तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

आँधी और शीतल बयार



Sea side; palm trees ;struggling in storm

आँधी और शीतल बयार, 
आपस में मिले इक रोज।
टोकी आँधी बयार को 
बोली अपना अस्तित्व तो खोज।


तू हमेशा शिथिल सुस्त सी,
धीरे-धीरे बहती क्यों...?
सबके सुख-दुख की परवाह,
सदा तुझे ही रहती क्यों...?

फिर भी तेरा अस्तित्व क्या,
कौन मानता है तुझको..?
अरी पगली ! बहन मेरी !
सीख तो कुछ देख मुझको।

मेरे आवेग के भय से,
सभी  कैसे भागते हैं।
थरथराते भवन ऊँचे,
पेड़-पौधे काँपते हैं।

जमीं लोहा मानती है ,
आसमां धूल है चाटे।
नहीं दम है किसी में भी,
जो आ मेरी राह काटे।

एक तू है न रौब तेरा
जाने कैसे जी लेती है ?
डर बिना क्या मान तेरा
क्योंं शीतलता देती है ?

शान्तचित्त सब सुनी बयार ,
फिर हौले से मुस्काई.....
मैं सुख देकर सुखी बहना!
तुम दुख देकर हो सुख पायी।

मैं मन्दगति आनंदप्रद,
आत्मशांति से उल्लासित।
तुम क्रोधी अति आवेगपूर्ण,
कष्टप्रद किन्तु क्षणिक।

सुमधुर शीतल छुवन मेरी
आनंद भरती सबके मन।
सुख पाते मुझ संग सभी
परसुख में सुखी मेरा जीवन ।।

            

             चित्र साभार गूगल से...







टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुन्दर रचना. आँधी सिर्फ तब अच्छी लगती है जब आम के बगीचा में हम हों और आँधी से आम टूट कर गिरे और हम बटोरें. शीतल बयार तो हर मौसम में सुहानी लगती है.

    जवाब देंहटाएं
  2. सच्ची खुशी दूसरे को खुशी देने में ही मिलती है। वो खुशी शीतल बयार ही दे सकती है। बहुत सुंदर रचना सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी , ज्योति जी रचना का सार स्पष्ट करने हेतु तहेदिल से धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  3. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज रविवार 18 अक्टूबर 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सांध्य दैनिक मुखरित मौन में मेरी रचना साझा करने हेतु सादर धन्यवाद यशोदा जी!

      हटाएं
  4. बहुत ही सुदर रचना...बस बहुत ही ...आनंद आ गया क‍ि अहंकार और शांत मन क‍िस क‍िस तरह हमें घेरे रहता ळै आपकी इस रचना ने बहुत अच्छी तरह उकेरा है सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सराहनीय प्रतिक्रिया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार,अलकनंदा जी!

      हटाएं
  5. बेहद शानदार
    बहुत उम्दा अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  6. मैं मन्दगति आनंदप्रद,
    आत्मशांति से उल्लासित।
    वाह

    जवाब देंहटाएं
  7. बेहद सुंदर और सराहनीय रचना सखी।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत अच्छी, बहुत सुंदर, मनभावनी रचना है यह आपकी सुधा जी । अभिनंदन ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.जितेन्द्र जी!

      हटाएं
  9. उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद Dawn ji!
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  10. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार शिवम जी!

    जवाब देंहटाएं
  11. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आदरणीय सतीश जी!
      सादर आभार।

      हटाएं
  12. सुमधुर शीतल छुवन मेरी
    आनंद भरती सबके मन।
    सुख पाते मुझ संग सभी
    परसुख में सुखी मेरा जीवन ।।
    अद्भुत सृजन । बेहद खूबसूरत भावाभिव्यक्ति सुधा जी ।

    जवाब देंहटाएं
  13. नमस्ते
    आपको दीपावली सपरिवार शुभ और मंगलमय हो।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद माथुर जी!
      आपको भी दीपोत्सव की अनंत शुभकामनाएं।

      हटाएं
  14. मैं मन्दगति आनंदप्रद,आत्मशांति से उल्लासित।तुम क्रोधी अति आवेगपूर्ण,कष्टप्रद किन्तु क्षणिक। बहुत बहुत सरस , सुन्दर |

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं