मोल्यारी मास म्यर पहाड़ मा | गढ़वाली गीत

चित्र
  ✨ परिचय (Intro) गढ़वाल की वादियों में हर मौसम अपनी अलग कहानी लेकर आता है, लेकिन मोल्यारी मास (बसंत ऋतु) का सौंदर्य कुछ खास होता है। यह गीत उसी बसंती एहसास, पहाड़ की खुशबू, बचपन की यादों और लोकजीवन की सरलता को शब्दों में पिरोता है। कलीं कलीं वनफसा फूलीं, उँण्या कुण्याँ सँतराज खिल्याँ  मोल्यारी मास म्यर पहाड़ मा, डाँडी-काँठी फुल्यारी सज्याँ  बाट किनार बसींगा फूलीं छन रौली-खौली काली जीरी फूलीं  चल दगड़्यों म्याल खैयोला बण की डाली फलूण झूलीं उड़दि तितली रंग-बिरंगी भोंरा बि छन गुंजण लग्याँ मोल्यारी मास म्यर पहाड़ मा,डाँडी-काँठी फुल्यारी सज्याँ  ऊँची डाड्यूँ मा सुनेरी उल्यार रोली खोली हर्याली छयीं छुम बजांदि दाथुणि छुमका घास घस्याण घसेरी जयीं खुदेड़ गीतुंक गुणगुणाट आँख्यूँ मा टुपि दे आँसू बह्याँ। मोल्यारी मास म्यर पहाड़ मा, डाँडी-काँठी फुल्यारी सज्याँ पुराण दिन याद आदिन मैति मैत्युंक लोभ लग्याँ खुद लगदि ज्यु खुदेंदी फूलूँ दगड़ी भाव बग्याँ धरती म्यरि, म्यरु पहाड़्यों स्वरग जणि च भलि लग्याँ मोल्यारी मास म्यर पहाड़ मा, डाँडी-काँठी फुल्यारी सज्याँ फसल कटि, बिखौंति मनीगे जगा जगा ...

खामोशी जो सब कह गई | अनकही भावनाओं की भावुक हिंदी कहानी

​प्रस्तावना (Introduction)

"शब्दों की एक सीमा होती है, पर संवेदनाएँ असीम हैं।"

अक्सर हमें लगता है कि मन की उलझनों को शब्दों के धागे में पिरोकर बाहर निकाल देने से हृदय का बोझ कम हो जाएगा। हम सोचते हैं कि कह देने से मन खाली हो जाएगा। लेकिन क्या वाक़ई ऐसा होता है ? 

कभी-कभी शब्द उस गुबार को केवल हवा देते हैं, और पीछे छूट जाती है एक भारी खामोशी ।

​यह कहानी है एक ऐसी ही संध्या की, जहाँ डूबते सूरज की लाली और बादलों की विरल परतों के बीच एक स्त्री अपने अंतर्मन की गठरी खोलती है। वह बोलती तो है, पर पाती है कि आँसू फिर भी थम नहीं रहे। यह रचना 'कह देने' और 'महसूस करने' के बीच के उस सूक्ष्म अंतर को उकेरती है, जहाँ अंततः उसे समझ आता है कि पूर्णता शब्दों में नहीं, बल्कि स्वयं की खामोशी और वर्तमान स्थिति को स्वीकार करने में है


“खामोशी और अनकही भावनाओं पर आधारित भावुक हिंदी कहानी


संध्या की धुंधलाती बेला

वह छत के कोने में खामोश खड़ी थी। उसकी निगाहें दूर क्षितिज में कहीं खोई हुई थीं, मानो अपनी उमड़ती भावनाओं का कोई सिरा खोज रही हो। आकाश पर बादलों की विरल परतें, दिनभर के अनकहे भावों को समेटे धीरे-धीरे तैर रही थीं। डूबते सूरज की अंतिम लालिमा क्षितिज पर ठहर-सी गई थी।

​उसी निस्तब्धता को भंग करते हुए वह धीरे से बुदबुदाई—

"आज मन की गठरी खोल ही दी मैंने... वह सब कह दिया जो बरसों से भीतर की अंधेरी गुफाओं में रास्ता भटक रहा था।"

​उसने गहरी सांस ली, पर आंखों के कोर भीग ही गए।

"फिर भी ये अश्रु थम क्यों नहीं रहे? जैसे सावन की कोई अनवरत झड़ी हो ! मन हल्का होने के बजाय और भी बोझिल क्यों होता जा रहा है ?"

​एक टीस सी उभरी— "वैसे.. सब कुछ तो कहाँ ही कह पाई मैं । और जब पूर्णता के साथ कहना ही संभव न था, तो कुछ भी न कहना ही बेहतर होता।"

भीतर का ज्वार

तभी उसके अंतर्मन से एक धीर-गंभीर स्वर गूँजा—

"मैंने तुम्हारे शब्दों की आहट भी सुनी और तुम्हारी खामोशी की प्रतिध्वनि भी । पर याद रखना, मन का आकाश इतना विशाल है कि सारी पीड़ाएं बादल बनकर भी उसे पूरी तरह रिक्त नहीं कर सकतीं। कुछ संवेदनाएँ ओस की बूंदों-सी हृदय के पत्तों पर हमेशा ठिठकी रह जाती हैं ।"

​वह स्वर मानो उसे आईना दिखा रहा था—

"जो तुमने कहा, वह तो महज एक बहती हुई नदी थी। जो अनकहा रह गया, वही गहरे समुद्र की निस्तब्धता है। तुम्हारी आँखों से बहते ये अश्रु दरअसल उन्हीं अनकही लहरों का ज्वार हैं। मन इसलिए भारी है क्योंकि स्मृतियों का आकाश अभी भी मेघाच्छादित है।"

खामोशी: एक अभिव्यक्ति

"पर इसमें दोष क्या है? प्रकृति को देखो— बादल सब कुछ नहीं बरसाते, नदियाँ अपनी हर वेदना सागर को नहीं सौंपतीं, और चाँद भी अपनी संपूर्णता हर रात प्रकट नहीं करता। फिर तुम स्वयं से 'पूर्ण प्रकटीकरण' की अपेक्षा क्यों करती हो?"

​"कुछ पीड़ाएं संध्या की लालिमा की तरह दूर से ही सुंदर लगती हैं, और कुछ स्मृतियाँ रात के सन्नाटे में ही सुकून पाती हैं। जिसे शब्द न मिल सके, उसे तुम्हारी खामोशी बखूबी बयान कर रही है।"

स्वीकार का भाव

आकाश की लाली अब धीरे-धीरे श्यामल अंधेरे में विलीन हो रही थी। उसके मन का भारीपन अब वर्षा के बाद की सोंधी मिट्टी की तरह शांत और हल्का होने लगा था। उसने महसूस किया कि मन को हल्का करने के लिए शब्दों का सहारा लेना ही अनिवार्य नहीं है, बल्कि सत्य को 'जैसा है' वैसा स्वीकार कर लेना ही सबसे बड़ी मुक्ति है।

​खामोशी भी कितनी मुखर हो सकती है, यह आज उसने जान लिया था। अब उसकी बेचैनी एक ठहराव में बदल चुकी थी।

निष्कर्ष - मौन की महत्ता

हर भावना का अनुवाद शब्दों में नहीं किया जा सकता; कुछ बातें अनकही रहकर ही अपना अर्थ पूरा करती हैं।"

अंततः, मौन भी एक भाषा है, और कभी-कभी यह शब्दों से कहीं ज़्यादा बोल जाती है ।


✨धन्यवाद🙏

पढ़िए एक और रचना निम्न लिंक पर ....

● जीवन की राहों में आखिर असली प्रतिस्पर्धा किससे है ? | प्रेरणादायक लेख


#खामोशी #अनकहीबातें #HindiStory #EmotionalStory #HeartTouching #MotivationalStory #SadStory #LifeStory #Feelings #HindiKahani



टिप्पणियाँ

  1. जी हाँ सुधा जी। कभी-कभी मौन की भाषा शब्दों से अधिक प्रभावी होती है। आपके द्वारा रची गई यह कहानी भावभीनी है, मन में कहीं गहरे तक उतर जाती है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आदरणीय जितेंद्र जी ! सराहना सम्पन्न प्रतिक्रिया सेउत्सहवर्धन करने के लिए ।
      सादर आभार ।

      हटाएं
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 22 अप्रैल 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद आ.पम्मी जी !
      रचना चयन करने हेतु..।
      सादर आभार ।

      हटाएं
    2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं
    3. तहेदिल से धन्यवाद आ. पम्मी जी मेरी रचना चयन करने के लिए ।
      सादर आभार ।

      हटाएं
  3. मौन की भाषा शायद ज्यादा प्रभावशाली होती है। वैसे भी हमारे जीवन मे कई बाते कई दुख ऐसे होते है जो हम किसी से भी शेयर नही कर पाते। बहुत सुंदर रचना, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद ज्योति जी , मनोबल बढ़ाती सुन्दर प्रतिक्रिया हेतु ।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

तूफानी जज़्बात | सम्भाले ना सम्भल रहे अब – भावुक हिंदी नवगीत