संदेश

अक्टूबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

🕯मन- मंदिर को रोशन बनाएंं🕯

चित्र
   मन - मंदिर को रोशन बनाएंं चलो ! एक दिया आज मन मेंं जलाएं, अबकी दिवाली कुछ अलग हम मनाएंं । चलो ! एक दिया आज मन में जलाएं..... मन का एक कोना निपट है अंधेरा, जिस कोने को "अज्ञानता" ने घेरा । अज्ञानता के तम को दूर अब भगाएं  ज्ञान का एक दीप मन में जलाएं,     मन -मंदिर को रोशन बनाएं  । चलो ! एक दिया आज मन में जलाएं...... काम, क्रोध, लोभ, मोह मन को हैं घेरे , जग उजियारा है पर, मन हैं अंधेरे .... रात नजर आती है भरी दोपहरी में , रौशन दिवाली कब है, मन की अंधेरी में ।   प्रेम का एक दीप मन में जलाएं,      मन -मंदिर को रोशन बनाएं । चलो ! एक दिया आज मन में जलाएं....... निराशा न हो मन में, हिम्मत न हार जाएं, चाहे कठिन हो राहेंं, कदम न डगमगाएं ईर्ष्या न हो किसी से,लालच करें नहीं हम, परिश्रम की राह चलकर सन्तुष्टि सभी पाएं   आशा का एक दीप मन में जलाएं        मन-मंदिर को रोशन बनाएं चलो ! एक दिया आज मन में जलाएं  ।। भय, कुण्ठा संदेह भी ,मन को हैं घेरे दुख के ...

आराम चाहिए......

चित्र
                                                                                                      आज हर किसी को आराम चाहिए  न हो हाथ मैले,न हो पैर मैले.... ऐसा अब कोई काम चाहिए.... बिन हिले-डुले कुछ नया कर दिखायेंं !! हाँ ! सुर्खियों में अपना अब नाम चाहिए आज हर किसी को आराम चाहिए..... मुश्किलें तो नजर आती हैं सबको बड़ी-बड़ी, स्वयं कुछ कर सकें, ऐसी हिम्मत नहीं पड़ी । सब ठीक करने वाला, अवतारी आये धरा पर, नरतनधारी कोई "श्रीकृष्ण या श्रीराम" चाहिए !! आज हर किसी को आराम चाहिए......... बच्चों को दिखाते हैं, ये अन्तरिक्ष के सपने ! जमीं में नजर आये न इनको कोई अपने जमींं में रखा क्या, मिट्टी से है घृणा ..... पर घर में भरे अन्न के गोदाम चाहिए !! आज हर किसी को आराम चाहिए......... माँ-बाप मुसीबत लग रहे हैंं इनको आज , ...

तब सोई थी जनता, स्वीकार गुलामी थी.......

चित्र
सोई थी जनता स्वीकार गुलामी थी रो-रो कर सहती प्रताड़ना को नियति मानती थी जैसे कीलों के आसन पर , कोई कुत्ता पल पल रोता जब चुभती कीलें उठ जाता फिर थककर सोता फिर बैठ वहीं, दुखकर बस थोड़ा उठ जाता पर कभी ना कोशिश करता आसन से बाहर आने की , अपने भारत की भी कुछ,ऐसे ही कहानी थी तब सोई थी जनता, स्वीकार गुलामी थी गर रोष में आकर कोई  आवाज उठा देता दुश्मन से फिर अपना सर्वस्व लुटा देता इस डर से चुप सहना ही सबने ठानी थी तब सोई थी जनता स्वीकार गुलामी थी। बड़ी कोशिश से बापू ने सोयों को जगाया था आजादी का सपना  फिर सबको दिखाया था अंग्रेज चले जायेंं , फिर देश सम्भालेंगे घर के लफड़े जो हैं , हम मिलकर निबटा लेंगे मन में भावना ऐसी, बापू ने ठानी थी जब सोयी थी जनता, स्वीकार गुलामी थी । दुश्मन तो हार गया ! अपनो ने हरा डाला आजाद किया जिस देश को टुकड़े में बदल डाला विरोधी तत्वों की मिली भगत पुरानी थी तब सोयी थी जनता स्वीकार गुलामी थी भला किया जिनका अपमान मिला उनसे सीधे सच्चे बापू धोखे मिले अपनो से अब भी ना जाने क्या जनता ने ठा...

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं