तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

आशान्वित हुआ फिर गुलमोहर | हिंदी कविता

परिचय

जीवन में सुख और दुःख दोनों ही आते-जाते रहते हैं। कभी सफलता की बहार मन को आनंद से भर देती है तो कभी अचानक आए संकट सब कुछ बिखेर देते हैं। प्रस्तुत कविता में एक गुलमोहर के माध्यम से यही संदेश दिया गया है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आशा का दामन नहीं छोड़ना चाहिए।

gulmohar stump


खडा था वह आँगन के पीछे
लम्बे ,सतत प्रयास  और  अथक,
इन्तजार के बाद आयी खुशियाँ ।
शाखा -शाखा खिल उठी थी,
खूबसूरत फूलों से
मंद हवा के झोकों के संग,
होले-होले
जैसे पत्ती-पत्ती खुशियों का,
जश्न मनाती
धीमी-धीमी हिलती-डुलती,
खिलते फूलो संग
जैसे मधुर-मधुर सा गीत,
गुनगुनाती
खुशियाँ ही खुशियाँ थी हर-पल,
दिन भी थे हसीन
चाँदनी में झूमती, मुस्कुराती टहनी,
रातें भी थी रंगीन
आते-जाते पंथी भी मुदित होते,
खूबसूरत फूलोंं पर
कहते "वाह ! खिलो तो ऐसे जैसे ,
खिला सामने गुलमोहर ।

विशाल गुलमोहर हर्षित हो प्रसन्न,
देखे अपनी खिलती सुन्दर काया,
नाज किये था मन ही मन,
कितना प्यारा था वह क्षण !

खुशियों की दोपहर अभी ढली नहीं कि -
दुख का अंधकार तूफान बनकर ढा गया,
बेचारे गुलमोहर पे !
लाख जतन के बाद भी
ना बचा पाया अपनी खूबसूरत शाखा,
भंयकर तूफान से
अधरों की वह मुस्कुराहट अधूरी सी ,
रह गयी ।
जब बडी सी शाखा टूटकर जमीं पर ,
ढह गयी ।

तब अवसाद ग्रस्त, ठूँठ-सा दिखने लगा वह
अपना प्रिय हिस्सा खोकर,
फिर हिम्मत रख सम्भाला खुद को नयी-
उम्मीद लेकर ।
करेगा फिर  अथक इंंतजार खुशियों का
नयी शाखाएं आने तक ।
पुनः सतत प्रयासरत  होकर,
आशान्वित हुआ फिर गुलमोहर 


निष्कर्ष

गुलमोहर की टूटी शाखा हमें यह सिखाती है कि जीवन में हानि और विफलता अंत नहीं होती। जो व्यक्ति धैर्य, साहस और आशा के साथ आगे बढ़ता है, उसके जीवन में फिर से नई शाखाएँ फूटती हैं और खुशियाँ लौट आती हैं। यही जीवन का सत्य और संघर्ष की सबसे बड़ी जीत है।



सादर अभिनंदन आप सभी का 🙏🙏
पढ़िए इसी तरह आशान्वित करती मेरी एक और रचना निम्न लिंक पर..







🌺 पुस्तक सुझाव

जिस प्रकार सूखे से प्रतीत होते गुलमोहर में भी फिर से खिल उठने की संभावना छिपी रहती है, उसी प्रकार मनुष्य के भीतर भी आशा, आत्मविश्वास और परिवर्तन की शक्ति विद्यमान रहती है।

यदि आप आत्मविकास और सकारात्मक चिंतन पर आधारित पुस्तकें पढ़ना पसंद करते हैं, तो "स्वयं से शिखर तक" आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

📖 यहाँ देखें: https://amzn.to/4eFzbfO

अस्वीकरण: यह एक एफिलिएट लिंक है। इसके माध्यम से की गई खरीदारी पर मुझे बिना किसी अतिरिक्त लागत के छोटा-सा कमीशन प्राप्त हो सकता है।















टिप्पणियाँ

  1. अधरों की वह मुस्कुराहट अधूरी सी ,
    रह गयी.....
    जब बडी सी शाखा टूटकर जमीं पर ,
    ढह गयी...........
    बहुत खूब.... सादर नमन आप को

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बहुत धन्यवाद, कामिनी जी !
    सादर आभार...

    जवाब देंहटाएं
  3. उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद, शुभा जी !
      सस्नेह आभार...

      हटाएं
  4. उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार, रविन्द्र जी...

      हटाएं
  5. आशान्वित हुआ फिर गुलमोहर...
    अवसाद से उत्थान पर सार्थक रचना ,आपकी लेखनी को नमन ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद शशि जी !
      मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है...
      सादर आभार।

      हटाएं
  6. वाह सराहनीय रचना आशा का दामन थाम के अथक प्रयास रत। सुंदर अप्रतिम।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद, कुसुम जी...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  7. पुनः सतत प्रयासरत होकर.....
    आशान्वित हुआ फिर गुलमोहर..........
    बहुत सुन्दर...,

    जवाब देंहटाएं
  8. प्रिय सुधा बहन - गुलमोहर के मध्यम से जीवन के उजले धुंधले पक्ष को बखूबी प्रस्तुत करती इस रचना में बहुत ही सुंदर संदेश समाहित है | ये पंक्तियाँ तोबहुत ही प्रेरक हैं -
    पुनः सतत प्रयासरत होकर.....
    आशान्वित हुआ फिर गुलमोहर.........बहुत खूब यही आशा जीवन को गिर कर उठने और पथ पर अग्रसर रहने के लिए उत्साहित करती ही | सस्नेह आभार और शुभ कामनाएं सखी |.

    जवाब देंहटाएं
  9. सारगर्भित प्रतिक्रिया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु हृदयतल से धन्यवाद रेनु जी...
    सस्नेह आभार।

    जवाब देंहटाएं
  10. विशाल गुलमोहर हर्षित हो प्रसन्न,
    देखे अपनी खिलती सुन्दर काया,
    नाज किये था मन ही मन......बहुत
    कितना प्यारा था वह क्षण !.........बहुत सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  11. आवश्यक सूचना :

    सभी गणमान्य पाठकों एवं रचनाकारों को सूचित करते हुए हमें अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है कि अक्षय गौरव ई -पत्रिका जनवरी -मार्च अंक का प्रकाशन हो चुका है। कृपया पत्रिका को डाउनलोड करने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर जायें और अधिक से अधिक पाठकों तक पहुँचाने हेतु लिंक शेयर करें ! सादर https://www.akshayagaurav.in/2019/05/january-march-2019.html

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत बहुत बधाई ध्रुव जी!
    अवश्य शेयर करेंगे..।

    जवाब देंहटाएं
  13. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक
    १३ मई २०१९ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  14. आपका हृदयतल से धन्यवाद, श्वेता जी !
    सस्नेह आभार....

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत ही बेहतरीन रचना सखी

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत बहुत धन्यवाद सखी!
    सस्नेह आभार....

    जवाब देंहटाएं
  17. खुशियों की दोपहर अभी ढली नहीं कि -
    दुख का अंधकार तूफान बनकर ढा गया,
    बेचारे गुलमोहर पे....
    बहुत खूबसूरत अंदाज़ में पेश की गई है पोस्ट.....शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ संजय जी बहुत बहुत धन्यवाद आपका....।

      हटाएं
  18. खुशियों की दोपहर अभी ढली नहीं कि -
    दुख का अंधकार तूफान बनकर ढा गया,
    बेचारे गुलमोहर पे....,,,, बहुत भावपूर्ण रचना ।आदरणीया शुभकामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद आ. मधुलिका जी!
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  19. आज आपके प्रोफाइल पर आपकी फोटो देखकर मन मुदित हो गया सुधा जी | आप बहुत प्यारी हैं | वैसी ही निश्छल जैसी आपके शब्दों में आपकी छवि दिखती थी | आपको बहुत बहुत प्यार मेरा ! आज एक रहस्य से पर्दा उठ गया कि हमारी प्यारी सुधा जी आखिर दिखती कैसी हैं | बेक बार फिर शुभकामनाएं और स्नेह आपको | यूँ ही निश्छल रह अपने सृजन में रत रहिये |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. स्नेहासिक्त सराहना पाकर अपार प्रसंन्नता हुई सखी!ब्लॉग की सैटिंग में कुछ कमियां बतायी जा रही है गूगल से...।ज्यादा तो मुझे समझ नहीं आ रही, जो समझ आयी उसे ठीक करने की कोशिश कर रही हूँ ।बस इसीलिए....
      आपको भी मेरा ढ़ेर सारा प्यार। यूँ ही सानिध्य बनाए रखना सखी।

      हटाएं
  20. अचानक ही आपकी पुरानी पोस्ट सामने आ गयी । वो भी गुलमोहर ..... मेरा प्रिय विषय ।
    अवसाद झेलते हुए भी आशान्वित रहना ..... सुंदर विचार के साथ सुंदर कथ्य ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. मेरी पुरानी पोस्ट पर आपका आना और स्नेहासिक्त आशीर्वचनों से मुझे प्रोत्साहित करना किसी पुरस्कार से कम नहीं है मेरे लिए।....तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  21. जय मां हाटेशवरी.......
    आपने लिखा....
    हमने पढ़ा......
    हम चाहते हैं कि इसे सभी पढ़ें.....
    इस लिये आप की ये खूबसूरत रचना.......
    दिनांक 25/08/2021 को.....
    पांच लिंकों का आनंद पर.....
    लिंक की जा रही है......
    आप भी इस चर्चा में......
    सादर आमंतरित है.....
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ आदरणीय कुलदीप जी मेरी रचना को पसंद कर मंच पर स्थान देने के लिए आपका तहेदिल से धन्यवाद।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं