तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

'वृद्धाश्रम'-- दूजी पारी जीवन की....



hopeless old couple heading towards oldage home



ऐसी निष्ठुर रीत से उनकी
ये प्रथम मुलाकात हुई
काटे से ना कटती थी वो
ऐसी भयावह रात हुई

शब्द चुभे हिय में नश्तर से
नयनों से लहू टपकता था
पतझड़े पेड़ सा खालीपन
मन सूनेपन से उचटता था
कष्ट हँसे जब पुष्प चुभोये
कण्टक की बरसात हुई
काटे से ना कटती थी वो
ऐसी भयावह रात हुई

फिर पत्थर सा हुआ हृदय
आँखों में नीरवता छायी
एक असहनीय मजबूरी
वृद्धाश्रम तक ले आयी
मोह का धागा टूट गया
जाने ऐसी क्या बात हुई
काटे से ना कटती थी वो
ऐसी भयावह रात हुई

नये सिरे से शुरू था जीवन
नहीं मृत्यु से ही भय था
दूजी पारी थी जीवन की
दूजा ही ये आश्रय था
अपलक स्तब्ध थी आँखें
उम्र ढ़ली शुरुआत हुई
काटे से ना कटती थी वो
ऐसी भयावह रात हुई

                चित्र साभार गूगल से...





टिप्पणियाँ

  1. किसी वृद्धाश्रम जाने की नौबत न ही आए तो अच्छा होगा। किस का कल कैसा होगा यह कोई नहीं जानता।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सही कहा आपने ये नौबत न आये...फिर भी कुछ बदनसीबों पर आ रही है और दिल पर पत्थर रख घर परिवार का मोह त्यागकर जीवन की दूजी पारी जीने पहुंच रहे हैं वृद्धाश्रम.... और कर भी क्या सकते हैं
      हार्दिक धन्यवाद एवं आभार सर!

      हटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शनिवार 22 अगस्त 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सांध्य दैनिक मुखरित मौन के मंच पर मेरी रचना साझा करने हेतु हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार सर!

      हटाएं
  3. सुधा दी, वृध्दाश्रम में इंसान कितना मजबूर हो जाता है, उसका दिल कितना रोता है इसका बहुत ही सुंदर वर्णन किया है आपने। काश,किसी भी इंसान को वृद्धाश्रम न जाना पड़े।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, ज्योति जी!अत्यंत आभार एवं धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  4. अपलक स्तब्ध थी आँखें
    उम्र ढ़ली शुरुआत हुई
    काटे से ना कटती थी वो
    ऐसी भयावह रात हुई...
    वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में रहने वालों की व्यथा का मर्मस्पर्शी चित्रण । ज्योति जी की बात से सहमत...काश , किसी इन्सान को ऐसे दिन न देखने पड़े ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, मीना जी! हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आपका...।

      हटाएं
  5. नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा सोमवार (24अगस्त 2020) को 'उत्सव हैं उल्लास जगाते' (चर्चा अंक-3803) पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्त्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाए।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    --
    -रवीन्द्र सिंह यादव



    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आ.रविन्द्र जी!चर्चा मंच पर मेरी रचना साझा करने हेतु...
      सादर आभार।

      हटाएं
  6. सुन्दर मर्मस्पर्शी रचना

    जवाब देंहटाएं
  7. उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आदरणीय
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  8. नये सिरे से शुरू था जीवन
    नहीं मृत्यु से ही भय था
    दूजी पारी थी जीवन की
    दूजा ही ये आश्रय था
    अपलक स्तब्ध थी आँखें
    उम्र ढ़ली शुरुआत हुई
    काटे से ना कटती थी वो
    ऐसी भयावह रात हुई
    एक भयावह सच्चाई ,हृदयस्पर्शी सृजन सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
  9. अत्यंत आभार एवं धन्यवाद आ. जोशी जी!

    जवाब देंहटाएं
  10. जीवन के कठोर सत्य को शब्दों का आवरण ओढ़ के प्रस्तुत कर दिया आपने ... बुढापे का संग्राम बहुत दर्द देता है ... इन्सान असहाय होता है और तन्हाई और अकेलेपन को जीना अभिशाप बन जाता है ...
    सचाई से रूबरू कराती हुई रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  11. प्रिय सुधा जी , बुढापा जीवन की सबसे दारुण दशा का नाम है | ये सरल और सहज हो सकता है यदि अपनों का साथ रहे पर यदि समय वृद्धाश्रम की कदम मोड़ दे तो उससे दारुण अवस्था कौन सी होगी !एक्लापन और अपनों का तिरस्कार ये समय दूभर बना देते हैं | मन को छूती हुई अत्यंत मार्मिक रचना | ईश्वर करे किसी को वो दिन देखना ना पड़े जिस दिन किसी की सुबह वृद्धाश्रम में हो | भावपूर्ण रचना के लिए सस्नेह शुभकामनाएं|

    जवाब देंहटाएं
  12. जी,सखी!सही कहा आपने अपनो का तिरस्कार वृद्धावस्था को और भी दूभर बना देता है...अपने प्रियजनों के मुख से कटु शब्द सुनकर वृद्ध वृद्धाश्रम जैसी दूजी पारी जीने को मजबूर हो जाते हैं
    अनमोल प्रतिक्रिया हेतु हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार आपका।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं