तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

सेवानिवृत्ति ; पत्नी के भावोद्गार

Word origin
चित्र साभार pixabay.com से


रिटायरमेंट करीब होने पर जब पति ने पत्नी के मन की जाननी चाही तो एक पत्नी के भावोद्गार....


जब से प्रेम किया

तभी से सह रहे हैं विरह वेदना

तभी तो विवाहोपरांत युवावस्था में ही

बूढ़े हो जाने की चाहना की।


बुढ़ापे की चाहना !..?


हाँ ! बुढ़ापे की चाहना !

जानते हो क्यों ?

क्योंकि हमारे बुढापे में ही तो

समाप्त होगी न हमारी 

ये विरह वेदना !!...

आपकी सेवानिवृत्त होने पर ।


आज यहाँ कल वहाँ

आपका भी न......


कुछ कह भी तो न पायी आपसे

क्योंकि जानती हूँ 

आप भी ऐसा कहाँ चाहते कभी

बस मजबूरी जो थी।


प्रेम तो अथाह रहा दूरियों में भी 

परन्तु फिर भी 

कुछ अधूरा सा रहा रिश्ता हमारा

लड़ने-झगड़ने, रूठने मनाने का

वक्त जो न मिल पाया

है न....



चन्द छुट्टियाँ आपकी 

घर गृहस्थी की तमाम उलझनें

बड़ी समझदारी से सुलझाते हम

प्यार-प्यार में दूर हो गये एक दूसरे से

बिन लड़े-झगडे़ बिन रूठे-मनाये ही

हमेशा...

मानते तो हैं न आप भी ।


जानती हूँ सेवानिवृत्ति से 

आप तो खुश ना होंगे 

सभी की तरह

पर मैं इन्तजार में हूँ 

उस दिन के

सदा-सदा से.....



बस फिर साथ होंगे हम 

हर-लम्हा, हर-पल

बहुत हुआ प्यार और समझदारी 

अब नासमझी का वक्त आया है

रूठने मनाने का वक्त 

प्रेम की इंतहा का वक्त

मंजूर तो है न....

आपको भी !!




टिप्पणियाँ

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल गुरुवार(१६-१२ -२०२१) को
    'पूर्णचंद्र का अंतिम प्रहर '(चर्चा अंक-४२८०)
    पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    सादर

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद प्रिय अनीता जी मेरी रचना को मंच प्रदान करने हेतु।

      हटाएं
  2. ये भाव उनके तो हो सकते जो दूर रह कर नौकरी करते हैं।
    इस सेवानिवृत्ति के सबके अनुभव शायद अलग अलग होते होंगे । रचना अच्छी है ।
    बस मैं खुद को जुड़ा हुआ नहीं पा रही इस भाव से।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी आ.संगीता जी! सही कहा आपने ये भाव उन्हीं के हैं जो एक दूसरे से महीनों दूर रहे या साल में सिर्फ दो महीने की छुट्टी आते हैं जैसे सैनिक....

      चन्द छुट्टियाँ आपकी
      घर गृहस्थी की तमाम उलझनें
      बड़ी समझदारी से सुलझाते हम
      प्यार-प्यार में दूर हो गये एक दूसरे से
      बिन लड़े-झगडे़ बिन रूठे-मनाये ही
      हमेशा...
      हाँ जो साथ रहते हैं उनके भाव जरूर अलग होंगे....शायद....
      तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आपका।

      हटाएं
  3. वाह सुधा जी, क्‍या ही सुंदर ढंग से समझाई आपने "प्रेम की इंतहा" , प्रेम पाने के ल‍िए र‍िटायरमेंट को भी अवसर मानने की अभ‍िलाषा....वाह

    जवाब देंहटाएं
  4. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार १७ दिसंबर २०२१ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद प्रिय श्वेता जी!मेरी रचना को पाँच लिंको के आनंद मंच पर साझा करने हेतु।
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  5. प्रेम की अभिलाषा हर उम्र ओ दौर में..ऐसा भी होता है?
    बहुत अच्छा लगा।
    शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, पम्मी जी! अत्यंत आभार एवं धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  6. जीवन साथी की सबसे ज्यादा जरुरत तो बुढ़ापे में ही होती है और सच्चा प्यार भी तभी उजागर होता है, ये सत्य है। आजीवन पति से दूर रहने वाली पत्नी के मन के भावों को बहुत ही सरल शब्दों में व्यक्त किया है आपने सुथा जी,सादर नमन

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, कामिनी जी समर्थन हेतु तहेदिल से धन्यवाद आपका...
      कामिनी जी सेवानिवृत्ति हर किसी के लिए सुखद हो ये भी जरूरी नहीं कई बार कुछ एक मानसिक रूप से कमतर महसूस करते हैं अपने आपको...फिर पत्नी और घर वाले क्या सोचते हैं कहीं वे बोझ तो नहीं बन रहे किसी के लिए ..ये जानने के लिए भी ऐसे सवाल कर बैठते हैं...
      बस इसी भावना को दूर करने और अपने पति को हर स्थिति में स्पेशल फील कराने के लिए भी पत्नियाँ ऐसा कह सकती हैं
      है न...मैं सोचती हूँ ...शायद।

      हटाएं
    2. यकीनन.. मेरी समझ से भी ये जरूरी है।🙏

      हटाएं
  7. जीवन साथी की सबसे ज्यादा जरुरत तो बुढ़ापे में ही होती है और सच्चा प्यार भी तभी उजागर होता है,
    सादर..

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, आ.यशोदा जी! बिल्कुल सही कहा आपने।
      अत्यंत आभार एवं धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  8. उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रिय मनीषा जी!

      हटाएं
  9. 😀😀👌👌 बहुत खूब लिखा प्रिय सुधा जी। सरकारी सेवारत पति के सेवानिवृत होने की कामना! वो भी पत्नी द्वारा बहुत। रोचक है। पत्नी की व्यथा उल्लेखनीय है। दिवास्वप्न मानव स्वभाव है। और फिर बुढ़ापा मुक्ति का द्वार है। पर बुढ़ापे की देहरी पर युवा स्वप्न पूरे होंगे या नहीं समयाधीन है। एक रोचक रचना के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं आपको।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, रेणु जी सही कहा आपने बुढ़ापे की देहरी पर युवा स्वप्न पूरे होंगे या नहीं समयाधीन है...।
      हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार आपका।

      हटाएं
  10. ये भी प्रेम की अभिव्यक्ति है पर अनोखी अभिव्यक्ति ...
    रोचक और अलग अंदाज़ से सेवान्वृति की कामना वो भी प्रेम को मध्य ले कर ... बहुत भावपूर्ण अभिव्यक्ति है ...
    प्रेम हर समय प्रेम रहता है ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रेम हर समय प्रेम रहता है...सारगर्भित पंक्ति।
      हार्दिक धन्यवाद एवं आभार नासवा जी!

      हटाएं
  11. आपकी लिखी कोई रचना सोमवार. 20 दिसंबर 2021 को
    पांच लिंकों का आनंद पर... साझा की गई है
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    संगीता स्वरूप

    जवाब देंहटाएं

  12. बस फिर साथ होंगे हम

    हर-लम्हा, हर-पल

    बहुत हुआ प्यार और समझदारी

    अब नासमझी का वक्त आया है

    रूठने मनाने का वक्त

    प्रेम की इंतहा का वक्त

    मंजूर तो है न....

    आपको भी !!मन को छूते,बहुत ही सुंदर भाव ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार जिज्ञासा जी!

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं