तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

अहंकार



Mountains ,trees and river; green landscape
               चित्र, साभार गगूल से......


मानसूनी मौसम में बारिश के चलते,
सूखी सी नदी में उफान आ गया ।
देख पानी से भरा विस्तृत रूप अपना,
इतराने लगी नदी, अहंकार छा गया
बहाती अपने संग कंकड़-पत्थर,
फैलती काट साहिल को अपने!

हुई गर्व से उन्मत इतनी,
पास बने कुएं से उलझी।
बोली कुआं ! देखो तो मुझको
देखो ! मेरी गहराई चौड़ाई ,
तुम तो ठहरे सिर्फ कूप ही ,
मैं नदी कितनी भर आयी !!

शक्ति मुझमें इतनी कि सबको बहा दूँ ,
चाहूँ  गर  तो  तुमको भी खुद में समा दूँ।
मैं उफनती नदी हूँ. ! देखो जरा मुझको,
देखो ! बढ रही कैसे मेरी गहराई चौड़ाई।

मेरा नीर हिल्लौरें भरता,
मंजिल तक जायेंगे हम तो ।
कूप तू सदा यहीं तक सीमित,
सागर हो आयेंगे हम तो !

कुआं मौन सुन रहा,नदी को ,
नहीं प्रतिकार किया तब उसने।
जैसे  दादुर  की टर्र - टर्र से ,
कोयल मौन हुई तब खुद में ।

चंद समय में मौसम बदला ,
बरसाती जल अब नहीं बरसा।
नदी बेचारी फिर से सूखी
पुनः पतली धारा में बदली।

कुआं नदी को सम्बोधित करके,
फिर बोला  मर्यादित  बनके।
सुनो नदी !  कुछ अनुभव मेरे,
विस्तार ही सब कुछ नहीं बहुतेरे।

गुणवत्ता बिन व्यर्थ है जीवन ,
बिन उद्देश्य दिग्भ्रमित सा मन।
लक्ष्यविहीन व्यर्थ है विस्तार,
विनाशकारी  है अहंकार !!

क्षमा प्रार्थी संकुचित हो नदी बोली,
गलत किया जब "स्व" को भूली ।।



सादर अभिनंदन आपका 🙏🙏
पढ़िए एक और रचना निम्न लिक पर

टिप्पणियाँ

  1. कुआं नदी को सम्बोधित करके,
    फिर बोला मर्यादित बनके.......
    सुनो नदी !कुछ अनुभव मेरे,
    विस्तार ही सब कुछ नहीं बहुतेरे.....

    गुणवत्ता बिन व्यर्थ है जीवन ,
    बिन उद्देश्य दिग्भ्रमित सा मन....
    लक्ष्यविहीन व्यर्थ है विस्तार,
    विनाशकारी है अहंकार.......बहुत सुंदर

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह वाह अप्रतिम अद्भुत भाव रचना।
    बहुत ही सुंदर सुधा जी ।
    अंहकारी का सदा सर नीचा होता है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद, कुसुम जी !
      सस्नेह आभार....

      हटाएं
  3. गुणवत्ता बिन व्यर्थ है जीवन ,
    बिन उद्देश्य दिग्भ्रमित सा मन....
    लक्ष्यविहीन व्यर्थ है विस्तार,
    विनाशकारी है अहंकार.......वाह !! बहुत ख़ूब आदरणीय
    सादर

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत शुक्रिया अनीता जी !
      सस्नेह आभार आपका...

      हटाएं
  4. गुणवत्ता बिन व्यर्थ है जीवन ,
    बिन उद्देश्य दिग्भ्रमित सा मन....
    लक्ष्यविहीन व्यर्थ है विस्तार,
    विनाशकारी है अहंकार.......
    बेहतरीन रचना सखी 👌🌹

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. शुक्रिया अनुराधा जी!बहुत बहुत धन्यवाद आपका...

      हटाएं
  5. गुणवत्ता बिन व्यर्थ है जीवन ,
    बिन उद्देश्य दिग्भ्रमित सा मन....
    लक्ष्यविहीन व्यर्थ है विस्तार,
    विनाशकारी है अहंकार.......
    बहुत ही सुंदर रचना, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक आभार ज्योति जी!बहुत बहुत शुक्रिया...

      हटाएं
  6. आभार अभिलाषा जी ! बहुत बहुत धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं

  7. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 26 अगस्त 2020 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद पम्मी जी मेरी रचना को पाँच लिंको का आनंद के प्रतिष्ठित मंच पर साझा करने हेतु।

      हटाएं
  8. वाह!सुधा जी ,एक गहरी सीख देती हुई खूबसूरत रचना ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद शुभा जी!
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  9. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.जोशी जी!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं