तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

नारी : अतीत से वर्तमान तक



True women fighters of India


कुछ करने की चाह लिए
अस्तित्व की परवाह लिए 
मन ही मन सोचा करती थी
बाहरी दुनिया से डरती थी ।

भावों में समन्दर सी गहराई
हौसले की उड़ान भी थी ऊँची 
वह कैद चहारदीवारी में भी,
सपनों की मंजिल चुनती थी ।

जग क्या इसका आधार है क्या ?
धरा आसमां के पार है क्या,?
अंतरिक्ष छानेगी वह इक दिन
ख्वाबों में उड़ाने भरती थी ।

हिम्मत कर निकली जब बाहर,
देहलीज लाँघकर आँगन तक ।
आँगन खुशबू से महक उठा,
फूलों की बगिया सजती थी ।

अधिकार जरा सा मिलते ही,
वह अंतरिक्ष तक हो आयी ।
जल में,थल में,रण कौशल में
सक्षमता अपनी  दिखलायी ।

बल, विद्या, हो या अन्य क्षेत्र
परचम अपना है फहराया ।
सबला,सक्षम हूँ, अब तो मानो
अबला कहलाना कब भाया ।

xxxxxxxxxxxxxxxxxxx

जब सृष्टि सृजन की थी शुरूआत
सोच - विचार के बनी थी बात
क्योंकि--

दिल से दूर पुरुष था तब,
नाकाबिल, अक्षम, अनायास
सृष्टि सृजन , गृहस्थ जीवन
हेतु किया था सफल प्रयास

पुरूषार्थ जगाने, प्रेम उपजाने,
सक्षमता  का आभास कराने ।
कोमलांगी नाजुक गृहणी बनकर,
वृषभकन्धर पर डाला था भार ।

अभिनय था अबला होने का
शक्ति हीन कब थी दुर्गा ?.

भ्रम रहा युग-युग से महिषासुर को
रणचण्डी को हराने का !


                                    चित्र: साभार, गूगल से


टिप्पणियाँ

  1. अप्रतिम अनुपम सटीक। सार्थक।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपका हार्दिक धन्यवाद कुसुम जी !
      सस्नेह आभार...

      हटाएं
  2. पुरूषार्थ जगाने, प्रेम उपजाने,
    सक्षमता का आभास कराने ।
    कोमलांगी नाजुक गृहणी बनकर,
    वृषभकन्धर पर डाला था भार.........
    अप्रतिम रचना आदरणीया
    बधाई
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  3. नारी के गुणों और शक्ति के मनभावन और प्रभावशाली स्वरूप के दर्शन करवाती अत्यंत सुन्दर रचना ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद मीना जी!
      सस्नेह आभार..

      हटाएं
  4. बहुत सुंदर सुधा जी शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  5. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (8 -3-2020 ) को " अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस " (चर्चाअंक -3634) पर भी होगी

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये। आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    ---
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद कामिनी जी मेरी रचना साझा करने के लिए...।
      सादर आभार।

      हटाएं
  6. नारीत्व की महिमा के संदर्भ में कहा गया है कि नारी प्रेम ,सेवा एवं उत्सर्ग भाव द्वारा पुरुष पर शासन करने में समर्थ है। वह एक कुशल वास्तुकार है, जो मानव में कर्तव्य के बीज अंकुरित कर देती है। यह नारी ही है जिसमें पत्नीत्व, मातृत्व ,गृहिणीतत्व और भी अनेक गुण विद्यमान हैं। इन्हीं सब अनगिनत पदार्थों के मिश्रण ने उसे इतना सुंदर रूप प्रदान कर देवी का पद दिया है। हाँ ,और वह अन्याय के विरुद्ध पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष से भी पीछे नहीं हटती है। अतः वह क्रांति की ज्वाला भी है।नारी वह शक्ति है जिसमें आत्मसात करने से पुरुष की रिक्तता समाप्त हो जाती है।
    सृष्टि की उत्पादिनी की शक्ति को मेरा नमन।

    जवाब देंहटाएं
  7. नारी के प्रति आपके भाव व विचार अत्यंत सराहनीय हैं शशि जी!आप जैसे विचारवानों के कारण ही इतना कुछ होने के बावजूद भी नारी का अस्तित्व बचा रह पाया है समाज में...
    नमन आपको एवं आपके विचारों को एवं तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार आपका।

    जवाब देंहटाएं
  8. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार(१४-0६-२०२०) को शब्द-सृजन- २५ 'रण ' (चर्चा अंक-३७३२) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    --
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद अनीता जी !रचना साझा करने के लिए।

      हटाएं
  9. स्त्री-गरिमा की दास्तान अनंत और अविराम है जो आए दिन नई-नई इबारत लिखती रहती है।

    स्त्री-अस्मिता का विमर्श हरेक काल-खंड में इतिहास रचता रहा है।

    सुंदर सृजन।

    बधाई एवं शुभकामनाएँ।

    लिखते रहिए।





    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं
    2. हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार रविन्द्र जी!

      हटाएं
  10. हार्दिक धन्यवाद जोशी जी !

    जवाब देंहटाएं
  11. अधिकार जरा सा मिलते ही,
    वह अंतरिक्ष तक हो आयी...
    जल में,थल में,रण कौशल में
    सक्षमता अपनी दिखलायी.......बहुत सुंदर ।

    जवाब देंहटाएं
  12. वाह!सुधा जी ,क्या बात है !बेहतरीन ।

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
  14. ये आज भी इतनी ही सार्थक है जितनी पहली बार पढ़ थी ।
    बहुत बहुत सुंदर सृजन सुधा जी।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं