़कों ने दोस्ती के प्रस्ताव भेजें हैं, समझ नहीं आता किसे हाँ कहूँ और किसे ना...। तो माँ को उसकी चिन्ता सताने लगी,कि ऐसे तो ये गलत संगति में फंस जायेगी। पर इसे समझाऊँ भी तो कैसे ?.. बहुत सोच विचार कर माँ ने उसे पार्क चलने को कहा।  वहाँ बरसाती घास व कंटीली झाड़ देखकर छवि बोली;   "माँ! यहाँ तो झाड़ी है, चलो वापस चलते हैं"!    माँ बोली ;  "इतनी भी क्या जल्दी है ? जब आये हैं तो थोड़ा घूम लेते हैं न"। "पर माँ देखो न कँटीली घास"! छवि ने कहा "छोड़ न बेटा ! देख फूल भी तो हैं" कहते हुए माँ उसे लेकर पार्क में घुस गयी थोड़ा आगे जाकर बाहर निकले तो अपने कपड़ों पर काँटे चुभे देखकर छवि  कुढ़़कर बोली "माँ...

'वृद्धाश्रम'-- दूजी पारी जीवन की....

चित्र
ऐसी निष्ठुर रीत से उनकी ये प्रथम मुलाकात हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई शब्द चुभे हिय में नश्तर से नयनों से लहू टपकता था पतझड़े पेड़ सा खालीपन मन सूनेपन से उचटता था कष्ट हँसे जब पुष्प चुभोये कण्टक की बरसात हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई फिर पत्थर सा हुआ हृदय आँखों में नीरवता छायी एक असहनीय मजबूरी वृद्धाश्रम तक ले आयी मोह का धागा टूट गया जाने ऐसी क्या बात हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई नये सिरे से शुरू था जीवन नहीं मृत्यु से ही भय था दूजी पारी थी जीवन की दूजा ही ये आश्रय था अपलक स्तब्ध थी आँखें उम्र ढ़ली शुरुआत हुई काटे से ना कटती थी वो ऐसी भयावह रात हुई                 चित्र साभार गूगल से...

पीरियड

चित्र
                       "पीरियड ! कौन सा"? राहुल ने जैसे ही कहा लड़कियाँ मुँह में हाथ रखकर हा!..कहते हुए एक दूसरे को देखने लगी,  राहुल-  "अरे!क्या हुआ ? अभी नेहा किस पीरियड की बात कर रही थी"?  रश्मि(गुस्से में )- "शर्म नहीं आती ऐसी बातें करते हुए, अभी मैम को बताते हैं। " सभी लड़कियाँ क्लासटीचर से राहुल की शिकायत करने चली गयी और मैम को सब बताते हुए बोली कि कल भी इसने नेहा के बैग में रखे पैड के बारे में पूछा कि ग्रीन पैकेट में क्या है" ?  क्लासटीचर ने क्रोधित होते हुए राहुल से पूछा तो उसने सहजता से कहा; "जी मैम! मैंने पूछा था इनसे "। "बड़े ढ़ीठ हो तुम! गलती का एहसास तक नहीं, अभी तुम्हारे पैरेंट्स को बताती हूँ", कहकर मैम ने उसके घर फोन किया।  (राहुल अब भी अपनी गलती नहीं समझ पाया ।उसे कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया गया)। उधर फोन सुनकर उसके पैरेंट्स सब काम-काज छोड़ हड़बड़ाकर स्कूल पहुँचे।   राहुल की माँ-"मैम!क्या हुआ मेरे बेटे को?वो ठीक तो है न" ? टीचर-"जी!वह तो ठीक है, लेकिन उसकी हरकतें ठीक नहीं हैं, बिगड़ रहा ...

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं