तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

मम्मा ! मैंने अपने लिए विश नहीं माँगी

 

Student

"बिन्नी चल जल्दी से नहा-धोकर मंदिर हो आ ! आज से तेरी बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है न, तो जाकर भोलेनाथ जी से प्रार्थना करना परीक्षा में सबसे अव्वल आने के लिए ! ठीक है ! चल जल्दी कर" !


"माँ ! मंदिर - वंदिर रहने दो न ! इत्ता मैं रिविजन कर लूँगी ! प्लीज मम्मा ! और वैसे भी मुझे सबसे अव्वल नहीं आना,  बस अच्छी पर्सेन्टिज चाहिए" ।


"अरे ! दिमाग तो ठीक है तेरा ! बोर्ड परीक्षा की शुरुआत में भला कौन बच्चा मंदिर में प्रभु दर्शन किए बगैर पेपर देने जाता है ? बहुत हो गया तेरा रिविजन वगैरा ! साल भर से कहाँ थी जो अब पढ़ने चली है ?  चल अब बिना बहाने के जल्दी कर और जा मंदिर  !  फिर कर लेना प्रार्थना भगवान जी से अच्छी परसेंटेज के लिए । सबसे अव्वल नहीं आना ! हुँह"....।


"ओह्हो मम्मा ! आप भी न" ! कहकर विन्नी ने किताबें छोड़ी और घुस गयी बाथरूम में । 

स्नान आदि के बाद फटाफट मंदिर गयी और जल्दी आकर पुस्तक उठायी ही थी कि माँ ने पूछा इतनी जल्दी आ गयी ?  "अरे ! प्रार्थना भी की या बस ऐसे ही " ?


"हाँ मम्मा ! विश की मैंने " कहते हुए विन्नी ने अपने दोनों हाथों की पहली दूसरी उंगलियां आपस में मोड़कर हाथ पीठ पीछे कर दिये ।


पीछे लगे शीशे में माँ ने सामने से देख लिया तो समझ गयी कि बिन्नी कुछ छुपा रही है, पर क्या  !


"बिन्नी ! गयी भी थी मंदिर या यहीं कहीं से वापस आ गयी ! क्या छिपा रही है मुझसे ? बता सच -सच" ?


"नहीं तो ! कुछ भी तो नहीं छुपा रही मम्मा ! मैं गयी थी मंदिर ! पक्का" !  विश्वास दिलाने के लिए उसने अपने गले को टच किया ।


 "ठीक है। तो फिर ये उँगलियाँ क्यों मोड़ रखी" ?


"वो...वो इसलिए कि विश नहीं की मैंने वहाँ अपने लिए" ।  हिचकिचाते हुए वह बोली तो माँ ने पूछा, "क्यों "? क्यों नहीं माँगी तूने विश ? बस यूँ ही जल चढ़ाकर भाग आई क्या" ?


तो वह बोली, "मम्मा ! वहाँ एक आंटी शिवलिंग के पास बैठी रो रही थी ! सच्ची !! खूब आँसू बह रह रहे थे उनके ! मम्मा मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगा , तो मैंने भगवान जी से कहा कि भगवान जी आप आंटी की विश पूरी कर दीजिए। मैं अपना सम्भाल लूँगी । बस आप आंटी की सारी प्रॉब्लम सॉल्व करके सब ठीक कर दीजिएगा, प्लीज" !


सुनकर माँ का हृदय गदगद हो गया , "सही कहा तूने" कहते हुए माँ ने उसके सिर में बड़े प्यार से हाथ फेरा। मुड़ी उँगलियों को सीधा करते हुए विन्नी खुश होकर चहकती सी बोली,  "है न मम्मा !  सही कहा न मैने" ! 


"हम्म ! सही तो कहा, पर अब देख ले सारी जिम्मेवारी तेरी ही है अच्छी परसेंटेज की" ! कहकर माँ ने उसके माथे को चूम लिया उसने भी खुशी खुशी हाँ में सिर हिलाया और लग गयी अपनी तैयारी में ।



पढ़िए यूँ ही बच्चों पर आधारित अन्य मेरी दो लघुकथाएं निम्न लिंक पर-

● उफ्फ ! ये बच्चे भी न..



टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.विश्वमोहन जी ! आपकी सराहना पाकर सृजन सार्थक हुआ ।

      हटाएं
  2. संवेदनशीलता की कक्षा यही से शुरू होती है | सुन्दर |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.जोशी जी !
      आपका आशीर्वचन पाकर सृजन सार्थक एवं श्रम साध्य हुआ।

      हटाएं
  3. निश्छल मन के संवेनाओं से भरे भाव न मन छू लिया दी।
    क्या कहूँ।
    सस्नेह।

    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार २४ मार्च २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सस्नेह आभार एवं धन्यवाद प्रिर श्वेता !
      सुन्दर प्रतिक्रिया एवं पाँच लिंकों का आनंद मंच के लिए रचना चयन करने हेतु।

      हटाएं
  4. सुंदर कहानी। बिन्नी जैसे बच्चों की जरूरत है आज।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, नैनवाल जी! सही कहा आपने..
      बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार आपका ।

      हटाएं
  5. गोपेश मोहन जैसवाल25 मार्च 2023 को 7:13 pm बजे

    मानवीयता से भरपूर कहानी !
    लेकिन परीक्षा के दिनों में भगवान के घर मत्था टेकना क्या ज़रूरी है?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ. सर !
      जी, आजकल के बच्चे तो ज्यादातर विन्नी जैसे ही हैं जो अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं । लेकिन उनके माता-पिता अभी भी भगवान के आशीर्वाद एवं चमत्कार की अपेक्षा रखते ही हैं।

      हटाएं
  6. वाह!सुधा जी ,दिल को छू गई आपकी रचना ....काश ...सभी का दिल बिन्नी जैसा होता व

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. दिल से धन्यवाद एवं आभार शुभा जी ! आपकी सराहना पाकर सृजन सार्थक हुआ ।

      हटाएं
  7. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आ.संगीता जी !आपकी अनमोल प्रतिक्रिया से सृजन सार्थक हुआएवं श्रम साध्य ।🙏🙏

      हटाएं
  8. वाह! कितनी प्यारी विश और इतनी ही सुंदर कहानी

    जवाब देंहटाएं
  9. सरस मर्मस्पर्शी सुंदर कहानी

    जवाब देंहटाएं
  10. दिल को छूती बहुत ही सुंदर रचना, सुधा दी। बच्चों का मन बहुत ही निश्छल और साफ होता है। बहुत अच्छा सन्देश दिया है आपने।

    जवाब देंहटाएं
  11. निश्छल मन का प्रेरित करता सुंदर सारगर्भित चिंतन ।
    बहुत सुंदर सृजन।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं